प्रितपाल सिंह लखनऊ गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल द्वारा 1 जून से चल रहे गुरमत समर कैंप का समापन समारोह आज केंद्रीय सिंह सभा गुरुद्वारा आलमबाग में संपन्न हुआ । इस मौके पर कैंप में चल रही सभी गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा कैंप में दी गई शिक्षा का बच्चों ने स्टेज पर प्रदर्शन किया जिसमें हारमोनियम, सिखलाई, तबला सिखलाई,पगड़ी सिखलाई, पंजाबी सिखलाई, आर्ट एंड क्राफ्ट शामिल थे । इस मौके पर बच्चों को पढ़ने वाले सभी शिक्षकों ने अपने स्तर पर बच्चों को तैयार करके इस काबिल बनाने का प्रयास किया कि वह आगे चलकर समाज में सेवाए दे सकें व देश को आगे बढ़ा सके। गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के जिला सचिव प्रितपाल सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम संस्था की तरफ से समय-समय पर करवाए जाते हैं जिसका मुख्य मकसद बच्चों को अच्छे संस्कार देना, धर्म से जोड़ना व देश सेवा में बढ़-चढ़कर आगे अपना योगदान देना शामिल है । गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल एक धार्मिक, एकेडमिक, गैर राजनीतिक संस्था है जो सन 1972 से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी सेवाओं के लिए जानी जाती...