Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

तेज आंधी एवं तूफान से हुई धन-जन हानि की भरपाई हो-घनश्याम वर्मा

प्रमुख संवाददाता अयोध्या। 29 अप्रैल को आईं तेज आंधी एवं तूफान व बरसात से जनपद में काफी गरीबों के आशियाना उजड़ गए, वृक्ष टूट गए, बिजली के खंभे तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई,फसलों को नुकसान हुआ जनपद में दर्जनों लोगों की मृत्यु  हो गई तथा कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है धन, जनहानि की क्षतिपूर्ति कराया जाना चाहिए।         उक्त मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि तेज आंधी और तूफान से गरीबों के छप्पर, टीन सेट उड़ गए तमाम वृक्षों, पेड़ों के गिरने से मकान ढह गए तथा लोगों की जाने चली गई तेज तूफान के कारण बिजली के खंभे व तार टूट गए जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है बीकापुर तहसील में बरसात होने के कारण गेहूं की मढाई से वंचित किसानों का गेहूं बर्बाद हो गया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपए तथा घायलों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिया जाए और मकानों ,वृक्षों तथा फसलों की क्षतिपूर्ति बाजार भाव से तत्काल की जानी चाहिए। तथा विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त ...

छोटे व बड़े नालों की सफाई 31 मई से पहले पूरी हो, महापौर

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा है कि आगामी 31 मई तक नालों की सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कर ली जाए, ताकि बरसात के दौरान जल भराव की समस्या पर काबू पाया जा सके। वह नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ नगर निगम के स्वास्थ्य एवं निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि पार्षदों से संपर्क कर एवं स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लेकर बरसात के दौरान रास्तों पर जल भराव के संभावित स्थलों को चिन्हित कर लें, जहां आवश्यकता हो, वहां राबिस भर दें ताकि जल भराव के दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो। उन्होंने जल निकासी के लिए आवश्यकता अनुसार छोटी ड्रेनेज का निर्माण कराने एवं पंप लगाने के लिए स्थलों को चिह्नित  कर समय से प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का बीट निर्धारित कर रोस्टर जारी कर दिया जाए और इसकी नियमित समीक्षा की जाए।  नगर आयुक्त ने नाला सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को 24 घंटे के बाद हटाए गए सिल्ट हटाने का निर्देश दिया। नगर क्षेत्र में 154 बड़े एवं 245 छोटे नालों की सफाई की जानी है। स...

पत्रकार से अभद्रता पर कार्रवाई की मांग

गांधी पार्क में जुटे पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस से जुड़े पत्रकारों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया इसके बाद मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन के संरक्षक व दैनिक भास्कर के पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र को 29 अप्रैल 2026 को राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दलाल कहा और देख लेने की धमकी दी, आरोप है कि पत्रकार ने एक खबर के संबंध में जानकारी लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया था फोन न उठने पर उन्होंने प्राचार्य से बयान ले लिया, जिसके बाद चिकित्सक ने कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही तो चिकित्सक ने उन्हें च...

जयहिंद संवाद के मंच से उठी मजदूर हितों की आवाज

मनोज मौर्य लखनऊ,30अप्रैल। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर यूपी प्रेस क्लब में आयोजित जयहिंद संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित संगठनों के वक्ताओं ने भारत जैसे विकासशील देशों में मजदूर हितों के मौजूदा हालात पर अपने विचार व्यक्त किये। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद तकी ने बताया कि आधुनिक विश्व के निर्माण में हर स्तर पर मजदूरों की मेहनत और पसीने का योगदान देखा जा सकता है लेकिन पूंजीपतियों के चंगुल में फंसी राजनीति ने मजदूर हितों को लगातार नजरअंदाज किया है जिसके परिणाम आज श्रमिक असंतोष के रूप में सामने आने लगे हैं। राष्ट्रवादी जनसमाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इकराम अंसारी ने भारत की मौजूदा शिक्षानीति को मजदूरों के शोषण से जोड़ा और बताया कि हमारी व्यवस्था में बैठे निर्णायक लोग मजदूरों के शोषण वाली नीतियां तैयार कर रहे हैं जिसके नतीजे दिखाई देने लगे हैं। आजाद चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस सलूजा ने ओला उबर संचालकों से जुड़े श्रमिक सुधारों के बारे में जानकारी दी और आजाद चालक संघ की भावी योजनाओं पर चर्चा की। सलूजा के साथ आजाद चालक संघ के महामंत्री नितिन सिं...

