Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

सम्राट कुशवाहा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा के सुपुत्र सम्राट कुशवाहा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, समाजसेवियों ने दिया आशीर्वाद   भाटी माइंस क्षेत्र में समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा के सुपुत्र सम्राट कुशवाहा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य अतिथि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अपर्णा सर्व सेवा समिति के संस्थापक अमित कुमार, पूर्वांचल छठ पूजा समिति भाटी माइंस के अध्यक्ष सुबोध पंडित, तथा सम्राट हेल्थ केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक राजकुमार कुशवाहा पहुंचे और छोटे सम्राट को आशीर्वाद प्रदान किया। समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा के सहयोगी मित्रमंडली ने भी इस मौके पर उपस्थित होकर सम्राट को प्यार और आशीर्वाद दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सम्राट भी अपने पिता की तरह समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के पथ पर आगे बढ़े। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सम्राट के साथ केक काटा और खेलकूद व गीत-संगीत से माहौल को खुशियों से भर दिया। जन्मदिन की शुभकामनाएँ व्हाट्सएप, फेसबुक, कॉलिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से भी देश-विदेश से लग...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

रवि मौर्य अयोध्या। अयोध्या में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से गूंज उठी रामनगरी। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत के साथ की गई। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी शामिल हुई। एकता की दौड़ शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुज़री। भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सपा के बागी विधायक अभय सिंह, रोली सिंह, संजीव सिंह, अवधेश पांडे बादल, कमलेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव पर बयान दिया। अभय सिंह ने कहा कि पीडीएफ फर्जी है और बिहार में जातिगत राजनीति हो रही है। अखिलेश यादव अपने रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बिहार में जाकर प्रचार कर रहे हैं। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता, समरसता और अखंड भारत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल को नमन और एकता संकल्प के साथ हुआ।

अधिकारियों ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

रवि मौर्य अयोध्या । पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश। मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार,जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर द्वारा पुलिस बल के साथ परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिक्रमा हेतु आ रहे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछा तथा उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया, श्रद्धालुओं की सहज, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। अयोध्या प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, यातायात नियंत्रण एवं सहायता केंद्रों की स्थापना सुनिश्चित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती

पूर्वप्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि रवि मौर्य अयोध्या । समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने दोनों महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है। आचार्य नरेंद्र देव एक महान शिक्षाविद् और समाजवादी चिंतक थे जिन्होंने अपने जीवन को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर हम समाज में व्याप्त क...

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश रवि मौर्य अयोध्या। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। परिक्रमा मेले की तैयारियों को देखते हुए उन्होंने मार्ग की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था व सड़कें पूरी तरह दुरुस्त, तथा पेयजल और सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि मोबाइल शौचालयों की पर्याप्त संख्या में स्थापना, कचरा निस्तारण की ठोस व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तैनाती की जाए। चूडामणि चौराहे के पास सीवर लाइन का टूटा ढक्कन व गढ्ढे को तत्काल ठीक कराने का निर्देश नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार को दिया।  विधायक गुप्ता ने श्रद्धालुओं की पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएं, ताकि यातायात में बाधा न उत्पन्न हो। साथ ही पथ प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त, और सूचना ...

अयोध्या में सरदार पटेल की आदम कद प्रतिमा लगायी जाय-घनश्याम वर्मा

रवि मौर्य अयोध्या। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भारत रत्न, लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की आदम कद प्रतिमा लगवाने तथा उनके नाम पर मोहल्ले का नाम रखने की मांग किया गया।        उक्त के संबंध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्र से मिलकर जिला अधिकारी को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया और मांग किया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदम कद प्रतिमा नगर निगम अयोध्या क्षेत्र के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर लगवाई जाए,  सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से किसी मोहल्ले का नामकरण किया जाए।       घनश्याम वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है वहीं जनपद अयोध्या में एक भी प्रतिमा न होने के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि नहीं हो पा रही है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि कौशल पुरी कॉलोनी के नाम से दो मोहल्ले हैं जिसमें से एक मोहल्ले का नाम वल्लभनगर /सरदार नगर या पटेल नगर रखा जाए।     ज्ञ...

देवरिया जिलाधिकारी ने बाजारों में लटके तारों को एक माह में सही करने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न वशिष्ठ मौर्य देवरिया जनपद के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई।         बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापार से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए, ताकि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।          जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्रों में यातायात, पार्किंग, सड़क, स्वच्छता और बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को सुविधा हो।       जिलाधिकारी ने बाजार में लटके हुए विद्युत तारों को एक माह के भीतर सही करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए, ताकि किसी ...

