अयोध्या से रवि मौर्य की रिपोर्ट अयोध्या।उड़ीसा प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों द्वारा विगत 10 दिनों से किसान यात्रा निकालकर आंदोलन किया जा रहा था और दिनांक 31 मार्च को भुवनेश्वर में किसान महापंचायत की घोषणा की गई थी परंतु एक दिन पूर्व किसान यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सहित दर्जनों किसान नेताओं को उड़ीसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया जिसके विरोध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना दिया गया जनपद अयोध्या के अयोध्या कोतवाली के पुलिस चौकी दर्शन नगर के परिसर में भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया देर रात राकेश टिकैत की रिहाई होने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। धरनाकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि उड़ीसा भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण किसान यात्रा निकाली जा रही थी और 31 मार्च को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में कि...