Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2025

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कवि महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन

सीतापुर (बिसवां) राष्ट्रीय कवि संगम सीतापुर द्वारा  अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कवि महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। बाबा छोटेलाल बाल विद्यालय परिसर रामाभारी में संपन्न बाबा छोटेलाल स्मृति महोत्सव पर आयोजित कवि महाकुंभ में देश के ख्यातिलब्ध कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाया।  राज्यसूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता व पूर्व विधायक महेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने मां शारदे की प्रतिमा एवं बाबा छोटेलाल लक्ष्मी देवी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्नाव‌ से पधारी कवियित्री प्रियंका शुक्ला ने प्रस्तुत की। मंच का कुशल एवं सफल संचालन गीतकार संजय सांवरा  ने किया।   मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कविता राष्ट्र जागरण व समाज प्रबोधन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने जनसूचना अधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि यह अधिनियम लोकतंत्र को दृढ़ता व जनता को अपार शक्ति देता है जन जन को इसमें प्रदत अधिकार का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जनसूचना अधिकार की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह...

प्राथमिक शिक्षा जीवन की नींव के समान - रोली सिंह

शैक्षिक विकास का स्तर कम होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षकों को लगाई फटकार.. जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भटपुरा गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण.. RAVI KUMAR  अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने गुरूवार को अमानीगंज क्षेत्र के भटपुरा गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के कैंपस में ही संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं को भी देखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय के शिक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित नही थे जिस पर बताया गया कि वे अवकाश पर हैं। निरीक्षण के दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना यूर्नीफार्म के विद्यालय आए थे। जिस पर शिक्षकों को निर्देशित किया कि अभिभावकों से संवाद स्थापित कर बच्चों को रोजाना विद्यालय के यूर्नीफार्म में आना सुनिश्चित करें।  बच्चों को कम किताबें मिलने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन से वार्ता कर जल्द से जल्द किताबों की उपलब्धता कराने को कहा गया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से बात कर उनके शैक्षिक स्तर को परखा। शैक्षिक विकास का स्तर कम होने पर शिक...

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने वक्फ कानून में संशोधन पर चिंता जताई

ravi maurya  अयोध्या । कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने वक्फ कानून में संशोधन पर  गंभीर चिंता जताई। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हुई । पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा हमारा भारतीय संविधान अनुच्छेद 29 के तहत अल्पसंख्यकों को उनकी संस्कृति, शिक्षा और संपत्ति की सुरक्षा की गारंटी देता है। यह एक ऐसा मौलिक अधिकार है, जो हमें हमारे धर्म और पहचान के साथ जीने का अधिकार देता है। लेकिन नया वक्फ बोर्ड बिल इस संवैधानिक अधिकार का खुला उल्लंघन करता है। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने वक्फ बोर्ड के संशोधन की निंदा करते हुए कहा सरकार वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता पर हमला कर रही। जब सिख और ईसाई समुदायों के बोर्ड में किसी अन्य धर्म के व्यक्ति को सदस्य बनने की अनुमति नहीं है, तो फिर वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को अनिवार्य रूप से शामिल करने का क्या औचित्य है? यह स्पष्ट रूप से वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता को कमजोर करने की कोशिश है। इसके अलावा, वक्फ बोर्ड के मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति भी सरकार द्वारा की ...

सच में ऐसी स्त्री दर्शन के योग्य है..!