सत्ता के नशे में चूर सदर विधायक ने हाइडल मैदान का मेला जबरन कराया बंद - अविनाश कुशवाहा

खेल महाकुंभ की आड़ में प्रदर्शनी मेला बंद , भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से लोगों में आक्रोश मेला बंद कराने की कार्रवाई से जनता नाराज़  रोजगार और मनोरंजन दोनों पर पड़ा असर मनोज   लखनऊ l विधायक खेल महाकुंभ की आड़ में हाइडल फील्ड में चल रही प्रदर्शनी मेला को शासन सत्ता के बल पर बंद कराना और सत्ता के नशे में चूर होकर स्वयं खड़े होकर उसकी होर्डिंग तोड़वाना तथा  पुलिस प्रशासन से दबाव डलवाना सदर विधायक  श्री भूपेश चौबे जी को शोभा नहीं देता l  खेल महाकुंभ तो दिसंबर में यहां होता है और बारिश से मैदान भी गिला है जो एक माह में खेलने लायक हो जाएगा । जिस तरह से लाठी डंडों से लैस भाजपा कार्यकर्ताओं  से इस तरह का  कायराना कार्य किया गया है वो गुंडागर्दी कहलाता है  । लेकिन सत्ता के मद में डूबे लोग जिन्हें नगर की जलजमाव और खराब सड़को का ध्यान नहीं है और न ही बिजली  स्मार्ट मीटर से हो रही लुट से वो लोग जन भावना के विपरीत ये कार्य कर रहे है। कही ये भाजपा की  आपसी बर्चस्व की लड़ाई  तो नहीं है क्योंकि इस मेले वाले ने मेले का उद्घाटन सदर विधायक से न...

निराश्रित सेवा संस्थान ने सेवा कैंप लगाकर परिक्रमार्थियों की किया सेवा

प्रमुख संवाददाता अयोध्या । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निराश्रित सेवा संस्थान ने परिक्रमा मार्ग सिविल लाइन करम अली पुरवा मोड़ पर सेवा कैंप लगाकर चाय पानी व विश्राम की व्यवस्था कर रात्रि दिन श्रद्धालुओं की सेवा किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष रवि मौर्य ने बताया कि हमारी संस्थान आपसी सहयोग से सेवा का कार्य करती रहती है सभी लोगों को सेवा करनी चाहिए।उपाध्यक्ष अजय मौर्य ने बताया  सेवा कैंप में प्रमुख रूप से सुभाष मौर्य,अरूण, प्रेम, संजय, ज्ञानेंद्र बाजपेई, अमित कुमार, श्याम बाबू, सचिन, मुन्ना, विदेशी, अर्पित, अरविंद यादव, लल्लू, प्रदीप मौर्य, अंजन साहू, विवेक शर्मा,गौरी शंकर,हसित मौर्य,पान्या मौर्या, विशाल,मो उस्मान मोनू,रवि शंकर,रज्जन, हनुमान प्रसाद मुन्ना,शिवा,राहुल,शुभम राजभर समेत दर्जनों लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा किया।

जलवायु परिवर्तन से भारी नुकसान व जनहानि के दोषी हम मानवीय जीव हैं

प्लास्टिक कचरा,जल निकासी साधनों को चोक करता है- भयानक परिणाम मानवीय जीव खुद भुगतता है जलवायु परिवर्तन से भारी नुकसान व जनहानि के दोषी हम मानवीय जीव हैं। प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा व सिंगल यूस प्लास्टिक बैन कानूनों नियमों विनियमों का पालन करना,हर मानवीय जीव का परम कर्तव्य है-एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया  गोंदिया- वैश्विक स्तरपर दुनियां का हर देश जलवायु परिवर्तन व अनेक शहरों नगरों में जल जमाव से बुरी तरह पीड़ित हैं, जिसका समाधान करने के लिए पेरिस समझौते से लेकर अनेक अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समस्या का स्थाई हल निकालने पर मंथन होता रहता है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र,मेरा मानना है कि इसका स्थाई समाधान हम मानवीय योनि की दिनचर्या बदलने पर निर्भर है,यानें हम अगर प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ उनके अवैध दोहन छोड़ने का संकल्प करें तथा जल जमाव का महत्वपूर्ण कारण सिंगल यूस प्लास्टिक का उपयोग करना छोड़ दें, तो हर देश को जलवायु परिवर्तन व जल जमाव का स्थाई समाधान मिल जाएगा। मैं आज इन दोनों विषयों पर आर्टिकल लिखने का मानस इसलिए बनाया क्योंकि, मेरे एक व्हाट्सएप ग्...

