Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2025

लूट को चोरी बताकर अपनी मर्जी के मुताबिक तहरीर लिखवा रही माल पुलिस

चोरी और लूट की घटनाएं पुलिस के लिए कोई महत्व नहीं रखती लेखराम मौर्य लखनऊ । यह सप्ताह के अंदर माल थाना क्षेत्र के हल्का नंबर एक में जब से दरोगाओं की संख्या बढ़ी है तब से वाहन चोरी सहित शटर तोड़ने और लूट की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है लेकिन पुलिस के लिए यह घटनाएं कोई बहुत मायने नहीं रखती तभी तो वाहन चोरी की घटनाओं की देर से एफ आई आर लिखी जाती है और शटर तोड़ने जैसी घटनाओं को कई बार दबा दिया गया है। बीती 24 जुलाई को माल कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से शाम को घर वापस जाते समय सावित्री देवी कनौजिया को रास्ते में रोक कर अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन अंगूठी और सोने की झुमकी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना लेकर थाने पहुंची सावित्री देवी को लूट की तहरीर देने से मना किया और पीड़ित से चोरी की तहरीर लिखवा कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जब की महिला अपने साथ लूट की घटना लगातार बताती रही परंतु पुलिस ने उसकी एक न सुनी। अभी पुलिस इस घटना की जांच कर ही रही थी कि तीन दिन बाद लगने वाली दूसरी साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस घटना की पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की...

कारगिल विजय दिवस पर वर्चुअल कवि सम्मेलन में वीर बलिदानियों को किया याद

विशेष संवाददाता बिसवां- सीतापुर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में आयोजित वर्चुअल कवि सम्मेलन में वीर बलिदानियों को याद किया गया मुख्य अतिथि की भूमिका में अपने जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने कारगिल में मारे गए अपने वतन के वीर सपूतों को नमन कर एक बलिदानी की बहन के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा  मैं दुर्गावती लक्ष्मीबाई बनकर सीमा पर जाऊंगी। अपने भाई की शहादत का बदला भाई से चुकाऊंगी। घुसपैठिए जो घुस आए वे भागें या उनकी बलि होगी। लहरें लाहौर पे राष्ट्रध्वज तब सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिंगरौली मध्य प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार उमेश कुमार गुप्त ने वीर गाथा का वर्णन करते हुए एक हृदय स्पर्शी गीत “भारत मां के लाल शहीद, कहां गए ओ लाल हमारे, छोड़के हमको किसके सहारे। देश विराना हो गया प्यारे” सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। अलवर राजस्थान से विभा आर्य ने कहा “ज़ब मैं मरू तब, मेरी दृष्टि उसे दे देना, जिसने कभी सूर्योदय नहीं देखा! मेरा ह्रदय उसे दे देना”, जम्मू से सुषमा देवी ने अपनी बात कुछ तरह कहीं “ कारगिल के उच्च शिखरों पर, हमारे वीरो...

प्राथमिक स्कूलों के मर्जर को समाप्त करने के लिए जन अधिकार पार्टी ने डीएम को दिया ज्ञापन

मनोज मौर्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार मौर्य के अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। दिए गए ज्ञापन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 27000 स्कूलों के मर्जर को समाप्त किया जाना चाहिए क्योंकि जहां एक और शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है वहीं दूसरी ओर सरकार शिक्षा में सुधार के बजाय शिक्षा केदो को ही बंद कर दे रही है जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे क्योंकि सभी के बच्चे निजी विद्यालयों में महंगे शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं इसलिए सरकार को इस और ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी प्रदेश सरकार के इस कदम का विरोध करती है और भविष्य में यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा । इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मौर्य जिला सलाहकार लेखराम मौर्य युवा जिला अध्यक्ष प्रमोद मौर्या, अमन मौर्य, दयाशंकर, राजकुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सत्ता हमेशा कलाकार से डरती है !

