Skip to main content

लखनऊ नगर निगम में वॉलिंटियर्स का कब्ज़ा?

  •  लखनऊ नगर निगम में वॉलिंटियर्स का कब्ज़ा..
  • आदेश के बावजूद अब तक जारी टैक्स वसूली..

शिवांश पाण्डेय

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जोन 1 से लेकर जोन 8 तक वॉलिंटियर्स का दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा। टैक्स वसूली के नाम पर इन वॉलिंटियर्स ने लूट मचा रखी है और नगर निगम के अंदरूनी सिस्टम को हिला कर रख दिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि 4 अप्रैल को तत्कालीन नगर आयुक्त ने सभी वॉलिंटियर्स को हटाने का आदेश जारी किया था, लेकिन आदेश के बावजूद ये वॉलिंटियर्स अब भी सभी जोनों में सक्रिय हैं और टैक्स वसूली का काम कर रहे हैं। इससे न सिर्फ नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि भ्रष्टाचार और मनमानी का भी खुला खेल सामने आ रहा है।

अब निगाहें टिकी हैं नए नगर आयुक्त पर, जिनके आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि वे इस पूरे मामले में सख्त कदम उठाएंगे और जवाबदेही तय करेंगे। 

क्या ये वॉलिंटियर्स हटेंगे? क्या आदेश का पालन होगा? या फिर नगर निगम में यही 'सिस्टम' चलता रहेगा — यह आने वाला वक्त बताएगा। नगर निगम के अंदर मची इस उठापटक पर पूरा लखनऊ नज़र रखे हुए है।

Comments