सांसद अवधेश प्रसाद ने परिक्रमा पथ का किया औचक निरीक्षण, जिला प्रशासन की तैयारियों पर जताया असंतोष

सांसद ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से 24 घंटे में परिक्रमा पथ दुरुस्त करने की मांग की रवि मौर्य अयोध्या । फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने 30 अक्टूबर को होने वाली ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा पथ का नाका हनुमानगढ़ी से जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी से मोदहा क्रॉसिंग तथा सहादतगंज से मोदहा चौराहे तक औचक निरीक्षण किया। परिक्रमा पथ के निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन की तैयारियों व परिक्रमा पथ पर अव्यवस्था को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद ने गहरा असंतोष भी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रशासन आधी अधूरी तैयारी के साथ परिक्रमा आयोजित कर रहा है परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे मौजूद हैं जिसे बालू भरकर स्थिति को छिपाया जा रहा है।परिक्रमा पथ के कई हिस्सों पर कटीले तार भी पाएंगे जिससे श्रद्धालुओं के घायल होने का भी खतरा है। सांसद ने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से 24 घंटे में परिक्रमा पथ दुरुस्त करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि अयोध्या की मर्यादा व महिमा के अनुरूप परिक्रमा पथ को बनाया जाए ताकि श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित तरीके से परिक्रमा कर सकें। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि निरीक्ष...

रूदौली में बनेगा रूद्रावली उपवन, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया पौधरोपण

रवि मौर्य अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा विधानसभा क्षेत्र रूदौली में रूद्रावली उपवन का निर्माण कराया जाएगा। यह वाटिका ग्राम सभा बारी मड़हा नदी के किनारे रूदौली-अमानीगंज संपर्क मार्ग पर विकसित की जा रही है। मंगलवार को इसके शुभारंभ अवसर पर पीपल, नीम, पाकड़ और बरगद सहित 200 पौधों का रोपण किया गया। सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं तथा स्थानीय लोगों को एक-एक पौधे की संरक्षण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। इनसे न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि यह मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। रूद्रावली उपवन आने वाले समय में हरियाली और शांति का प्रतीक बनेगी।” उन्होंने कहा कि श्री अयोध्या न्यास का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति दोनों की रक्षा करना है। लल्लू सिंह ने लोगों से अपील क...

लगभग 150 जरूरतमंद लोगों का लोक आस्था के महापर्व पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया

प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली, छतरपुर। लोक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए बिहारी वेलफेयर सोसाइटी, इंद्रा क्लिनिक एवं संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के तत्वावधान में मंडूडी तालाब, छतरपुर, नई दिल्ली में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. रूबी झा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने लगभग 150 जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन, सामान्य रोग जांच जैसी कई आवश्यक सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई, व्यवसायी उदय यादव, के. एल. गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर लोकसेवा का यह आयोजन समाज को प्रेरणा देने वाला है। संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह शिविर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का ...

घुसपैठियों का हौवा खड़ा कर अपना मकसद साध रही भाजपा पर बरसे मुकेश सिंह चौहान

केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार, तो कैसे हो रही घुसपैठ केंद्र और राज्य सरकारों की सुरक्षा नीति पर कांग्रेस नें दागे सवाल लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व डीजीपी ब्रजलाल द्वारा हाल ही में किए गए खुलासे ने न केवल प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र की पोल खोल दी है, बल्कि यह केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों की सुरक्षा नीति की असलियत भी उजागर करता है। ब्रजलाल ने फेसबुक लाइव कर लखनऊ में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम ऐसे लोगों से काम करा रहा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। चौहान ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी झुग्गी-बस्तियों में बांग्लादेशी नागरिकों के रहने का दावा कर चुकी हैं। अब सवाल उठता है कि  जब केंद्र में 2014 से नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में 2017 से योगी आदित्यनाथ की सरकार है, तब यह घुसपैठ आखिर कैसे हो रही है? क्या यह बीजेपी सरकार की नाकामी का प्रत्...