कला का जीवन  "जनसत्ता 25 जुलाई, 2014 : सत्ता हमेशा कलाकार से डरती है, चाहे वह सत्ता तानाशाह की हो या लोकतांत्रिक व्यवस्था वाली। तलवारों, तोपों या एटम बम का मुकाबला यह सत्ता कर सकती है, पर कलाकार, रचनाकार, नाटककार, चित्रकार या सृजनात्मक कौशल से लबरेज व्यक्तित्व का नहीं। दरअसल, कलाकार मूलत: विद्रोही या क्रांतिकारी होता है और सबसे अहम बात यह है कि उसकी कृति का जनमानस पर अद्भुत प्रभाव होता है। इसलिए ‘कलाकार’ को सत्ता के पैरों तले रौंदा नहीं जा सकता। सत्ता ने कलाकार से निपटने के लिए उसकी प्रखर बुद्धि, चेतना और गजब के आत्मविश्वास की पहचान कर उसके अंदर के भोगी व्यक्तित्व को शह, लोभ, लालच और प्रश्रय देकर उसे राजाश्रित बनाया और सबसे बड़े षड्यंत्र के तहत सदियों से उसके समयबद्ध कर्म करने की क्षमता पर प्रहार किया और जुमला चलाया- ‘अरे भाई, ये क्रिएटिव काम है’ और क्रिएटिव काम समयबद्ध नहीं हो सकता... इसका समय निर्धारण नहीं हो सकता! पता नहीं कब पूरा हो! मजे की बात है कि सत्ता के इस षड्यंत्र को ‘कलाकार वर्ग’ समझ ही नहीं पाया और ऐसा शिकार हुआ है कि बड़ी शान से इस जुमले को दोहराता है ‘अरे भाई ये क्र...

सृजन शक्ति !

मंजुल भारद्वाज  सृजन शक्ति अकूत शक्ति है  एक सूक्ति,कविता,चित्र,छवि नाटक,उपन्यास,कहानी,लेख या कोई भी सृजन कर्म  आपको अकूत शक्ति से भर देता है! यह सृजन शक्ति  किसी भी सत्ता से ज्यादा शक्तिशाली होती है  क्योंकि यह शक्ति जनमानस को बदल वैचारिक क्रांति की बयार चलाती है  जो किसी भी सत्ता के बूते की बात नहीं ! हम सृजक इस शक्ति का क्या करते हैं  वाहवाही से फूल जाते हैं  प्रसिद्धि और पैसा कमा लेते हैं  रहा सहा भोग विलास में खपा देते हैं! दरअसल सृजन शक्ति  सृजन तरंगों का झरना है  यह किसी भी अणु बम से  ज्यादा विकिरण करता है  हमारा परिसर,घर,समाज ऐसे विकिरण के लिए तैयार नहीं होता ना ही उसके पास इस विकिरण को  उत्प्रेरित करने का कोई ढांचा है ना एहसास है,ना आभास है  लट्ठ है हमारा परिसर  इसलिए सृजनकार को जीवन व्यवहार में लट्ठम लठ्ठा कर अपने जैसा बना लेता है! सृजन स्पंदन व्यक्तित्व को स्वयं इस ऊर्जा को सार्थक दिशा की ओर ले जाना होता है  वाहवाही, प्रसिद्धि ,पैसे के परे  एक सृजन स्पंदित विश्व को सृजित करना है  एक...

सपा के पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब

अयोध्या की सभी विधानसभा सीटों की जीत के साथ 2027 में सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार - अवधेश प्रसाद  संविधान की रक्षा के लिए पीडीए के लोगों को होना होगा एकजुट- मिठाई लाल भारती रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस व आरक्षण दिवस के रूप में  अयोध्या लखनऊ रोड़ पालीटेक्निक कालेज के सामने स्थित एक लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा ऐतिहासिक पीडीए महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरती पर आयोजित पीडीए सम्मेलन में उपस्थित अपार ऐतिहासिक जनसमूह इस बात का संकेत है 2027 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पीडीए सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब भारतीय संविधान पर खतरा है और आरक्षण पर खतरा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। संविधान की रक्षा के लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़ेगी समाजवादी पार्टी के लोग तैयार हैं और बाबा साहब के संविधान को खत्म नहीं होने देंगे। पीडीए केवल सत्ता परिवर्त...

सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों पर नहीं लग रहा अंकुश

खंड शिक्षा अधिकारी माल के नियंत्रण से बाहर हुए शिक्षक और शिक्षामित्र लेखराम मौर्य लखनऊ । खंड शिक्षा अधिकारी माल की लचर कार्य शैली के चलते सरकारी स्कूलों के अध्यापक और शिक्षामित्र निरंकुश होते जा रहे हैं इसीलिए विकासखंड के अनेकों विद्यालयों में शिक्षक और अध्यापक बारी-बारी से स्कूल से नदारत रहते हैं यही नहीं बच्चों को मामूली चीज भी नहीं पढ़ाई जा रही हैं क्योंकि इसी सप्ताह एक प्राथमिक विद्यालय के बच्चे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी बता रहे थे बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंटा खेड़ा में कक्षा 8 के छात्रों को हिंदी वर्णमाला के सभी अक्षर याद नहीं थे। सरकारी विद्यालयों का यह हाल तब है जब सरकार ने अध्यापकों की नाकामी की वजह से बंद होने के कगार पर पहुंच रहे विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। शुक्रवार को इस संवाददाता ने जब क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण किया तो पता चला कि कई जगह शिक्षामित्र विद्यालयों से गायब थे और कई विद्यालयों में अध्यापक भी विद्यालयों में समय से नहीं उपस्थित हुए अथवा गायब थे। प्राथमिक विद्यालय रहटा की अध्यापिका 8:45 ...