मैंने सुना है कि एक रात एक पति घर वापस लौटा, वह थका-मांदा है, वह बिस्तर पर लेट गया है। उसने अपनी पत्नी से कहा कि जल्दी पानी ले आ, मुझे बहुत जोर से नींद आती है। पत्नी पानी लेने गई है। वह जब लेकर लौटी तब तक पति सो ही गया है। तो उस पत्नी ने यह सोचा कि नींद तो लग गई है, अब नींद तोडूं वह भी ठीक नहीं है, और प्यास तो लगी थी, तो अगर मैं पानी रख कर सो जाऊं, तो नींद खुले, प्यास तब तक और भी बढ़ गई होगी, तो वह पानी का बरतन लिए चुपचाप रात भर उसके बिस्तर के करीब खड़ी रही। पता नहीं कब नींद टूट जाए और पता नहीं कब पानी का खयाल आ जाए और मैं सो जाऊं।  कोई सुबह भोर होते-होते पति की नींद खुली, तो वह बहुत हैरान हुआ। उसने कहा कि तू यह बर्तन लिए यहां क्यों खड़ी है?  उसने कहा कि मैंने सोचा कि नींद तोडूं वह भी ठीक नहीं, और आप प्यासे हैं और मैं सो जाऊं और हो सकता है कि मुझे नींद न तोड़े मेरी, इस कारण आप प्यासे ही पड़े रहें, इसलिए मैं रात यहीं खड़ी रही।  यह आस-पास खबर पहुंच गई। गांव के सम्राट तक खबर पहुंच गई। गांव का सम्राट उस स्त्री के दर्शन करने आया। सच में ऐसी स्त्री दर्शन के योग्य है। वैसे ऐसी स्त्री ...

हड़ताल सफल बनाने हेतु देश भर में सम्मेलन होंगे -

बिजली के निजीकरण के विरोध में 26 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा. हड़ताल सफल बनाने हेतु देश भर में सम्मेलन होंगे. उप्र में बिजली के निजीकरण के विरोध में मार्च में चार बड़ी रैली. नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने बिजली के निजीकरण के विरोध में आगामी 26 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।  एन सी सी ओ ई ई ई ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए अप्रैल और मई के माह में देश के सभी प्रांतों में बड़े सम्मेलन किए जाएंगे। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश में चल रही  निजीकरण की प्रक्रिया के विरोध में एन सी सी ओ ई ई ई के राष्ट्रीय पदाधिकारी चार रैली करेंगे।  कॉर्डिनेशन कमेटी ने यह निर्णय भी लिया कि 26 जून को हड़ताल पर जाने से पहले आल इंडिया ट्रेड यूनियनों की मई में होने वाली हड़ताल के दिन भी देश के बिजली कर्मी हड़ताल करेंगे।  नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के नागपुर में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन को आल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे, सेक्रेटरी जनरल पी रत्नाकर राव...
धर्म ध्वजा धारी परिषद की एक आवश्यक बैठक दशरथ गद्दी के श्रीमहंत व परिषद के अध्यक्ष बृजमोहन दास महाराज अध्यक्षता में चौबुर्जी मंदिर अयोध्या में संपन्न हुई, जिसमें मूलतः संस्थान के विकास और हिंदू धर्म संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण सुरक्षा के लिए व्यापक मंथन किया गया. बैठक में कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया, जिसमें परिषद की महिला शक्ति की काजल पाठक को जिला अध्यक्ष व सह जिला प्रभारी डॉo अनुराधा मौर्य, जिला प्रभारी परमजीत कौर,सह प्रभारी केतकी निषाद को बनाया गया.  पार्षद व समाजसेवी सुल्तान अंसारी संरक्षक मंडल सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे.   आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परिषद के अध्यक्ष बृजमोहन दास महाराज ने कहा कि आप सभी के सानिध्य और सहयोग से परिषद भविष्य में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित और सुरक्षित रखने में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेगा.  बैठक का संचालन करते हुए हिंदी प्रचार प्रचार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री व परिषद के मीडिया प्रभारी डॉo सम्राट अशोक मौर्य ने कहा कि जब तक हमारी मातृभाषा हिंदी को विशेष रूप से  सम्मानित...