पेट पालने के लिए पुराने विकल्पों का सहारा लेने को मजबूर लोग

गैस संकट के बीच कोयला भट्ठी, डीजल स्टोव और घरेलू सिलेंडर से चल रहा रोजगार अयोध्या से रवि मौर्य अयोध्या। शहर में लगातार बनी गैस किल्लत ने छोटे व्यापारियों और रोज कमाकर खाने वाले दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चाय, पकौड़ा, नाश्ता और खानपान का छोटा कारोबार करने वाले तमाम दुकानदार अब पेट पालने के लिए पुराने संसाधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। जहां कुछ दुकानदारों ने कोयले की भट्ठी फिर से जला ली है, वहीं कई लोग डीजल स्टोव और घरेलू गैस सिलेंडर के सहारे किसी तरह अपना रोजगार चला रहे हैं। गैस की समय पर आपूर्ति न होने और व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी के चलते छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है, और यदि कहीं मिल भी रहा है तो ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। मजबूरी में कुछ लोग ब्लैक में दोगुने-तिगुने दाम देकर सिलेंडर खरीद रहे हैं। वहीं कुछ बड़े दुकानदारों पर घरेलू गैस सिलेंडर खरीदकर उसे व्यवसायिक सिलेंडर में रिफिलिंग कर उपयोग करने के आरोप भी लग रहे हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस संकट का सामना करना पड...

डीएम का सख्त रुख, गैस एजेंसियो के लिए अब केवल 7 दिन का बैकलॉक

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थो की उपलब्धता के सम्बन्ध में बैठक की गयी, जिसमें अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा एवं विक्रय अधिकारी, आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० (एच०एस०डी०), आई०ओ०सी०एल० एवं बी०पी०सी०एल० (एल०पी०जी०) उपस्थित रहे।  जिलाधिकारी के समीक्षा के दौरान ऑयल कम्पनी के सेल्स ऑफीसर द्वारा बताया गया कि जनपद में तीनों ऑयल कम्पनी यथा- आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० व एच०पी०सी०एल० में डीजल/पेट्रोल की उपलब्धता सन्तोषजनक है। डीजल/पेट्रोल की आमद निर्बाध रूप से करायी जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने ऑयल कम्पनियों के विक्रय अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की भविष्य में कोई कमी न होने पाये। घरेलू एल०पी०जी० के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकतम एक सप्ताह (7 दिन) का बैकलॉग ही स्वीकार किया गया एवं विक्रय अधिकारी एवं गैस एजेन्सी के प्रोपराइटर/प्रबन्धक को निर्देश दिये कि आमजनमानस को एक सप्ताह के बैकलॉग के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार ...

अमृत भारत ट्रेन से सस्ता और सुलभ होगा मुम्बई का सफर

पीएम ने काशी से वर्चुवली दिखाई हरी झंडी, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन को  विधायक ने किया रवाना अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। रामनगरी से मुम्बई टर्मिनल के लिए नई अमृत भारत ट्रेन का संचालन मंगलवार को शुरू हो गया। काशी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन का संचालन क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन विशेष रूप से मध्यम तथा निम्न वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिससे कम लागत में लंबी दूरी की यात्रा करना आसान होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल से मुम्बई जैसे महानगर के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलने से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आम जनमानस को काफी सुविधा मिलेगी। विधायक ने आगे कहा कि ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं, ताकि आम जनता बिना अधिक खर्च के आरामदायक यात्रा कर सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस ट्रेन के संचाल...