एपीओ और तकनीकी सहायक के संरक्षण में पंचायतों ने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी

बिना काम के लग रही सैकड़ों मजदूरों की हाजिरी,  पांच मजदूर काम पर हाजिरी लगा रही 19 की लेखराम मौर्य लखनऊ। राजधानी के विकासखंड माल से लेकर मलिहाबाद तक मनरेगा योजना में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। अगर मोटे तौर पर देखा जाए तो वृक्षारोपण के नाम पर फर्जी मजदूरों की हाजिरी लगाकर रोजगार सेवकों, ग्राम प्रधानों तथा सचिवों ने मिलकर बिना काम के लाखों का खेल किया जा रहा है । विकासखंड माल की ग्राम पंचायत आँट गढी सौरा के मजरे जानकी नगर और आंट में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कई माह से कम बंद है परंतु यहां 15 मजदूरों की लगातार फर्जी हाजरी लगाई जा रही है ग्राम प्रधान के एक सगे और एक चचेरे देवर इन्हीं दोनों गांव में शिक्षामित्र के पद पर नौकरी कर रहे हैं उन दोनों ने बताया कि यहां कई महीने से काम बंद है क्योंकि आंगनवाड़ी केंद्र स्कूल परिसर में ही बन रहे हैं इसलिए काम उनके सामने होता है। ग्राम पंचायत अकबरपुर में कृष्ण कुमार की बाग से बाजार गांव सीमा तक कई महीने से करीब ढाई सौ मीटर चक मार्ग कागजों में बन रहा है क्योंकि करीब 2 महीने पहले इस पर काम शुरू हुआ था और 20-25 मीटर काम छूट गया था उसी के नाम...

देश में स्वच्छता के मामले में लखनऊ शहर का तृतीय स्थान आना लखनऊ वासियों के लिए गर्व की बात- महापौर

मनोज मौर्य लखनऊ l  महापौर द्वारा नगर निगम लखनऊ के सभी कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री को अपने कैंप कार्यालय में बुलाकर बैठक कर संबोधन किया महापौर द्वारा अपने संबोधन में कहा के देश में स्वच्छता के मामले में अपना लखनऊ शहर तृतीय स्थान पर आया है लखनऊ को महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मान भी दिया गया है । जिसमें हम सभी की भागीदारी रही आप सभी के सहयोग से ऐसा सम्भव हुआ जिस लिये आप सब धन्यवाद् के पात्र हैं इसी तरह हम सब मिल कर ऐसे ही काम करेंगे और प्रयास करेंगे की अपना शहर अगली बार नंबर एक पर आ जाये जिस हेतु हम सब मिल कर एक वृहद स्तर पर बड़ी जागरूपता रैली भी निकाल कर सभी को स्वच्छ्ता के प्रति और जागरूप करेंगे। इसी क्रम में उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ लखनऊ ईकाई ,नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ,उ.प्र.चतुर्थ श्रेणी नगर निगम कर्मचारी संघ , आर आर नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ आदि कर्मचारी संघो के अध्यक्ष /महामंत्री द्वारा माननीय महापौर जी को भरोसा दिलाया कि नगर निगम लखनऊ का प्रत्येक कर्मचारी लखनऊ को देश में नंबर एक लाने के लिये अपना पूर्ण सहयोग और योगदान देगा और नागरिको को स्वच्छता ...

डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जनसमस्याओं की हुई सुनवाई

65 में से 20 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण वशिष्ठ मौर्य देवरिया जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील रुद्रपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की गई।        जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमों के अनुरूप, गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी विभागों को अपेक्षित जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।       इस अवसर पर 5 पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय राशन कार्ड तथा एक दिव्यांग आवेदक को प्रमाण पत्र प्रदान कर त्वरित लाभ दिया गया।      पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों ...

फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूरी का दिया संदेश

वीएचएसएनडी सत्र एमडीए अभियान की हुई बात सत्र पर एएनएम ने लाभार्थियों को फाइलेरिया बीमारी के प्रति किया जागरूक वशिष्ठ मौर्य देवरिया फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए इस बार जिले के भलुअनी व भागलपुर ब्लॉक में 10 अगस्त से सार्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। भलुअनी ब्लॉक में अभियान दौरान अधिक से अधिक लोग दवा का सेवन करें इसके लिए शनिवार को आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी सत्र (ग्राम स्वास्थ्य स्वछता पोषण दिवस) पर एएनएम, आशा, आँगनबाड़ी के सहयोग से सत्र पर लोगों को फाइलेरिया बीमारी व उससे बचाव के लिए दवा का सेवन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।            जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भलुअनी ब्लॉक में सीफार संस्था के सहयोग से  वीएचएसएनडी सत्रों पर एएनएम द्वारा आशा, आंगनबाड़ी के सहयोग से फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता, लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सत्र पर एएनएन द्वारा लोगों को बताया गया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छर फाइलेरिया संक्रमित...

राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ ने डॉ अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नशा मुक्ति शिविर लगाया

पारिवारिक हिंसा में नशा बना प्रमुख कारण....ज्योति बाबा प्रकाश शुक्ला कानपुर । हमारे समाज में युवा पीढ़ी को नशे की ओर अग्रसर होते देख किसे दुख नहीं होता दुर्भाग्य से पिछले 5 से 10 सालों में यह बुराई बुरी तरह बढ़ती जा रही है इसीलिए आज बाबा भोलेनाथ की कृपा से हमने नशा मुक्ति शिविर लगाने की श्रृंखला मरियमपुर चौराहे के पास शुरू की है उपरोक्त बात राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के तत्वाधान में सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के सहयोग से आयोजित नशा मुक्ति शिविर के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार मिश्रा ने कहीं,डॉक्टर मिश्रा ने जोर देकर कहा कि आए हुए ज्यादातर मरीज पान मसाला और शराब के आए जिनमें मुंह ना खुलने की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई। 20% मरीजों में लीवर की समस्या भी मिली।   अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एशिया बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड दरी योग गुरू ज्योति बाबा ने मरीजों की काउंसलिंग में पाया कि उनमें तनाव कुंडा हताशा निराशा और बेरोजगारी के चलते किसी ने किसी प्रकार का नाश करने लगे हैं जो आगे चलकर कब लत बन जाती है मालूम ही नहीं पड़ता है इसीलिए सामाजिक संगठनों को स्वास्थ्य शिविर की तर...

पीके का फंडा' की पहली प्रति राज्यपाल को भेंट

प्रवीण कक्कड़ ने माँ की स्मृति को किया समर्पित  भोपाल/इंदौर| प्रख्यात सामाजिक चिंतक, लेखक और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रवीण कक्कड़ ने अपनी नई चिंतनपरक कृति "पीके का फंडा" की प्रथम प्रति आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल, माननीय श्री मंगूभाई पटेल को राजभवन में सादर भेंट की। यह अवसर केवल एक पुस्तक भेंट नहीं, बल्कि प्रेरणा, श्रद्धा और सार्थक विचारों के संगम का साक्षी बना। श्री कक्कड़ ने इस दिन को अपने जीवन का एक अत्यंत भावपूर्ण क्षण बताया, क्योंकि 16 जुलाई उनकी पूज्यनीय माता, स्व. श्रीमती विद्यादेवी कक्कड़ जी की जयंती भी है। उन्होंने भावुकता से कहा, "यह पुस्तक मैंने माँ की पावन स्मृति को समर्पित की है। जीवन में जो कुछ भी मैंने पाया, उसमें उनकी प्रेरणा, संस्कारों और मूल्यों की गहरी छाया है।" यह समर्पण पुस्तक के मूल भाव—आत्मिक जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन—से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह कृति प्रवीण कक्कड़ के प्रशासनिक, सामाजिक और निजी अनुभवों का ऐसा समावेश है, जो पाठकों को न केवल प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें आत्ममंथन की दिशा में ले जात...