देवरिया ओलंपियाड चैम्पियन्स प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ

वशिष्ठ मौर्य जनपद देवरिया। विकास खंड तरकुलवा के अंतर्गत महुआ पाटन बाजार के पास स्थित आर.डी.बी.ए. एकेडमी (प्रथम ब्रांच) के प्रांगण में आगामी 25 अक्टूबर को ओलंपियाड चैम्पियन्स प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा अंक निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। कार्यक्रम के संयोजक राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. रामपतीराम त्रिपाठी, अति विशिष्ट अतिथि एम.एल.सी. देवरिया–कुशीनगर रतनपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया, विधानसभा फाजिलनगर के पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ओझा, समाजसेवी प्रेमनाथ कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा देवरिया के जिलाध्यक्ष शंभू शरण कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, तथा जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के शामिल होने की संभावना है। प्रथम पुरस्कार सायकिल     मानवी शाह  अनंत कुमार चौधरी श्रुति सिंह शाहीन परवीन साजिया दिव्यांशु उपाध्याय तनुष यादव अंक...

छठ घाट पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन — समाजसेवा की नई मिसाल

प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली बिहारी वेल्फेयर सोसाईटी , संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन एवं इंद्रा क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 अक्टूबर 2025 को मंडूडी तालाब छठ घाट पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का नेतृत्व  डॉ. रूबी झा और  सोशल गुरु संजय भाई करेंगे। यह स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और आमजन तक चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास है। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, ब्लड टेस्ट, सामान्य रोग परामर्श सहित कई जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। साथ ही, मरीजों को आवश्यक दवाएँ और डॉक्टरों की सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि छठ पूजा जैसे पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्वच्छता और जागरूकता का संदेश समाज में फैलाएँ। इस पहल से न केवल छठव्रतियों को लाभ मिलेगा, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों वर्गों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे। संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि समाज के हर व्यक्ति तक स्वास्...

बौद्ध धर्मावलंबियों द्वारा कठिन चीवर दान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया

वशिष्ठ मौर्य कुशीनगर । स्थानीय क्षेत्र में शनिवार को बौद्ध धर्मावलंबियों द्वारा कठिन चीवर दान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भन्ते नन्द रत्न महाथेरो। सहित अन्य भिक्षुओं ने बौद्ध धर्म के उपदेशों पर प्रकाश डाला और कठिन चीवर दान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि यह दान बौद्ध परंपरा में अत्यंत पुण्यकारी माना गया है, जो साधना, संयम और त्याग का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं, महिला मंडल और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने शांति और मंगल की कामना की। कार्यक्रम के अंत में भिक्षु संघ को चीवर अर्पित कर उपस्थित लोगों ने धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में धार्मिक और शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। 

जिस समाज में अच्छा सामाजिक नेता नहीं होगा, उस समाज का विकास मुश्किल ही होगा” – समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा*

प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि “जिस समाज में एक अच्छा सामाजिक नेता नहीं होगा, उस समाज का विकास मुश्किल ही होगा।” उनका यह विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है, क्योंकि वे मानते हैं कि समाज का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब उसमें जागरूक, निःस्वार्थ और कर्मठ नेतृत्व मौजूद हो। जितेन्द्र कुशवाहा का कहना है कि आज समाज को केवल राजनीति या सत्ता की नहीं, बल्कि सच्चे सामाजिक नेतृत्व की आवश्यकता है। ऐसा नेतृत्व जो लोगों की समस्याओं को समझे, उन्हें एकजुट करे और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल अपनी सफलता तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझें। उन्होंने कहा, “अगर युवा आज जागरूक होंगे, तो कल समाज स्वावलंबी बनेगा। समाज का हर परिवर्तन एक अच्छे नेतृत्व से ही शुरू होता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि हमें ऐसे नेताओं की जरूरत है जो ईमानदारी, सहयोग और सेवा भावना को अपना आदर्श बनाएं। जितेन्द्र कुशवाहा ने युवाओं को आह्वान किया कि वे समाज में सक्रिय भागीदारी करें,...