नशे में मातृशक्ति, स्वस्थ परिवार की संकल्पना कैसे पूरी होगी -ज्योति बाबा

दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यक्रम में ज्योति बाबा मोस्ट इंस्पायरिंग आइकॉन ऑफ़ द ईयर अवार्ड 25 से फिल्म एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर द्वारा सम्मानित.. भारत को विश्व का आध्यात्मिक गुरु बनाने के लिए नशे के विरुद्ध एकजुट होना ही होगा.. कानपुर/दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक एवं इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा को नशा मुक्ति के क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से निरंतर कार्य करने के लिए मोस्ट इंस्पायरिंग आइकॉन ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है आपको यह सम्मान दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल प्लाजा महिपालपुर दिल्ली में दिया गया। इस अवसर पर ज्योति बाबा ने पूरे देश के सम्मानित लोगों के साथ फिल्म एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर एवं फिल्म एक्टर डिनो मौरिया के सम्मुख यह जोर देकर कहा कि यदि भारत को 2047 में विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होना है तो हमें भारत के बचपन को राष्ट्रीयता से ओतप्रोत करते हुए नशा,प्रदूषण,कुपोषण,हिंसा ,प्लास्टिक और बाल बंधुवा मजदूरी से बचाना ही होगा और इन सब के पीछे कहीं ना ...

हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतिमूर्ति थे स्व. शाकिर अलीः अवधेश प्रसाद

वशिष्ठ मौर्या देवरिया। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री व पथरदेवा विधानसभा के प्रथम विधायक रहे स्वर्गीय शाकिर अली की पांचवी पुण्यतिथि उनके निवास स्थान करजहां के मंजूर अली महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को आयोजित की गई। इस कार्यक्रम को संबोधित के करते हुए मुख्य अतिथि अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि में स्वर्गीय शाकिर अली पक्ष के पहाड़ थे नए उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी कर समझौता नहीं किया और हमेशा दबे  कुचले व कमजोर वर्ग के लोगों के काम  लिए सड़क से लेकर संसद तक है। लडाई लड़ी है वह हिन्दू मुस्लिम क्यों एकता के प्रतिमुर्ति थे। वहीं विशिष्ट  अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक  अताउर्रहमान ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली राजनीति के महान योद्धा थे हम लोगों को अपने जीवन में उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है आज वह दुनिया में नहीं है लेकिन उनके सिद्धान्तों से सीख लेना ही उनकी सच्ची निष्ठा ईमानदारी मनाई गई पूर्व मंत्री स्व. शाकिर अली की पांचवी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि होगी वहीं बाबा साहब अम्बेडकर वाहीनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि स्वर्गीय शाकि...

राष्ट्रीय समानता दल ने विरोध प्रदर्शन किया कुशवाहा समाज की लड़की को न्याय मिले.

देवरिया। स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड के अभ्युक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय समानता दल बलिया के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा बेल्थरारोड डाक बंगले से तहसील परिसर तक पद यात्रा किया गया तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जाति और संप्रदाय को देख कर न्याय और कार्यवाही के रही है, यही मनु का विधान है स्नेहा कुशवाहा 17 वर्ष की बेटी की हत्या हुए महीनों बीत गया अभी तक जघन्य अपराधी सत्ता के संरक्षण में घूम रहे है हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि स्नेहा कुशवाहा की हत्या की जांच का नाटक हो रहा है ऐसे जघन्य अपराध में तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। चंद्रशेखर कुशवाहा पूर्व प्रधान ने कहा कि जिस हॉस्टल में मृतक स्नेहा कुशवाहा रह रही थी उस हॉस्टल के सीसीटीव फुटेज को सार्वजनिक होना चाहिए। जिलाध्यक्ष सीताराम प्रधान ने कहा कि मृतक स्नेहा कुशवाहा के परिजनों को 1 करोड़ क्षतिपूर्ति दिय...

पगड़ी बांध कर छात्रों को हाफ़िज़ की पदवी दी गई

ज्ञान वापी मस्जिद के इमाम ने जामिया हुसैनिया से हिफ्ज ए कुरान पूर्ण करने वाले छात्रों के सिरों पर पगड़ी बांधी। RAVI Maurya  अयोध्या । जामिया हुसैनिया मोहल्ला बछड़ा में सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में हिफ्ज कुरान की शिक्षा पूर्ण करने वाले पांच छात्रों को बनारस की ज्ञान वापी मस्जिद के वक्ता और इमाम मुफ्ती अब्दुल बातिन के शुभ हाथों से उनके सिरों पर पगड़ी बांध कर छात्रों को हाफ़िज़ की पदवी दी गई।  इस अवसर पर शानदार समारोह का आयोजन जामिया के संस्थापक व प्रबंधक कारी इरफान अहमद हलीमी की अध्यक्षता में हुआ जिसका संचालन मुफ्ती मोहम्मद जिया उद्दीन कासमी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज बशीर सुबहान ने कुरान पाक की आयतों को पढ़ कर किया।  मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना अहमद सिराज उमरी ने कहा कि हाफिज बनना सौभाग्य की बात है हाफ़िज़ पर अल्लाह की खास रहमत होती है समाज को सही दिशा में लेकर चलने के क़ाबिल माना जाता है।  बनारस की ज्ञान वापी मस्जिद के खतीब व इमाम मुफ्ती अब्दुल बासित ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि अल्लाह पाक ...