गंभीर मरीज को सरकारी एंबुलेंस ने समय पर पहुंचाया मेडिकल कॉलेज, स्टाफ की सराहना

अयोध्या से रवि मौर्य अयोध्या। जिले में सरकारी एंबुलेंस सेवा एक बार फिर गंभीर मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। शहर के कश्मीरी मोहल्ला निवासी 46 वर्षीय नूरजहां की हालत अचानक बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर रेफर कर दिया। मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल सरकारी एंबुलेंस यूपी 32 एफजी 0539 को रवाना किया गया। एंबुलेंस चालक दिलीप कुमार, ईएमटी सर्वेश कुमार मिश्रा तथा सहयोगी स्टाफ अनिल, दीपक अस्थाना और अजय सिंह ने पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ मरीज को मेडिकल कॉलेज तक सुरक्षित पहुंचाया। रास्ते भर टीम लगातार मरीज की स्थिति पर नजर बनाए रही और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराती रही। समय रहते मेडिकल कॉलेज पहुंचाए जाने से मरीज को तत्काल विशेषज्ञ उपचार मिल सका।   मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौजूद लोगों ने भी एंबुलेंस स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में सरकारी एंबुलेंस सेवाएं आम जनता के लिए बड़ी राहत हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि...

कांग्रेस पार्टी ने 543 लोकसभा की सीटों में 33% महिलाओं के आरक्षण का समर्थन -जिलाध्यक्ष कांग्रेस

रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में देश की जनता को गुमराह कर रही है जबकि 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा तथा राज्यसभा में पास हो चुका है, जिसका समर्थन कर कांग्रेस पार्टी ने 543 लोकसभा की सीटों में 33% महिलाओं के आरक्षण का समर्थन किया। जिसके तहत 180 महिलाओं को लोकसभा पहुंचने का अवसर मिलता, किंतु भाजपा जनमानस की इस बिल पर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी प्रत्येक ब्लॉकों में बैठकों के माध्यम से आम जनता तक इनके चार चरित्र को बेनकाब करने का काम करेगी। उक्त बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कमला नेहरू भवन में प्रमुख नेताओं की बैठक में कही जिसका संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। श्री सिंह ने कहा भाजपा का झूठा दुश्प्रचार है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण पास नहीं होने दिया, 131 वां संविधान संशोधन विधेयक जो लोकसभा में गिरा है यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं है यह विधेयक विशेष रूप से परिसीमन के लिए था। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में देने की शुरुआत कांग्रेस पार्ट...

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या । जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान खसरा-खतौनी में नाम त्रुटि, भूमि विवाद, जल निकासी,आपसी मारपीट, रसोई गैस, सड़क,पेयजल सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड को निर्देश दिया कि जहां भी सड़कों की स्थिति खराब है, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। डीसी मनरेगा को निर्देशित किया गया कि तालाबों में पानी भरवाया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी लाभार्थियों को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आश्रम पद्धति विद्यालयों का संचालन नियमित रूप से हो तथा वहां भोजन की गुणवत्ता और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रशास...

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने राम कथा पार्क, हनुमानगढ़ी एवं श्री राम जन्मभूमि परिसर, एयरपोर्ट आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कोई भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर एसपी प्रोटोकाल अयोध्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे,  सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भाकियू कार्यकर्ता 5 मई को करेंगे रक्तदान

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मंडलीय मासिक पंचायत मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अध्यक्षता में आयुक्त परिसर में संपन्न हुई जिसमें 5 मई को रक्तदान करने तथा अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया गया।     मासिक पंचायत को सम्मिलित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा की सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटिया बनाकर संगठन को मजबूत करें जितने पदाधिकारी हैं सबसे पहले 25 साधारण सदस्य बनाकर स्वयं सक्रिय सदस्य बनने का कार्य करें।और किसानों पर हो रहे अन्याय ,अत्याचार तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मजबूती से आंदोलन करें।     अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके बेसहारा लोगों की जान बचाई जा सकती है जो बड़ा पुण्य कार्य है। और 5 मई 2026 को जिला पुरुष चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करने की घोषणा किया। और यह भी तय किया गया कि अक्टूबर माह के नवरात्र में सामूहिक विवाह का शुरूआत किया जाएगा।      मासि...

हाईस्कूल में महिला काॅलेज की छात्रा को मिला प्रथम स्थान

ऐमन का सपना भविष्य में सीआईडी आफिसर बनकर देश की सेवा करना  जाहिद अली लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों का ऐलान होते ही उत्सव का माहौल बन गया। दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही तमाम ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी सामने आए जिन्होंने ना सिर्फ अपने स्कूल व काॅलेज का नाम रोशन किया बल्कि अपने जिले और प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों एवं परिजनों सहित क्षेत्रवासियों ने भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर बधाई दी।इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद गंगा प्रसाद रोड स्थित महिला विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्रा ऐमन सलीम ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 68.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कड़ी मेहनत,लगन और नियमित पढ़ाई करने का परिचय दिया है।जिसके बाद ऐमन को हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान लाने पर पिता मोहम्मद सलीम,माता फरज़ाना प...