सफाई करने के लिए स्वयं को जागरूक कीजिए” – जितेन्द्र कुशवाहा ने युवाओं को दिया स्वच्छ भारत का संदेश

प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने युवाओं से देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “सफाई केवल झाड़ू लगाने का काम नहीं, बल्कि हमारी सोच और संस्कार का प्रतीक है।” जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बदलाव की शुरुआत हमेशा स्वयं से होती है। यदि हर युवा अपने घर, गली और मोहल्ले की सफाई के लिए आगे आए, तो किसी सरकारी योजना की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने युवाओं से यह संकल्प लेने की अपील की — > “मैं सफाई करूंगा, जागरूक बनूंगा और दूसरों को भी जागरूक करूंगा।” उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति वही है जो देश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे। स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह समाज की मानसिकता को भी स्वच्छ बनाता है। अंत में उन्होंने कहा, “स्वच्छता अपनाइए, भारत को महान बनाइए।” उनका यह संदेश युवाओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार कर रहा है।

दीवाली के अनेक रंग – सेवा और मानवता का उत्सव

  दीवाली रोशनी, खुशियों और एकता का पर्व है। यह केवल घरों में दीप जलाने का नहीं, बल्कि समाज में प्रेम और सद्भाव की ज्योति फैलाने का अवसर है। दीवाली के कई रंग होते हैं—कहीं दीपों की जगमगाहट है, कहीं मिठाइयों की मिठास, तो कहीं सेवा और सहयोग की भावना। इसी पवित्र अवसर पर अपर्णा सर्व सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपक और चॉकलेट वितरित कर एक अनूठा संदेश दिया गया कि असली दीवाली तब होती है जब किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए। इस सेवा कार्यक्रम में संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा, साथ ही सुबोध पंडित और मनोज कुमार को भी सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तीनों समाजसेवियों ने बच्चों के बीच जाकर उन्हें  चॉकलेट बाँटी तथा उनके साथ दीवाली की खुशियाँ साझा कीं। उन नन्हे चेहरों पर खुशी और आशा की चमक देखना एक भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण था। जितेन्द्र कुशवाहा का मानना है कि “दीवाली तभी पूर्ण होती है जब हमारे आस-पास का कोई व्यक्ति अंधकार से निकलकर उजाले में कदम रखे।” अपर्णा सर्व सेवा समिति का यह प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और प्रेम का प्र...

कर्मचारियों की माँग न माने जाने तक होगा विरोध प्रदर्शन - शशि कुमार मिश्र

काली पट्टी बांधकर कर प्रदेश सरकार व शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियो का हुआ विरोध  मनोज कुमार मौर्य लखनऊ l उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की 10 सूत्रीय मांगो की पूर्ति हेतु तीसरे दिन भी पूर्व घोषित ध्यानाकर्षण क्रमिक अनशन एवं काली पट्टी बांधकर कर प्रदेश सरकार व शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियो का विरोध जारी.        लखनऊ 21 अक्टूबर 25-प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की प्रदेश स्तरीय सेवा सम्बंधी व अन्य मांगो का समयबद्ध निर्णय/ समाधान न किए जाने के विरोध स्वरूप दि.16 अक्टूबर 25 से प्रदेश स्तरीय क्रमिक अनशन एवं काला फीता बांध कर लखनऊ ईकाई पर किया जा रहा,जिसके क्रम में आज दि.21 अक्टूबर को महासंघ के सहयोगी संगठन नगर निगम नियमित एवं संविदा सफाई कर्मचारी संघ से सर्व श्री रुपेश कुमार पिन्टू बाल्मीकि सुमितकुमार बाल्मीकि,रवि कुमार बाल्मीकि,विनीत बाल्मीकि, कबीर दास क्रमिक अनशन पर बैठे.यह क्रमिक अनशन महासंघ की लम्बित मांगो के समाधान होने तक अनवरत रुप से चलेगा,क्रमिक अनशन के अगले चरण में दि.24 अक्टूबर से प्रदेश की ईकाइयो के प्रतिनिधि क्रमिक...

मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

सम्मान ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  वशिष्ठ मौर्या देवरिया मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित गए। वही अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और शिक्षा के प्रति जागरूकता पर ज़ोर दिया गया। क्षेत्र के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल अंक लाने वाले मेधावी के साथ ही छात्र-छात्राओं को रविवार को सम्मानित किया गया। उन्हें मेडल, कापी कलम के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परवेज आलम पूर्व प्रत्याशी पथरदेवा ने कहा कि आज के होनहार बच्चें शिक्षा, खेल के साथ अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाना सराहनीय काम है, ताकि वे अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक हासिल प्रथम स्थान हासिल करने वाला छात्र सत्यम यादव को सायकिल, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले अभय सिंह को मेडल, पंखा देकर, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सोनी गौड़ - तरकुलवा, देवरिया। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के आदि छात्र छात्राओं को मेरी पहली बघौचघाट ...