किसानों को जागरूक किये बिना आम निर्यात संभव नहीं?

किसानों  को जागरूक किये बिना आम निर्यात संभव नहीं.   आम निर्यात हेतु कार्यशाला में किसानों,  निर्यातकों और एफपीओ ने दिये सुझाव.. समस्याओं का अंबार फिर कैसे हो विदेश से आम का व्यापार.. लेखराम मौर्य लखनऊ। आम निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला में किसानों, निर्यातकों और एफपीओ ने आम निर्यात में आने वाली समस्याओं और बाधाओं के अलावा किसानों में जागरूकता की कमी पर चिंता व्यक्त की गई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मंडल आयुक्त रोशन जैकब की अध्यक्षता में औद्यानिक मिशन योजना अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय आम निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला में सभी अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपनिदेशक उद्यान लखनऊ मंडल डीके वर्मा ने कहा कि 2019 से लगातार आम निर्यात में गिरावट आई है तथा भारत से सबसे अधिक अल्फांसो और केसर का निर्यात विदेशों को होता है इसके बाद अन्य आमों का नंबर आता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आईपीएम की तकनीक किसानों तक नहीं पहुंच रही है जिसकी वजह से निर्यात योग्य आम उत्पादन में समस्याएं आ रही हैं   अवध आम उत्पादक बागवानी समिति के महासचिव उपेंद्र सिं...

सदियों बाद कुम्भ में बौद्धों का पहला प्रवेश!

..अपने अतीत के गौरव की ओर लौटता -कुम्भ बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा की स्थापना.. बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन के नाम से संग्राहलय के निर्माण की घोषणा हुई.. इस वर्ष महाकुम्भ में बौद्ध धम्म की उपस्थिति रही, यह सदियों बाद कुम्भ में बौद्धों का पहला प्रवेश था। यद्यपि वहां मिश्रित विचारधारा थी फिर भी इस मंच के माध्यम से बौद्धों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित किया। अभी यह प्रारम्भ है यदि बौद्ध लोग इस पहल को सतर्कता और सकारात्मक दृष्टि के साथ देखते हैं तो भविष्य में बौद्ध कुम्भ निश्चित ही संवर्धित होगा।  भारत एक बहु-वैचारिकी का देश है अतः यदि आज बौद्ध लोगों की जहां उपस्थिति नहीं है वहां अपनी उपस्थिति दें, तो निश्चित ही भगवान् बुद्ध की देशना को आम जन मानस तक पहुँचाना आसान होगा। कुछ बिन्दुओं पर लोगों की चिंता जायज है परन्तु मंच पर उपस्थित सभी लोग एक समान नहीं होते। जैसा कि हम जानते हैं कि इस बार कुम्भ में जो बौद्ध महाकुम्भ के नाम से सरकार के संरक्षण में जो आयोजन हुआ उसके अपने राजनैतिक परिणाम को भी ध्यान में रखा गया होगा, परन्तु जागरूक बौद्धों को इस पर ध्यान देने कि आवश्यकता है कि यह पहली बार हुआ है...

हड्डियों से चूस लेती है सारा कैल्शियम?

