न्याय की पहुँच अंतिम व्यक्ति तक—कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में महाधिवेशन में गूँजी समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा की आवाज़”
लखनऊ / नई दिल्ली स्थान कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति का 9वां महाधिवेशन अत्यंत भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से अनेक प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं, न्यायविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर न्यायिक सशक्तिकरण पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। महाधिवेशन में संसार जनकल्याण किरण फाउंडेशन के संस्थापक एवं बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) के जनसंपर्क अधिकारी समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने अपने प्रभावशाली विचार व्यक्त करते हुए कहा कि— “आज न्याय की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में लोग न्यायिक प्रक्रिया, अपने अधिकारों और कानून की बुनियादी जानकारी से वंचित हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं तथा सामाजिक संगठनों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। जितेंद्र कुशवाहा ने आगे बताया कि “समाज सेवा ही मेरा धर्म” की भावना के अंतर्गत वे जिस प्रकार चिकित्सा सेवा अभियान के माध्यम से अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचा रहे हैं, उसी प्रका...