महापर्व छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए – जितेन्द्र कुशवाहा

लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए – जितेन्द्र कुशवाहा  नई दिल्ली संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक एवं बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी (BWS) के जनसंपर्क अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा ने भारत सरकार से अपील की है कि लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व “छठ पूजा” को राष्ट्रीय पर्व के रूप में घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल बिहार या पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आज यह विश्वभर में मनाया जाने वाला पर्यावरण और आस्था का पर्व बन चुका है। जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि वे लंबे समय से छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा और सरकारी अवकाश की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम से आग्रह किया है कि वे सभी छठ पूजा समितियों को हर संभव सहयोग प्रदान करें और दिल्ली के प्रत्येक छठ घाट का सौंदर्यकरण कर उन्हें स्थायी घाट का दर्जा दें। उन्होंने कहा कि छठ पूजा पवित्रता, अनुशासन, पर्यावरण शुद्धि और लोक एकता का प्रतीक है। इस पर्व की महत्ता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मान्यता देना देश की...

बिहार की पहचान और भविष्य के लिए जागरूक होना जरूरी” — संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक जितेन्द्र कुशवाहा

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद भी बिहार देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। यह केवल आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि हर उस बिहारी की पीड़ा है जिसने अपने गाँव और अपने घर को छोड़कर रोज़गार की तलाश में अन्य राज्यों का रुख किया। संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक जितेन्द्र कुशवाहा ने अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि, “हर पाँच वर्ष में हमने उम्मीद के साथ वोट किया, लेकिन हालात जस के तस रहे। न रोजगार बढ़ा, न उद्योग लगे, न शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार आया। मजबूर होकर लाखों युवाओं को अपनी मातृभूमि छोड़नी पड़ी — आखिर इसमें गलती किसकी है?” उन्होंने कहा कि पहले गर्व से कहा जाता था — “हम बिहारी हैं,” लेकिन आज की पीढ़ी अपनी पहचान और संस्कृति से दूर होती जा रही है। अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाला समय ऐसा होगा जब हमारे बच्चे न पूरी तरह बिहार के होंगे, न किसी और राज्य के — उनकी जड़ें मिट्टी से कट जाएँगी। इसलिए, अब वक्त है कि हम अपनी सोच और मतदान की दिशा बदलें। जितेन्द्र कुशवाहा ने युवाओं से अपील की कि वे जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर बिहार के विकास की ...

10 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी, सरकार से वार्ता न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

नगर निगम लखनऊ में निकाय कर्मचारियों का ध्यानाकर्षण आंदोलन, पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी मनोज कुमार मौर्य  लखनऊ l उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर प्रमुख रुप से 10 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पूरे प्रदेश के निकाय कर्मचारी ने दि.13 अक्टूबर से दि.16 अक्टूबर तक काला फीता बांध कर सरकार का ध्यान आकर्षण कराएगा.कार्यक्रम के तारतम्य में लखनऊ नगर निगम में भी कार्यक्रम किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमारमिश्र मिश्र ने बताया 10 सूत्री मांग पत्र को लेकर 9 अक्टूबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं नगर विकास मंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, तत्पश्चात नगर विकास विभाग ने दि.16 अक्टूबर को महासंघ की मांगों पर वार्ता हेतु कर्मचारी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। श्री मिश्र ने बताया कि 6-7 बार पूर्व में वार्ता हुई पर ऐसी वार्ता से विश्वास उठ गया है। इसलिए निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार का ध्यान आकर्षण करा रहा है और 16 अक्टूबर को सार्थक निर्णय न होने की दशा में आन्दोलन का तृतीय चरण का आ...

देवरिया। त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 300 किलो पनीर नष्ट

वशिष्ठ मौर्य देवरिया। त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 300 किलो पनीर नष्ट दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अभिसूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, देवरिया की टीम द्वारा सलेमपुर-मझौली मार्ग पर औरंगाबाद के निकट एक पिकअप वैन से पनीर ले जाए जाते हुए पकड़ा गया। वैन चालक ने बताया कि पनीर आजमगढ़ स्थित श्वेत सागर डेयरी में तैयार कर विक्रय हेतु लाया जा रहा था। पनीर के मिलावटी होने की आशंका पर विभाग द्वारा एक नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 300 किलोग्राम पनीर (अनुमानित मूल्य ₹90,000) मौके पर नष्ट कराया गया।         इस प्रवर्तन टीम में राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तथा प्रेमचन्द्र, श्रीराम यादव एवं राजू पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