खाने से लेकर पीने वाली ये 5 चीजें, शरीर में छोड़ देंगी बस चूरा ही चूरा! कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण खनिज है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के साथ-साथ हमारे रक्तचाप, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के सही संचालन में भी मदद करता है। यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जो शरीर से कैल्शियम को खत्म कर सकते हैं और हड्डियों को कमजोर बना सकते हैं? आइए जानते हैं, वो कौन से फूड्स हैं जिनसे आपको बचना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक (Soda) कोल्ड ड्रिंक, खासकर सॉफ्ट ड्रिंक्स, हर पार्टी या समारोह का हिस्सा बन जाते हैं। हालांकि, इन्हें ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। इन ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर से कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। इसके परिणामस्वरूप हड्डियों का कैल्शियम धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसलिए अगर आप हड्डियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कोल्ड ड्रिंक का सेवन कम से कम करें। रेड और प्रोसेस्ड मीट रेड ...

लखनऊ नगर निगम जोन-8 में हड़ताल से मचा हड़कंप

चार दिन से ठप सफाई व्यवस्था, वेतन को लेकर कर्मचारियों का हंगामा लखनऊ। नगर निगम जोन-8 में सफाई कर्मियों और वाहन चालकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी वेतन संबंधी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे। वेतन को लेकर जारी है संघर्ष सफाई कर्मचारियों और वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।  दो दिन पूर्व एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के अपर आयुक्त डॉ. अरविंद राव से भी मिला था, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। निजी कंपनी के हाथों में सफाई व्यवस्था, बढ़ रही परेशानियां नगर निगम जोन-8 की सफाई व्यवस्था निजी कंपनी के हवाले है, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इलाके में कूड़े का अंबार लग गया है। कई इलाकों में बदबू फैलने लगी है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण पर पड़ेगा असर? लखनऊ को स्वच्छ शहरों की सूची में ऊंचा...

स्नेहा को न्याय दिलाने की बुलंद की गई आवाज

गांधी प्रतिमा हजरतगंज में मौन जुलूस निकालकर स्नेहा कुशवाहा के हत्यारों को फांसी.. स्नेहा को न्याय दिलाने की बुलंद की गई आवाज.. लखनऊ. कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बिहार की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में उत्पीड़न एवं शोषण तथा बलात्कार करने के बाद दर्दनाक हत्या  कर दी गई परंतु बनारस प्रशासन ने उपरोक्त बालिका की हत्या को गंभीरता से नहीं लिया जबकि बालिका के परिवार वाले पुलिस प्रशासन के न्याय पाने के लिए चक्कर काटते रहे क्योंकि हत्यारों को भारतीय जनता पार्टी के एक तथा कथित बड़े राजनेता का संरक्षण प्राप्त होने के कारण घटना की रिपोर्ट बड़ी मुश्किल में बनारस पुलिस ने 10 दिन बाद दर्ज की. परंतु हत्यारों को आज तक गिरफतार नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर एसोसिएशन में आक्रोश व्याप्त है.  जिसको लेकर आज राजधानी लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर भवन बापू भवन चौराहा से विधानसभा मार्ग से लेकर हजरतगंज में गांधी प्रतिमा तक मौन जुलूस निकालकर गांधी प्रतिभा पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र कुशवाहा ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारों को फा...

सपा के लिये "खतरे की घंटी"?

सपा के लिये "खतरे की घंटी" बनता जा रहा है अखिलेश का बड़बोलापन अजय कुमार लखनऊ। दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की और अयोध्या के मिल्कीपुर विधान सभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत का भी मिजाज बदलता जा रहा है। इस बदलते मिजाज से भारतीय जनता पार्टी की बल्ले-बल्ले नजर आ रही है, वहीं समाजवादी पार्टी के सामने फिर से यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि वह पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) पर और कितना भरोसा करे।सपा प्रमुख को मिल्कीपुर की हार से तो झटका लगा ही है, लेकिन अखिलेश के लिये उससे भी ज्यादा सदमें वाली बात यह है कि मिल्कीपुर में पीडीए ही नहीं यादव बिरादरी वालों ने भी समाजवादी पार्टी से मुंह मोड़ लिया।यहां करीब 65 हजार यादव वोटर हैं।  यादव वोटर से सपा से मुंह मोड़ने की वजह अखिलेश से अधिक अवधेश प्रसाद को बताया जाता हैं। मिल्कीपुर विधान सभा सीट कभी मित्रसेन यादव के वर्चस्व वाली सीट हुआ करती थी,लेकिन 2012 में इसे एससी सीट घोषित कर दिया गया था। तब से यहां का सियासी समीकरण बदल गया।  यादव की जगह दलित नेता उभरने लगे। अवधेश प्रसाद भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। व...

हत्यारे सरकार की शरण में -गिरीश कुशवाहा

प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र बनारस में स्नेहा कुशवाहा छात्रा की बलात्कार के बाद दर्दनाक हत्या और हत्यारे सरकार की शरण में -गिरीश कुशवाहा  बिहार के समाज के नेता उपेंद्र कुशवाहा एवं उत्तर प्रदेश की समाज की डॉ प्रियंका के हस्तक्षेप के बाद भ्रष्ट एवं लापरवाह बनारस प्रशासन ने प्रकरण को लिया संज्ञान  सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान प्रधानमंत्री के गृह जनपद में स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड के बाद योजना फ्लॉप लखनऊ. कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा बड़ा दुर्भाग्य है भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी और प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र बनारस में बिहार की रहने वाली स्नेहा कुशवाहा छात्रा की बलात्कार के बाद बलात्कारियों ने स्नेहा कुशवाहा की हत्या कर लाश टांग दी गई और बनारस के लापरवाह एवं भ्रष्ट प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया  इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है उत्तर प्रदेश के लिए जबकि समाज के बड़े-बड़े नेता भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं. र...

बेसहारा बुजुर्गों की मदद को आगे आया आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन

संजय सिंह  गोरखपुर। आज की परिस्थितियों में अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि अपने ही अपनों से मुख मोड़ ले रहे हैं, इसका ज़्यादातर शिकार हमारे बुजुर्ग हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें किसी के सहारे की जरूरत होती है।  आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की अध्यक्षा  कंचन सोनी ने जब ऐसे ही पादरी बाजार रोड स्थित करुनाश्रय के बुजुर्गों के बारे में सुना तो उनके मन में ऐसे बुजुर्गों की मदद का ख्याल आया।  इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को अपने पति  डॉ एस के सोनी के साथ और गोरखपुर महानगर की पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय की देख-रेख में मुलाकात की साथ ही  संस्था की उपाध्यक्षा सुनीता जायसवाल, सचिव रमा पांडे, बोर्ड मेंबर रेनू एम्विष्ट, जयश्री एम्विष्ट, जीउत लाल जायसवाल, दीपक जायसवाल के साथ मिलकर करूनालय के 12 बुजुर्गों से मुलाकात की व उन सभी से आत्मीय कुशल-क्षेम पूछा और संस्था की तरफ से उन्हें जरूरत की वस्तुएं तौलिया, गमछा, आटा , दाल, चावल, चूड़ा, चायपत्ती, चीनी बिस्कुट, नमकीन , साबुन, तेलव अन्य सामाग्री भेंट की ।

डॉ. संतोष कुशवाहा ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर किशोर की जान बचाई

संजय सिंह  गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ड्रामा और इमरजेंसी में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की शुरुआत की गई है। दुर्घटना में घायल 16 वर्षीय किशोर का लिवर फट गया था। इस तरह के मामले में पहली बार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर किशोर की जान बचाई गई है।  आमतौर पर इस तरह के मामलों में अब तक बड़ा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया जाता था जिससे आगे चलकर रोगी अनेक तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता था।  कुशीनगर के 16 वर्षीय अनिकेत मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें पहले सीएचसी पिपराइच ले जाया गया वहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो जांच के बाद पता चला कि लिवर फट गया है।  आत  में गंभीर चोटे आई है, फेफड़ों में खून भर गया है, सर में भी चोट थी डॉक्टरों ने पहले रोगी को स्थिर किया इसके बाद दूरबीन विधि से छोटा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया। लीवर में टांके लगाए गए आत  की मरम्मत की गई, पेट व फेफड़ों से खून निकल गया,  रोगी अब स्वस्थ है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर उसे अनेक प्रकार की समस्याओं से बचा लिया गया ।  डॉक्टर के अनुसार बड...