16 अक्टूबर को संत गाडगे प्रेक्षागृह में होगा नाटक का मंचन 17 से 60 वर्ष तक के 30 नए कलाकार दिखाएंगे अभिनय का हुनर मनोज कुमार मौर्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, लखनऊ के ‘उर्दू मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया सेंटर’ द्वारा संचालित त्रैमासिक उर्दू ड्रामा कार्यशाला के पांचवें बैच का अंतिम चरण चल रहा है। आगामी 16 अक्टूबर 2026 को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित संत गाडगे प्रेक्षागृह में मंचित होने वाले चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याइ नई’ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अकादमी परिसर में कलाकारों के रिहर्सल का दौर जारी है और मंचन को लेकर पूरी टीम जुटी हुई है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), दिल्ली से स्नातक एवं सुप्रसिद्ध रंग- निर्देशक राजेंद्र सिंह के निर्देशन में कलाकार नाटक के प्रत्येक किरदार को मंच की तकनीकी कसौटियों पर परख रहे हैं। निर्देशक के मार्गदर्शन में संवाद-अदायगी, शारीरिक भाषा, मानसिक एकाग्रता, मंचीय अनुशासन और उर्दू उच्चारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रस्तुति को प्रभावशाली और जीवंत बनाया जा सके। कार्यशाला की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. सीमा मोदी ने तैयारियों...
पटेल भवन, गीतापल्ली में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी राष्ट्र कथा मनोज कुमार मौर्य लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गीतापल्ली स्थित पटेल भवन में आज से ‘जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण की भावना, महापुरुषों के विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन के अनुसार, राष्ट्र कथा का आयोजन पटेल भवन, गीतापल्ली, निकट ईको गार्डन, लखनऊ में होगा। कार्यक्रम में राष्ट्र कथा के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्यामराम वर्मा को अध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, रोहित गंगवार एवं अनिल वर्मा को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश वर्मा को महामंत्री तथा के.के. वर्मा को कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के रूप में दर्शाया गया है। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्र कथा के जरिए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं राष्ट्रप्रेम...