रवि सिंह का मानवीय सहयोग बना मिसाल, पार्षद हरिश्चन्द्र लोधी ने जताया आभार

विशेष संवाददाता लखनऊ l  पार्षद हरिश्चन्द्र लोधी द्वारा स्वर्गीय श्रीमती गीता पत्नी स्वर्गीय कन्हैया लाल के दाह संस्कार के अवसर पर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवी भावना का परिचय दिया गया। पार्षद ने बैकुंठधाम श्मशान स्थल के प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह (रवि सिंह)  के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ — जैसे लकड़ी, सामग्री एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था — पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ सुनिश्चित कीं। रवि सिंह जी का यह सहयोग मानवता और सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है। उनके प्रयासों से संस्कार गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। पार्षद श्री हरिश्चन्द्र लोधी जी ने नगर निगम प्रशासन एवं बैकुंठधाम टीम के सहयोग के लिए भी धन्यवाद प्रकट किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार मानवीय संवेदना के साथ सेवा कार्य होते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वर्गीय श्रीमती गीता  की आत्मा को शांति प्राप्त हो।

पुरस्कार स्वीकृति रचनाकार का सत्ता अनुकूलन है!

  मंजुल भारद्वाज  किसी भी पुरस्कृत लेखक को पढ़ना सत्ता के षड्यंत्र में फंसना है। सत्ता उसे ही पुरस्कृत करती है जो उसकी व्यवस्था का मोहरा है,पोषक है,पैरोकार है।  पुरस्कार दअरसल किसी भी रचनाकार को पूर्वग्रहों से भर देता है। पुरस्कार लेखक की रचनाओं की समय से पहले हत्या कर देता है।  हां, पुरस्कार से सत्ता का नाम रोशन होता है। प्रकाशकों का मुनाफा होता है। कई उत्साहित पुरस्कृत लेखक की किताबें अपनी अलमारियों में सजा कर गौरवान्वित हो जाते हैं।  दरअसल पुरस्कार किसी भी रचनाकार का सत्ता अनुकूलन है। सत्ता अनुकूलन रचनाकार की हत्या है। जब तक रचनाकार सत्ता से अलग सत्य को रचता है तब तक वो जीवित है।  जैसे ही सत्ता उसके सत्य की बोली लगाती है रचनाकार संदिग्ध हो जाता है। उसकी रचनाएं प्रसार पाती हैं पर असर खो देती हैं!  सत्य और सत्ता एक साथ नहीं चलते ! चाहे भले ही सत्ता सूत्र 'सत्यमेव जयते हो ' !

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार के तारीफ में पढ़े कसीदे

  सूरज चौधरी ​लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती ने 9 अक्टूबर 2025 को अपने संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक महारैली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार की तारीफ  ​तारीफ की वजह: उन्होंने मुख्य रूप से रैली स्थल, यानी कांशीराम स्मारक स्थल के रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए योगी सरकार (उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार ने सपा सरकार की तरह स्मारक से संबंधित धन का दुरुपयोग नहीं किया। ​कार्यकर्ताओं में मायूसी: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी की इस तारीफ से बहुजन समाज के दूर-दराज़ से आए कार्यकर्ताओं में मायूसी का माहौल बन सकता है, क्योंकि पारंपरिक रूप से बसपा का कैडर बीजेपी को अपना मुख्य विरोधी मानता रहा है। इस तारीफ को बसपा की आगे की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाने के तौर पर देखा जा रहा है। ​आकाश आनंद और चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' ​बहुजन समाज की राजनीति में दो युवा चेहरे इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं: ​आकाश आनंद (बसपा): वह बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय ...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरी बाजार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया

वशिष्ठ मौर्य देवरिया। कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का हुआ आयोजन मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौरी बाजार में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।          कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इमरान खान (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. प्रियंका (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्याओं के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।          कार्यक्रम में कुल 20 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया, जिनके जन्म पर उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। महिला कल्याण विभाग से नीतू भारती (केन्द्र प्रशासक), मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) तथा मंशा सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) उपस्थित रहीं।          संबोधन के दौरान नीतू भारती ने बताया कि बेटियाँ हमारे समाज की गौरव हैं। उनके जन्म पर खुशी मनाना ही नहीं बल्कि उन्हें शिक्षित और सशक्त बनाना भी प्रत्येक परिवार का दायित्व ...

फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक करने अभियान शुरू

  डीएम ने प्रचार वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना वशिष्ठ मौर्य देवरिया जिले में फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान नौ अक्टूबर से इक्कीस अक्टूबर तक जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा और किसानों को फसल अवशेष जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी देगा।          जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों में फसल अवशेष न जलाएं। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से खेतों की उर्वरता कम हो जाती है और कृषि के लिए लाभकारी कीट तथा जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। साथ ही यह कानूनन दंडनीय अपराध है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा निर्धारित दंडानुसार, दो एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले किसानों पर प्रति घटना पाँच हजार रुपये, दो से पाँच एकड़ के किसानों पर दस हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले किसानों पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष बने डॉ बिनोद गुप्ता

रवि मौर्य अयोध्या उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष  वीरेंद्र त्रिपाठी ने पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री की संस्तुति पर डॉ विनोद गुप्ता को अयोध्या कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है, उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने प्रेस को दी। श्री पाठक ने बताया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने श्री गुप्ता से यह उम्मीद जताया है कि वह  संगठन की गतिविधियों को तेज करेंगे । विनोद गुप्ता की नियुक्ति पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ,रामदास वर्मा, आईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, पी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,अशोक राय ,मोहम्मद आरिफ, राजकुमार पांडे, जनार्दन मिश्रा, धीरेंद्र सिंह बब्लू, सेवा दल के फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा, सुरेंद्र सिंह सैनिक बधाई दी।

देवरिया डिपो में संविदा चालकों की भर्ती, 10 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

वशिष्ठ मौर्य देवरिया सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देवरिया डिपो ने बताया है कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हो रही है। वर्तमान में देवरिया डिपो में कुल 55 पद रिक्त हैं। बसों की उपलब्धता के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।        संविदा चालकों की भर्ती हेतु विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को प्रतापपुर चौराहा, 13 अक्टूबर को लार ब्लॉक, 15 अक्टूबर को मईल चौराहा तथा 17 अक्टूबर को कपवार चौराहा पर भर्ती शिविर लगाए जाएंगे।         सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती शिविर में अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवीं पास होनी आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 23 वर्ष 6 माह से कम नहीं होनी चाहिए तथा लंबाई कम से कम पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए।          उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को आवेदन के समय अ...

देवरिया “एक दिवस की जिलाधिकारी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

महिला कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा आज एक अनोखी पहल वशिष्ठ मौर्या देवरिया मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग, देवरिया द्वारा आज एक अनोखी पहल के रूप में “एक दिवस की जिलाधिकारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता तथा प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समझ को बढ़ावा देना रहा।         इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया की कक्षा 11 की प्रतिभाशाली छात्रा शिवानी कुमारी को एक दिवस के लिए जिलाधिकारी, देवरिया के रूप में दायित्व सौंपा गया।           कार्यक्रम के तहत शिवानी कुमारी ने जिलाधिकारी कार्यकक्ष में बैठकर जनसुनवाई कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया, शिकायतों के निस्तारण, और नागरिक सेवाओं से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की।           “एक दिवस की जिलाधिकारी” के रूप में कार्य करते हुए शिवानी कुमारी ने एचडीएफसी ...

विवेकानंद हॉस्पिटल ट्रस्टी मंडल ने दिवंगत आत्मा का किया श्रद्धापूर्वक दाह संस्कार

रवि सिंह के सहयोग से सम्पन्न हुआ संस्कार, ट्रस्टीगण ने व्यक्त किया आभार विशेष संवाददाता लखनऊ l  विवेकानंद हॉस्पिटल के ट्रस्टी मंडल द्वारा आज एक दिवंगत आत्मा का दाह संस्कार अत्यंत श्रद्धा और मर्यादा के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ — जैसे शव वाहन की उपलब्धता, दाह संस्कार स्थल की सफाई, सामग्री की व्यवस्था तथा पूरे कार्यक्रम के समन्वय — सुव्यवस्थित रूप से की गईं। इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में रवि सिंह जी का विशेष सहयोग और योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित किया कि संस्कार के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो l विवेकानंद हॉस्पिटल के ट्रस्टीगण ने रवि सिंह जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है और उनके इस समर्पित कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है उनके प्रयासों से यह दाह संस्कार पूर्ण गरिमा, श्रद्धा और शांति के वातावरण में सम्पन्न हो सका। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और रवि सिंह जी जैसे कर्मनिष्ठ व्यक्तियों को सदैव समाज सेवा के कार्यों में प्रेरणा मिलती रहे।