सेवानिवृत्त व सेवारत निकाय कर्मचारियो व उनके आश्रित जनो की मेडिकल प्रतिपूर्ति में विलंब क्यों - शशि कुमार मिश्र

निकाय कर्मचारियों की समस्या नहीं हुई हल तो होगा आंदोलन , संघ ने दी चेतावनी मनोज मौर्य लखनऊ  l प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा मांग किया गया है कि प्रदेश के सेवानिवृत्त व सेवारत निकाय कर्मचारियो व उनके आश्रित जनो की  मेडिकल प्रतिपूर्ति की पत्रावलियां जो विभिन्न नगर निगमो व निकायो से निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय स्वीकृत हेतु भेजी जाती है,परन्तु उनका  समयबद्ध निस्तारण नही हो रहा l जिससे कर्मचारी व उसका परिवार समय से ईलाज नही करा पा रहा है,जो बहुत ही खेद का विषय है।     यह शिकायत बहुत सी निकायो के कर्मचारियो द्वारा महासंघ को भेजी जा रही,जिसके निस्तारण हेतु अपर निदेशक स्थानीय निकाय श्रीमती रितु सुहास जी से व निदेशालय के सम्बंधित पटल सहायको को अनेको बार अवगत कराने के बाद भी यथावत मेडिकल प्रतिपूर्ति के प्रकरण आज भी लगभग 6-6 माह से लम्बित है.जैसे- नगर निगम आगरा, लखनऊ , मथुरा-वृंदावन , मेरठ आदि  महासंघ प्रमुख सचिव नगर विकास व निदेशक/ सचिव नगर विकास, अपर निदेशक स्थानीय निकाय उ.प्र.शासन से अनुरोध करता है कि उपरोक्त प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध...

अयोध्या में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने 'द रिवाइवा रेस्टोरेंट' का किया भव्य उद्घाटन

रवि मौर्य अयोध्या। "मन मत मारो, खाकर जाओ" के अनूठे आदर्श वाक्य के साथ, द रिवाइवा रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन आज नहर बाग, रामपथ रोड, नियावां, बाटा शोरूम के ठीक सामने हुआ। इस समारोह में अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. मीरा शुक्ला और विजय शुक्ला ने किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता मीडिया सह प्रभारी डॉ. अंशुमान मित्रा इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए और अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर  रमेश राणा, शिव मोहन,विष्णु एवं शुक्ला परिवार के सदस्य, जिनमें सूर्य नारायण शुक्ला, रवि शुक्ला, प्रिया शुक्ला, आयशा शुक्ला और श्वेता शुक्ला शामिल थे, तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। नए रेस्टोरेंट का लक्ष्य अयोध्या के निवासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को एक उत्कृष्ट भोजन अनुभव प्रदान करना है।

संत श्री सोमवारी सेवा संस्थान ने दिखाया मानवीय संवेदना का परिचय, आगजनी पीड़ित को ₹12,000 की दी आर्थिक सहायता

शिवांश पांडे लखनऊ। मोती नगर स्थित संत श्री सोमवारी महाराज सेवा संस्थान ने एक बार फिर मानवीयता और मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है। केन्द्रिय ग्राम विद्युतपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड में एक गरीब परिवार का घर जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार की मदद के लिए संस्था ने आगे आकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। संस्थान के कार्यालय महिला आश्रम, मोती नगर, लखनऊ से संचालित इस पहल के अंतर्गत पीड़ित  को ₹12,000 (बारह हजार रुपए मात्र) की धनराशि चेक के माध्यम से सौंपी गई। यह सहायता संस्थान के डायरेक्टर श्री एस. एन. सिंह द्वारा प्रदान की गई। संस्थान के डायरेक्टर श्री दिनेश कुमार ने बताया कि यह सहायता सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं है। भविष्य में भी जरूरतमंद, निर्धन और आपदा पीड़ित लोगों को इसी तरह मदद दी जाती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संत श्री सोमवारी महाराज की प्रेरणा से संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है।  सहयोग से यह स्पष्ट होता है कि यदि समाज में हर संस्था इसी भावना से कार्य करे, तो कोई भी पीड़ित व्यक्ति अकेला नहीं रहेगा। संस्था का यह प्रयास सराहनीय है और अन...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: संजय कॉलोनी भाटी माइंस में स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन

प्रमुख संवाददाता दिल्ली ! जनलोक जनशक्ति पार्टी रामविलास चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें ढाई सौ से अधिक (लगभग 250+) मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। यह छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र के संजय कॉलोनी भाटी माइंस में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया  जिसमें स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। जितेंद्र कुशवाहा ने कहा, "स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। इस शिविर के माध्यम से हम स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।"शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और लोगों ने इसका भरपूर ला...

खुले आवारा जानवरों का आतंक, सिर्फ डीजल और सरकारी गाड़ियों की बर्बादी..!