लखनऊ राहत ए इंसानियत फाउंडेशन ने विकासनगर में पेश की इंसानियत की मिसाल

सैकड़ों जरूरतमंदों तक पहुंचाई राहत सामग्री प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकासनगर।इंसानियत और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए राहत ए इंसानियत फाउंडेशन की टीम ने विकासनगर क्षेत्र में आग से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। हाल ही में आग की घटना में जिन लोगों के घर जलकर राख हो गए थे, उनके लिए यह मदद किसी संजीवनी से कम नहीं रही। फाउंडेशन द्वारा वितरित राहत सामग्री में एक महीने का राशन शामिल था, जिसमें आटा, चावल, दालें, शक्कर, तेल, चाय पत्ती और मसाले जैसी आवश्यक वस्तुएं दी गईं। इसके साथ ही बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स और कॉपी-किताबें भी प्रदान की गईं। राहत कार्य के दौरान पीने के पानी, लस्सी और अन्य जरूरी सामान की भी व्यवस्था की गई। इस मानवीय सेवा अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के चेयरमैन चाँद कुरैशी ने किया। उनके मार्गदर्शन में टीम ने लगभग 400 से 500 जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई। फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और निरंतर जरूरतमंदों की सहायता करता आ रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी ...

भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक हटाई गई

रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया।     प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी।      जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है स्...

अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 5 मई से, तीन पालियों में होंगी परीक्षा

रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आवासीय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 05 मई 2026 से प्रारंभ होकर 05 जून 2026 तक संचालित होंगी। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी आवासीय परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों को नकल-विहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली प्रातः 8ः30 से 10ः30 बजे तक, द्वितीय पाली 11ः30 से 1ः30 बजे तक तथा तृतीय पाली 2ः30 से 4ः30 बजे तक चलेगी।        विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) होंगी, जबकि अन्य स्नातक एवं परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.rmlau.ac.in तथा सं...

जनसरोकारों से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सवाल खड़े किए

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या।समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनसरोकारों से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि शादी-विवाह के सीजन में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही, जबकि बाजार में सिलेंडर खुलेआम ब्लैक में दुगने-तिगुने दामों पर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति आम जनता के लिए बेहद परेशानी का कारण बन गई है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। सांसद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 76 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन इनसे उपभोक्ताओं को राहत मिलने के बजाय बिजली बिल में अनावश्यक बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना था कि जहां पहले उपभोक्ताओं का बिजली बिल करीब 1000 रुपये आता था, वही अब बढ...

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया

भगवान परशुराम जी के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत :प्रो. रीता बहुगुणा जोशी प्रमुख संवाददाता लखनऊ लखनऊ कैंट क्षेत्र स्थित सहसोवीर मंदिर,कृष्णा नगर में भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव एवं मंदिर निर्माण के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के तत्वाधान में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं विद्युत सज्जा से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य हो उठा। भगवान परशुराम जी के विग्रह का विशेष श्रृंगार किया गया तथा विधि-विधान से आरती एवं भोग अर्पण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लेकर भगवान से सुख-समृद्धि एवं देश-प्रदेश की उन्नति की कामना की। भगवान परशुराम जी के इस मंदिर का निर्माण प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और उनके पुत्र मयंक जोशी के प्रयासों से कराया गया था, जो आज क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मंदिर निर्माण के 5 वर्ष पूर्ण होने पर समिति ...

उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कार्यवाही शुरू

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ आर पी सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खंडपीठ लखनऊ में दायर जनहित याचिका संख्या–15385/2021 में उच्च न्यायालय द्वारा वाहनों में प्रयोग किए जा रहे मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं सायरन एवं प्रेशर/मल्टीटोंड हॉर्न के प्रयोग होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसी वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर एवं सायरन एवं प्रेशर/मल्टीटोंड हॉर्न की बिक्री करने वाले दुकानदारों/शोरूम मालिकों तथा इनको लगानेवाले गैराजों एवं वर्कशॉपों के विरुद्ध पुलिस एवं परिवहन विभाग को कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।  उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से दिनांक 18 अप्रैल, 2026 से प्रभावी अभियान चलाए जा रहा है। इस दौरान प्रवर्तन कार्यवाही के साथ ही जन जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 17 एवं 18 तारीख को मोडिफाइड साइलेंसर युक्त 12 वाहनों का चालान  किया गया है। इनमें अधिकांश वाहन बुलेट मोटरसाइकिल हैं। इसी के साथ सहादतगंज स्थित वाहनो...

विश्व धरोहर दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के प्रख्यात शिक्षकों एवं विद्वानों ने सहभागिता करते हुए सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. आर. एन. राय ने कहा कि विश्व धरोहर हमारी पहचान और इतिहास का अमूल्य हिस्सा है। इसको संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्रो. राय ने अयोध्या की धरोहर स्थलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि धरोहर स्थलों को संरक्षित करने का प्रयास सभी करें, यदि ये स्थल ही संरक्षित नहीं रहेंगे तो पर्यटक क्या देखने आएंगे और आपकी विरासत भी संरक्षित नहीं रह पाएगी। भारत में पर्यटन के लिए अनेकों विकल्प उपस्थित हैं। यहां हेरिटेज से लेकर प्राकृतिक पर्यटन के अवसर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं और लगातार पर्यटन का व...

जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र सी०सी०टी०वी० की निगरानी में होगें, भर्ती प्रक्रिया

15 दिनों में पूर्ण करने सहित 05 गैर हाजिर अधिकारियों को शो-काज। अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या । मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत हुई, जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन स्थल, आंगनबाडी सहायिकाओं के चयन, रेलवे के सी०एस०आर० से प्री-स्कूल किट की आपूर्तियां, कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों का चिकित्सीय प्रबन्धन, उनके रिकवरी रेट, गर्भवती महिलाओं के ए०एन०सी०-1,2,3,4 सहित अयोध्या धाम के 70 निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्रों के साथ विभिन्न विकास खण्डों में निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों की प्रगति, लाभार्थियों की ई-के०वाई०सी०, एफ०आर०एस० के माध्यम से खाद्यान्न वितरण, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, पोषण पखवाडा दिनांक 09.04.2026 से दिनांक 23.04.2026 सहित विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार मानकों में हुए बदलाव तथा लाभार्थियों का 7 समूह बनाते हुए 7 नए ब्राण्ड की रेसेपी बेरड पोषाहार से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अब शिशु अमृत, शिशु आहार, बाल पुष्टिकर, सम्पूर्ण मातृ आह...

निदेशक, पेंशन निदेशालय कोषागार का किया निरीक्षण

मुख्य कोषाधिकारी ने  पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित  अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। निदेशक, पेंशन निदेशालय, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र कुमार का कोषागार अयोध्या में आगमन हुआ। इस दौरान उनके द्वारा DCI/NPS प्रकरणों की समीक्षा के साथ -साथ पेंशन पत्रावलियों की जांच पड़ताल की गई तथा पेंशनरों को समय-समय पर मिलने वाले पेंशन सम्बन्धी लाभोँ, पेंशनर कक्ष, स्वच्छ पेयजल, रैंप व्यवस्था, एवं डबल लॉक में रखी हुई  बहुमूल्य वस्तुओं  आदि का अवलोकन किया गया एवं कोषागार अयोध्या में हो रहे निर्माण संबंधी कार्यों का विधिवत् निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी निदेशक  द्वारा देखी गई एवं उन्होंने  मुख्य कोषाधिकारी की कार्यशैली तथा कोषागार की साफ-सफाई की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंत में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह द्वारा निदेशक को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

मानवता की मिसाल बने निराश्रित सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार ने किया रक्तदान