विशेष संवाददाता लखनऊ नगर निगम जोन 2 मालवीय नगर वार्ड खुले आवारा जानवरों का आतंक साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरीके से फैल संडे को कभी भी मालवीय नगर वार्ड मोती झील कॉलोनी में झाड़ू नहीं लगाई जाती है! जिसके कारण पूरे मोती झील में गलियों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है! खुले आवारा जानवर गलियों में रास्ता रोक कर बैठे हुए हैं! आने-जाने वालों को हो रही है! दिक्कतें हटाने पर साड के द्वारा लोगों को दौड़ा लिया जाता है! जिससे कई लोग पूर्व में चोटिल हो चुके हैं! साफ सफाई और खुले में घूम रहे जानवरों की व्यवस्थाएं कितनी बेहतर है! आप इस फोटो में समझ सकते हैं! सिर्फ डीजल और सरकारी गाड़ियों की बर्बादी और सरकारी तनखा देने में जुटा है! सरकारी विभाग और ग्राउंड पर अगर आप उतरकर देखें तो व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट!*

एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी ज्योति बाबा का हुआ भव्य सम्मान

ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड-25 से सम्मानित योग गुरू ज्योति बाबा का मां बालेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान प्रकाश शुक्ला शुक्लागंज, उन्नाव। मां बालेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से निरंतर निस्वार्थ रूप से बिना किसी सरकारी सहायता के नशा मुक्त युवा भारत अभियान चलाने वाले पूरे देश में 6000 से ज्यादा जन चेतना जन जागरूकता के कार्यक्रम कर चुके,अब तक तीन करोड़ बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प कराने वाले,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक योग गुरू ज्योति बाबा को अभी हाल में दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय रामदास अठावले जी द्वारा मिले ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड-25 के लिए भव्य रूप से सम्मानित किया गया। आज सम्मान एवं प्रेस वार्ता के इस कार्यक्रम में हम लोग श्री ज्योति बाबा को सम्मानित करके गर्व का अनुभव कर रहे हैं कि अभी भी जमीनी रूप से कार्य करने वाले बहुत से लोग हैं जो युवाओं और...

समग्र विकास करते हुए जनकल्याण की दिशा में किए गए हैं सार्थक प्रयास: रोली सिंह

चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां रवि मौर्य अयोध्या। जिला पंचायत के चार वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने विकास की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि इन वर्षों में अयोध्या जनपद के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण की दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महोली, सरायरासी, नारायणपुर और नरौली गांवों में चार भव्य अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। इन सरोवरों की परिधि को हरियाली से आच्छादित करने हेतु फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण कराया गया है, जो आने वाले वर्षों में पर्यावरणीय संतुलन की मिसाल बनेंगे। बताया कि बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की  दिशा में विगत चार वर्षों में 38 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जिससे ग्रामीण अंचलों को मुख्य सड़कों से जोड़ा गया। 103 किलोमीटर सड़कों के लेपन कार्य द्वारा गड्ढा मुक्त सड़कों का निर्माण किया गया, जिससे आवागमन सुगम हुआ। जल निकासी की समस्या से न...

कविगोष्ठी उदीयमान कवियों के लिए संजीवनी है -कमलेश मौर्य मृदु

जगद्गुरु की पदवी पर फिर देश प्रतिष्ठित कर दे.. सीतापुर।  बाबा छोटेलाल लक्ष्मी देवी सेवा समिति रामा भारी के तत्वावधान में संपन्न कवि गोष्ठी के मुख्य अतिथि जनपद के विख्यात साहित्यकार साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने संबोधन में कहा कविगोष्ठी उदीयमान कवियों के लिए संजीवनी है।  वहीं वरिष्ठ कवियों को सम्मान प्रदान करती है। कवि गोष्ठियों के माध्यम से  नवोदित कवियों को वरिष्ठ कवियों का संरक्षण व मार्गदर्शन प्राप्त होता है ।  लखनऊ के सेक्टर 12 खलील मार्केट इंदिरा नगर में स्थित वरिष्ठ कवि रमाशंकर शर्मा नीलम के आवास पर संपन्न कवि गोष्ठी की अध्यक्षता लखीमपुर खीरी से पधारे वरिष्ठ कवि डा. शिव शर्मा विरक्त ने की।  कवि गोष्ठी का शुभारंभ श्रीमती आशा शर्मा द्वारा प्रस्तुत मातु शारदे की वंदना से हुआ। उन्होंने मां सरस्वती से याचना करते हुए कहा  मातु शारदे वर दे वर दे। जगद्गुरु की पदवी पर फिर देश प्रतिष्ठित कर दे।। वरिष्ठ कवि रमाशंकर शर्मा नीलाम के मुक्तक ग़ज़ल व छंद बहुत सराहे गये  अनलंकृत हीर न देखी गई। मनमीन अधीर न देखी गई। स्वछंद विहारिण कोकिला के, पग स्वर्ण जंजीर न दे...

लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों का ईपीएफ भुगतान को लेकर खलबली

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के केंद्रीय कार्यशाला आर-आर विभाग में कार्यरत चालक और श्रमिकों ने ईपीएफ (EPF) भुगतान को लेकर नगर आयुक्त को संबोधित एक पत्र सौंपा है।  यह पत्र मेसर्स प्रिया इंटरप्राइजेज प्रा.लि. व मेसर्स ओजस्वी मल्टी सर्विसेज प्रा.लि. के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों द्वारा दिया गया है। कर्मचारियों ने ईपीएफ की निर्धारित राशि की कटौती होने के बावजूद उसे संबंधित विभाग द्वारा PF खाते में जमा न करने को गंभीर लापरवाही बताया है। लंबे समय से सफाई व अन्य कार्यों का दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, लेकिन विगत वर्षों में ईपीएफ की धनराशि उनके खाते में जमा नहीं की गई।  ईपीएफओ की ओर से बार-बार जानकारी मांगे जाने पर कर्मचारी असमंजस में हैं। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोनों निजी कंपनियों – मेसर्स प्रिया इंटरप्राइजेज व मेसर्स ओजस्वी मल्टी सर्विसेज – का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है, और किसी नई एजेंसी को कार्यभार  सौंपा गया है। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि उक्त दोनों कंपनियों के माध्यम से कार्यरत रहे कर्मचारियों का ईपीएफ भुगतान शीघ्र कराया जाए। साथ ही ...

नगर निगम जोन 7 के सुपरवाइजर रामपाल पर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण को लेकर लगे गंभीर आरोप?

इंदिरा नगर, गणेश मार्केट व सेक्टर-15 क्षेत्र की जनता परेशान लखनऊ। नगर निगम जोन-7 के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर, गणेश मार्केट और सेक्टर-15 क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।  इन क्षेत्रों में गंदगी और कूड़े के ढेरों से नागरिक परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन हालातों के लिए सीधे तौर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर रामपाल जिम्मेदार हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामपाल के सुपरवाइजर बनने के बाद से सफाई कर्मचारियों की निगरानी और व्यवस्था दोनों ही बदहाल हो गई हैं।  सबसे चिंताजनक बात यह है कि तमाम बार नगर निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।  यहां तक कि जिन अधिकारियों की संस्तुति से रामपाल को अध्यक्ष पद दिया गया, उनकी बातों को भी वह नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। गंभीर आरोप यह भी हैं कि सुपरवाइजर रामपाल की मिलीभगत से कुछ स्थानों पर ठेले व अस्थायी दुकानों के ज़रिए अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है। अब देखना यह है कि नगर निगम और जोन 7 के जिम्मेदार अधिकारी सुपरवा...

आउटसोर्सिग निगम वास्तव में एक भुलावा और छलावा?

आउटसोर्सिंग निगम का गठन कितना रहेगा कारगर!.. इससे कुछ भी बदलने वाला नहीं है.. सिर्फकुछ बाबूगिरी के चैनल बदल जायेंगे.. उoप्रo सरकार की पूर्व घोषणा के अनुसार आउटसोर्स सेवा के लिए एक निगम बनाने के निर्णय को अमल में लाने हेतु मंजूरी मिल गई है।  प्रदेश की योगी सरकार का कहना है कि यह निगम इसलिए बनाया जा रहा है जिससे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण न हो सके और उनके श्रम अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को संरक्षण मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह निगम प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के जीवन में स्थायित्व और भरोसा सुनिश्चित करेगा।  अभी तक मौजूदा व्यवस्था में आउटसोर्सिंग एजेंसियों का चयन के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए प्रवेश दिया जाता है। चूंकि इन्हें वेतन देने, भविष्यनिधि और अन्य श्रमिक सुविधाओं के लिए उन कम्पनियों पर ही आश्रित रहना पड़ता था जिस कम्पनी को टेंडर मिलता था जो श्रमिकों की सप्लाई करती है। जिसके एवज में सरकार उसके खाते में प्रति व्यक्ति धनराशि ट्रांसफर करती है।  जब कम्पनी बदल जाती थी तो उसके लो...

वृक्षारोपण कर कृषि मंत्री ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

वशिष्ठ मौर्य देवरिया। छोटी गंडक नदी किनारे वृक्षारोपण कर कृषि मंत्री ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश वृक्षारोपण से ही बचेगी प्रकृति, छोटी गंडक नदी को स्वच्छ रखने की सबको जिम्मेदारी: कृषि मंत्री छोटी गंडक नदी को स्वच्छ रखें, एक पौधा जरूर लगाएं: कृषि मंत्री का जनसमूह से आह्वान गांव-गांव में हरियाली लाने का संकल्प, कृषि मंत्री ने किया वृक्षारोपण तरकुलवा ब्लॉक के सोनहुला रामनगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय वन में शनिवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही  ने सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने छोटी गंडक नदी के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए उसके स्वच्छता और संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।           कार्यक्रम में पहुंचने पर वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) द्वारा कृषि मंत्री को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद नवतप्पी इंटरमीडिएट कॉलेज, रामपुरगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत...

मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है!

सीतापुर। राष्ट्रीय कवि संगम लखनऊ इकाई के तत्वावधान में आज भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित “नमो मातृ भूमे “विषय पर काव्य संध्या  का आयोजन किया गया। अपने जनपद बिसवां के गौरव साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने धमाकेदार काव्यपाठ किया।  उन्होंने काव्य पाठ करते हुए  भारतीय सेना की सामरिक क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा  मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है। पटखनी पर पटखनी दे जो इससे घात करता है। बुलेट एके सैंतालीस की कभी आयात करता था, वो भारत विश्व में ब्रह्मोस का निर्यात करता है। उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए चेतावनी दी- भारतीय सैनिकों ने भरी जो हुंकार रौद्र बोटी नहीं एक भी सलामत बच पायेगी। संख्या कितनी है बनी चटनी तो हर हिंदुस्तानी की चपाती लौं नहीं पहुंच पायेगी।। सरस्वती विद्यामंदिर निराला नगर स्थित शोध संस्थान के सभागार में आयोजित इस समारोह में देश के जाने माने कवियों  ने काव्य पाठ कर ऐसा शमां बांधा की हाल में उपस्थित लोग रोमांचित हो उठे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर नीरज पांडे ने किया।  ओज कवि शिवा कुमार व्यास, अजय प्रधान , अशोक अग्निपथी, कृष्ण कुमार...

खाद्य प्रवर्तन दल द्वारा पांच खाद्य प्रतिष्ठानों पर किया छापेमारी लिया नमूना

रवि मौर्य अयोध्या।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दिशानिर्देश के अनुपालन में  सहायक आयुक्त (खाद्य)II  मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विभागीय प्रवर्तन दल ने 5 पनीर निर्माताओं/ विक्रेताओं पर छापे मारकर पनीर के 5 नमूने लिए। आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रयोजन से चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत टीम ने (1) यादव डेरी, सोहावल चौराहा,  (2) मधुर मिलन स्वीट्स, बेकर एण्ड फ़ास्ट फ़ूड, सोहावल चौराहा (3) अरफ़ात डेरी फतेहगंज  (4) रामा डेरी फतेहगंज  और (5) पराग डेरी, अयोध्या से पनीर के एक एक नमूने लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये। अरफ़ात डेरी पर संदिग्ध गुणवत्ता का 109 किलो पनीर मूल्य रु 37000 तथा रामा डेरी पर 25 किलो पनीर मूल्य रु 7000/-  कराया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार अभियोजन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। प्रवर्तन दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फ़ूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किये गये तथा सम्बंधित ...

स्कूल का विलय रद्द न किया तो होगा आगामी चुनाव बहिष्कार

तीसरे दिन भी ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के लगे नारे रत्नेश शाक्य घिरोर (मैनपुरी)।नगला खुशाली गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय कोसमा द्वितीय के विलय के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तीसरे दिन भी उग्र रूप ले चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता व संवेदना फाउंडेशन के प्रमुख इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने "स्कूल नहीं तो वोट नहीं", "सड़क नहीं तो वोट नहीं" जैसे नारे लगाकर सरकार को कड़ा संदेश दिया। गौरतलब है कि प्राथमिक विद्यालय कोसमा द्वितीय नगला खुशाली का विलय कोसमा प्रथम में कर दिया गया है, जिससे आक्रोशित ग्रामीण पहले दिन से ही प्रदर्शन पर डटे हुए हैं। शिक्षा के अधिकार पर हमला: इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही ने कहा कि  "गांव की आत्मा उसका विद्यालय होता है। उसे बंद करके सरकार हमारे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं, लेकिन गांव के स्कूल बंद किए जा रहे हैं – हम इस काले कानून का पुरजोर विरोध करेंगे।"  जर्जर सड़क बनी बड़ा संकट: स्कूल के बंद होने के बाद बच्चों को तीन किलोम...