प्रमुख संवाददाता अयोध्या। समाज में इंसानियत आज भी जिंदा है, इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण शनिवार को जिला चिकित्सालय में देखने को मिला, जहां एक असहाय युवक के लिए कई लोग मदद के लिए आगे आए और जीवन बचाने की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, अर्जुन नामक युवक, जो पूरी तरह निराश्रित है और जिसका कोई परिजन नहीं है, जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड बेड़ नंबर 13 पर ब्लड की कमी के चलते भर्ती है। उसका इलाज रिकाबगंज निवासी धीरज यादव की देखरेख में चल रहा है, जो लगातार उसकी सेवा और आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। बताया गया कि अर्जुन की स्थिति गंभीर होने पर उसे AB पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ी, जो कि दुर्लभ रक्त समूहों में आता है। ऐसे कठिन समय में निराश्रित सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि मौर्य को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने बिना विलंब किए अस्पताल पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया। रवि मौर्य द्वारा किए गए इस रक्तदान से अर्जुन की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उनका यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है कि सच्ची पत्रकारिता और समाजसेवा का अर्थ केवल शब्दों तक सीम...

लखनऊ बार एसोसिएशन की गहमागहमी ने पकड़ा जोर

अधिवक्ता पेशे की गिरती प्रतिष्ठा बचाने का चुनाव जाहिद अली लखनऊ,।लखनऊ जिला कलेक्ट्रेट के चारों ओर का माहौल ग्रामप्रधानी और विधानसभा चुनावों जैसा हो गया है। रोजाना अपने मुवाकिलों की पैरवी के लिए दौड़भाग करते वकील अब अपने समर्थकों के साथ बैठकें करते और कचहरी परिसर में जनसम्पर्क करते देखे जा सकते हैं। मुद्दे तमाम हैं लेकिन फिलहाल जोर अधिवक्ताओं की समस्याओं को समाप्त कराना और सरकारी व्यवस्था में लेटलतीफी के कारण मुवक्किलों को होने वाली परेशानियों को कम कराने पर है। लखनऊ कचहरी परिसर में हुए निर्माणकार्य के कारण पिछले तमाम चुनावों में उठाये जाने वाले मुद्दे इस बार के चुनावों में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनावों की सरगर्मियों ने रोजाना के बोझिल माहौल को उत्साहपूर्ण और मित्रतापूर्ण जरूर बना दिया है।  मसल पावर और मनी पावर को अलविदा युवा वकीलों की एक टोली मिली जो लखनऊ कचहरी परिसर में बढ़ती भूमाफिया गतिविधियों को लेकर चिंतित नजर आयी। इन वकीलों का कहना है कि अब लखनऊ महानगर में तमाम कुख्यात भूमाफिया अब नाम के साथ एडवोकेट का तमगा लटकाये चल रहे हैं जबकि हाईकोर्ट और सुप्री...

14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर तेज हुई कार्रवाई, मकानों पर नोटिस चस्पा

कागजात न देने पर 10 दिन में खाली करने की चेतावनी, स्थानीय लोगों में नाराजगी रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। नाका क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मकान और दुकानें इस परियोजना की जद में आ गई हैं, जिन पर विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है।पीडब्ल्यूडी ने प्रभावित मकान मालिकों को 10 दिन के भीतर अपने मालिकाना हक के कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। तय समय सीमा में दस्तावेज न देने पर मकान और दुकानों को खाली कराने की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार 14 कोसी और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि नोटिस के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। प्रभावित लोगों का कहना है कि पहले 13 मीटर चौड़ीकरण का प्रस्ताव तय था, उसी को लागू किया जाए। उनका दावा है कि वे पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से यहां रह रहे हैं और सरकार उन्हें बेदखल न करे।स्थानीय निवासियों ने सरकार से मांग की है कि पुनर...

ऋषि टोला से सब्जी मंडी तक नाले की होगी विशेष सफाई, बढ़ेगी गहराई

नगर की सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत नगर आयुक्त के साथ महापौर ने किया निरीक्षण  रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। शहर के मध्य स्थित ऋषि टोला से सब्जी मंडी जाने वाला नाला बरसात के पहले पूरी तरह से साफ होगा और जरूरत के मुताबिक जगह-जगह गहराई भी बढ़ाई जाएगी, ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए विभिन्न जगह पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। यह निर्देश महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने 'नगर की सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान दिया। उनके साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी थे। शुक्रवार को सुबह के 7:00 बजे महापौर के साथ ऋषिटोला पहुंचने पर पार्षद अनिल सिंह ने अगवानी की। यहां से शुरू हुए निरीक्षण इस दौरान पार्षद हरिश्चंद्र अग्रहरि एवं सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल भी शामिल रहे। महापौर ने जलभराव ख़त्म करने के मद्देनजर नाले की ऊंचाई बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की। उन्होंने नगर आयुक्त से स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भिजवाने का निर्देश दिया। यहां लोगों ने बताया कि नाले की गहराई कम होने के कारण जल भराव की स्थिति बनी रहती है। कई जगह पर लोगों ने नाले पर आक्रमण ...

अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत आयोजित किया गया सम्मेलन

वक्ताओं ने सामाजिक न्याय और समरसता पर दिया जोर रिपोर्ट रवि मौर्य अयोध्या। जनपद के पूरा बाजार ब्लॉक परिसर में अम्बेडकर जयंती सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों की मजबूत नींव रखी।  उन्होंने कहा कि आज देश जिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारों का लाभ उठा रहा है, वह बाबा साहब की दूरदृष्टि और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने आजम खान द्वारा पूर्व में बाबा साहब पर दिए गए बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया। समाजवादी पार्टी द्वारा इस पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर सपा को बाबा साहब की विचारधारा का विरोधी बताया। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें बाबा साहब के आदर्शों को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्हों...

अयोध्या पुलिस का वृहद जागरूकता अभियान- मिशन शक्ति फेज-05

रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं/छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अयोध्या पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्राम क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने प्रतिभागियों को महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया जा रहा है। सभी स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के पम्पलेट देकर विस्तार से बताया गया और किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।  इसके अलावा गुड टच – बैड टच की जानकारी, घरेलू हिंसा व उससे संबंधित कानूनी प्रावधान,साइबर अपराधों...

छठवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी सुमेर हजारिया श्रद्धासुमन अर्पित करके दी गई श्रद्धांजलि

प्रकाश शुक्ला कानपुर।विजय नगर में समाजसेवी सुमेर हजारिया की छठवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर जरूरतमंद बच्चों को खेल -कूद एवं पठन-पाठन की सामग्री बांटी गई। इससे पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण करके नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। इस मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया,विनीत कुमार गौतम,हरीशंकर,नरेंद्र खन्ना,राहुल हजारिया, सुनील हजारिया,राधेश्याम भारती, रिंकू शर्मा, जागे हजारिया,विनोद कुशवाहा लाल, भगवानदीन,विजय लक्ष्मी हजारिया,रोविन हजारिया, कुनाल हजारिया आदि लोग मौजूद थे।सभी लोगों ने सुमेर हजारिया को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

बाबासाहेब का संघर्षमय जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत: जिलाधिकारी  अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या।जनपद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, सीआरओ गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी भूलेख कौशल कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर न केवल एक महान विधिवेत्ता थे, बल्कि वे प्रख्यात अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, दार्शनिक एवं बहुभाषाविद भी थे। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ...

सामाजिक न्याय की अधूरी लड़ाई को पूरा करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है”: अनिल प्रजापति

दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हक पर डाका डालने वालों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा”-अनिल प्रजापति रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी अयोध्या द्वारा  बल्दा स्थित अंबेडकर पार्क के  विचार गोष्ठी, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने सदियों से शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं था, बल्कि पूरे समाज को बराबरी दिलाने का आंदोलन था, जिसे आज आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और भाईचारा—सबसे ज्यादा खतरे में है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने की कोशिश हो रही है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। बाबा साह...

“संविधान के शिल्पी को नमन, सामाजिक न्याय का संकल्प”—सपा कार्यालय में गूंजे बाबासाहेब के विचार

रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि बाबासाहेब द्वारा रचित संविधान ही देश की लोकतांत्रिक आत्मा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही गरीब, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी इसी मार्ग पर चलती रहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। वहीं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बाबासाहेब के ...

कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या । संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई|    बाबा साहब के जयंती समारोह पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत के संयोजन में केक काटा गया, बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत ,संचालन राजित राम कोरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा बाबा साहब ने समाज के निचले वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए । बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक ऐसी शख्सियत है जिसे सभी राजनीतिक दल के लोगों द्वारा समान रूप से सम्मान प्राप्त है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा बाबा साहेब के नाम से मशहूर आंबेडकर ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता लाने के काफी प्रयास किए। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिल...