Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में होगा सुविधाओं का विकास

विधायक ने आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का दिया आश्वासन रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को देवकाली स्थित राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. आशीष सिंह ने महाविद्यालय के जर्जर एप्रोच मार्ग और अन्य आधारभूत सुविधाओं की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। एप्रोच मार्ग की खराब स्थिति पर विधायक ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। परिसर में बारिश में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा। वहीं प्रशासनिक भवन से जुड़ने वाले मार्ग पर फैली गंदगी को देखते हुए नगर निगम से समन्वय कर तत्काल सफाई कराने तथा सड़क निर्माण का अनुमान तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइज़र, ऑटो एनालाइज़र, ईसीजी मशीन, सोलर लाइट, आरओ प्लांट सहित अन्य ...

भाजपा नेता द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने एफआईआर की मांग उठाई

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य   अयोध्या। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का  प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर, अयोध्या से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सोशल मीडिया पर रायबरेली के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध कथित रूप से की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के संबंध में एक प्रार्थना-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर  संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  चेतनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं द्वारा विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने ...

प्रेमचंद आज भी समाज और साहित्य के पथप्रदर्शक : स्वप्निल श्रीवास्तव

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य   अयोध्या। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) और जनवादी लेखक संघ (जलेस), फैजाबाद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर के एक होटल सभागार में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ‘साहित्य, समाज और राजनीति : प्रेमचंद की वैचारिक विरासत’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, लेखकों, पत्रकारों और साहित्य प्रेमियों ने प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान तथा उनकी वैचारिक विरासत पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेमचंद हमारे वैचारिक पुरखे हैं। उन्होंने साहित्य और समाज को देखने की जो दृष्टि दी, वह आज भी मार्गदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं वर्तमान समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। मुख्य वक्ता आलोचक रघुवंशमणि ने कहा कि प्रेमचंद ने साहित्य के प्रति समाज की सोच को बदलने का कार्य किया। उनकी प्रगतिशील दृष्टि आज भी लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरणा देती है। कवि-चिंतक आर.डी. आनंद ने प्रेमचंद के यथार्थवाद की चर...

74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियां तेज, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु सेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित होने वाले 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार से मुलाकात कर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बैठक में शोभायात्रा मार्ग, सफाई व्यवस्था, चौक सजावट तथा विसर्जन स्थल को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। संस्था के अध्यक्ष  राजपाल ने बताया कि नगर निगम का सहयोग हर वर्ष महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी शोभायात्रा मार्ग की मरम्मत, प्रमुख चौकों की सजावट, साफ-सफाई तथा विसर्जन स्थल पर मिट्टी पटाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए नगर आयुक्त से अनुरोध किया गया है। संस्था के मंत्री पुरुषोत्तम दासवानी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर निगम के अधिकारी शीघ्र ही रामनगर सहित पूरे शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को भी पत्र सौंप...

जिला चिकित्सालय में सीनियर नर्सिंग अधिकारी इंदिरा राय की सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। जिला चिकित्सालय में कार्यरत सीनियर नर्सिंग अधिकारी इंदिरा राय के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को नई बिल्डिंग स्थित सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे शुरू हुआ, जिसमें चिकित्सालय के अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। समारोह के मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने इंदिरा राय की वर्षों की सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में न केवल एक कुशल नर्सिंग अधिकारी के रूप में कार्य किया, बल्कि अपने सरल एवं सहयोगात्मक व्यवहार से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी, पूर्व प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आर.पी. राय, वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. उत्तम कुमार, पूर्व प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा, पूर्व अधीक्षक डॉ. ए.के. सिन्हा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा, डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ...

जयहिंद संवाद में प्राथमिक शिक्षा की दुर्दशा पर चर्चा आयोजित

प्रमुख संवाददाता लखनऊ। जयहिंद संवाद के सातवें चरण में उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा की दुर्दशापूर्ण स्थितियों पर चर्चा की गयी। संयोजक जाहिद अली ने सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया। विषय प्रस्तावक फरहत कासिम ने मनुष्य के निर्माण में शिक्षा के सर्वकालीन महत्व पर प्रकाश डाला। डालीगंज के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षामित्र उबैद सिद्दीकी ने बताया कि पहले के मुकाबले उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन की परिस्थितियों में उल्लेखनीय सुधार आया है लेकिन शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी एक बड़ी समस्या है। आदर्श संग्राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम भारती ने बताया कि जितने भी बड़े अधिकारी और नेता हैं उनके बच्चे बड़े बड़े निजी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नीति निर्माताओं के बच्चे सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में क्यों नहीं पढ़ते? गौतम भारती ने शिक्षा के अधिकार कानून को दलित और गरीब छात्रों के लिये अपमानजनक बताया।आदर्श संग्राम पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती अंजना भारती ने जयहिंद संवाद के मंच से बोलते हुए कहा कि देश मे...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों के ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रस्तुत किया। बैठक में ग्राम पंचायत डेरवा दाउदपुर, विकास खंड मयाबाजार की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान कर उनके उत्पादों की बिक्री हेतु कंपनियों से लिंक स्थापित कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत में आयुष्मान आरोग्य केंद्र की स्थापना, स्वास्थय सुविधाओं के विस्तार तथा किशोरियों के स्वास्थय परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उपायुक्त (स्वतः रोजगार) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विकास खंड मवई की ग्राम पंचायत कुशहरी के प्रतिनिधि ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लाप...

रामनगरी पहुंचा संत रविदास जन्मस्थली का पूजित कलश

महानगर के चारों मण्डलों में निकलेगी शोभायात्रा, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से लाया गया पूजित कलश गुरुवार की सुबह अयोध्या पहुंचा। रामनगरी के हनुमानकुंड स्थित रविदास मंदिर के गर्भगृह में इसे रख दिया गया। इससे पहले मंदिर के महंत अवधेश दास ने परम्परागत विधान से इसका पूजन किया। आगामी कार्यक्रमों के तहत इस पूजित कलश की महानगर के चारों मंडलों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जहां आयोजनों के माध्यम से आम जनता संत रविदास के जीवन और उनके समरसता के संदेश से जुड़ेगी।  इससे पहले महानगर अभियान सह-संयोजक काशीराम रावत और दिनेश कन्नौजिया वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पूजित कलश को लेकर अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने पूजित कलश को नमन करते हुए संत रविदास के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और संत रविदास की तपोभूमि का यह आध्यात्मिक संगम समाज में समरसता और एकता के संदेश को और...

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, जेवरात व नकदी लेकर फरार हुए चोर

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। जनपद के कोतवाली कैंट क्षेत्र के करम अली पुरवा मोहल्ले में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार करम अली पुरवा, सिविल लाइन निवासी रूपा मौर्या गुरुवार को अपने कार्य पर गई थीं। शाम लगभग 4:30 बजे जब वह ड्यूटी से वापस घर पहुंचीं तो घर का मुख्य गेट खुला मिला तथा अंदर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा था। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा है और बेड के लॉकर टूटे हुए हैं। दूसरे कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा और लॉकर भी खुला हुआ मिला। पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार चोर अलमारी में रखी एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने का झाला, दो सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी चांदी की पायल तथा लगभग 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की जानकारी होने पर रूपा मौर्या ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर सहादतगंज चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे...

गुरु पूर्णिमा पर सपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, गुलाब बाड़ी स्थित लोहिया भवन में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति का जीवन समाज में श्रम, संगठन, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने शिक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होकर सामाजिक सम...

गुरु पूर्णिमा पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

मठ-मंदिरों में गुरु पूजन और भंडारों का आयोजन रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व रामनगरी अयोध्या में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या पहुंचने लगी थी। भोर होते ही हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर दान-पुण्य किया और धर्मलाभ अर्जित किया। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और गुरु पूजन से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। अयोध्या धाम के विभिन्न आश्रमों, मठों और मंदिरों में शिष्यों ने अपने गुरुजनों के चरण पखारकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा पुष्प, फल, वस्त्र और दक्षिणा अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सत्संग, धार्मिक प्रवचन और विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने तथा सदाचार एवं धर्म का पालन करने का संकल्प भी लिया। गुरुपर्णिमा के अवसर पर हनुमानगढ़ कनक भवन व रामलाल दरबार में दर्शन पूजनक लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त...

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान के तहत संत-महंतों से लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों ने अयोध्या महानगर के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संत-महंतों का अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नेपाली बाबा, रामबल्लभाकुंज के महंत राजकुमार दास, हनुमत निवास की महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत अर्जुन दास तथा निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास से भेंट कर उनका सम्मान किया और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवम शुक्ला मौजूद रहे। वहीं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संत रविदास मंदिर में महंत आचार्य अवधेश दास, मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास, लक्ष्मण किला के महंत मैथिली शरण तथा झुनकी घाट के महंत करुणाशरण का अभिनंदन कर उनका आशी...

संग्रहालय निर्माण प्रस्तावित भूमि विवाद में हाईकोर्ट ने दिया अग्रिम तिथि तक स्थगन आदेश

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या‌। जनपद के माझा जमथरा स्थित विवादित भूमि, जहां राज्य सरकार द्वारा संग्रहालय निर्माण प्रस्तावित है उस पर  इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ खंडपीठ ने रिट-सी संख्या 7824/2026, Kirti Bhan Pandey एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य में सुनवाई करते हुए अयोध्या जनपद के ग्राम माझा जमथरा स्थित विवादित भूमि, जहां राज्य सरकार द्वारा संग्रहालय निर्माण प्रस्तावित है, पर अगली सुनवाई तक यथास्थिति  बनाए रखने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से रवि शंकर जायसवाल उर्फ रवि जायसवाल, एडवोकेट, हाई कोर्ट, लखनऊ एवं हरि ओम सिंह, एडवोकेट, हाई कोर्ट, लखनऊ ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखते हुए कहा कि संबंधित भूमि के संबंध में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू द्वारा पूर्व आदेश के संचालन पर स्थगन दिया जा चुका है, इसलिए विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया अपनाए बिना याचिकाकर्ताओं को बेदखल नहीं किया जा सकता।  न्यायालय ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने तथा याचिकाकर्ताओं को उसके बाद प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर 2026 को होगी।...

आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया संगठ सृजन अभियान

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या । आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गठन के लिए  कांग्रेस जनों से संवाद/बैठकों के माध्यम से पार्टी की मजबूती हेतु आपसी विमर्श से बूथ गठन का कार्य तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इसी क्रम में मंगलवार को दूसरे दिन गोसाईगंज में संगठन सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता माया ब्लाक अध्यक्ष राज प्रताप सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कांग्रेस जनों की बीच चर्चा करते हुए बताया कि जिला कमेटी , ब्लॉक कमेटी, तथा मंडल कमेटी और बूत अध्यक्षों का गठन हुआ था लेकिन अब नए नियम के अनुसार प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक मंडल होगा, और प्रत्येक ग्राम पंचायत अध्यक्ष की भी नियुक्ति होगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कांग्रेस जनों को पंचायती चुनावो में मजबूती से भाग लेने की सलाह दी। श्री सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हए अभी ...

चालक वर्ग की समस्याओं का समाधान ज़रूरी

जाहिद अली लखनऊ। देशभर में व्यवसायिक वाहन चालकों की संख्या करोड़ों में हैं, लेकिन इनकी व्यवहारिक समस्याओं का समाधान करना कभी चुनावी मुद्दा नहीं बनता। जयहिंद वार्ता केंद्र में ड्राइवरों के हितों से जुड़ी चर्चा में भाग लेते हुए जनसेवा ड्राइवर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण आर. तिवारी ने कहा कि जीएसटी नियमों के कारण सबसे अधिक परेशानी ट्रक और मिनी ट्रक जैसे ढुलाई करने वाले वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है जिसका समाधान ज़रूरी है।  प्रदेश प्रभारी पी.एस. सलूजा ने लखनऊ जैसे महानगरों में टैक्सी चलाने वाले हजारों ड्राइवरों की समस्याएं सामने रखी और उनके समाधान के लिए नये सिरे से प्रयास करने की जरूरत बताई। बैठक में मौजूद रवि प्रकाश ने संगठनों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग लिए जाने की बात कही।

प्रत्येक बूथ पर भाजपा तैयार कर रही है 20 डिजिटल प्रशिक्षित कार्यकर्ता

पार्टी के इतिहास विकास तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दे कर बूथ के कार्यकर्ता को किया जा रहा है प्रशिक्षित रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य   अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए विशेष डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के उपयोग का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महानगर आईटी संयोजक शुभम श्रीवास्तव एवं ओमिश अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर पहुंचकर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म सरल एप से पार्टी का ऐतिहासिक विकास, पार्टी के मूलभूत सिद्धान्त, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक एप्लिकेशन तथा ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क और संवाद स्थापित करने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर क्विज प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमें पास होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्...

जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया सत्यभान सिंह जनवादी का 50वां जन्मदिवस

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या । शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन एवं जनवादी नेता सत्यभान सिंह जनवादी का 50वां जन्मदिवस रविवार को विभिन्न सामाजिक, श्रमिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मानित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बीएसएनएल यूनियन कार्यालय में यूनियन नेता कॉमरेड तिलकराज तिवारी, विपिन पाठक, बृजेश सिंह एवं उनके साथियों ने सत्यभान सिंह जनवादी का स्वागत कर जन्मदिन मनाया। इसके बाद श्रमिक संघ कार्यालय में ट्रेड यूनियन नेता शैलेन्द्र सिंह एवं माले नेता अतीक अहमद ने उनका अभिनंदन करते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके योगदान की सराहना की। वहीं नंद कॉन्वेंट स्कूल में स्कूल प्रबंधक रजनीकांत एवं मालती तिवारी के नेतृत्व में छात्रों के बीच फल वितरण कर जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अपने जन्मदिवस के अवसर पर सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि 27 जुलाई 1976 को शुरू हुई जीवन यात्रा का प्रत्येक पड़ाव उ...

जंतर मंतर आंदोलन के दौरान घायल तथा मृतक छात्र-छात्राओं के आश्रितों को मुआवजा देने की उठी मांग

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। जंतर मंतर नई दिल्ली पर देश के युवाओं,छात्रों द्वारा किए गये आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा द्वारा गांधी पार्क में प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति  को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया।      ज्ञातव्य है कि देश की सरकार के शिक्षा मंत्री की लापरवाही से नीट का पेपर लीक हो गया था जिसके कारण तमाम नौजवानों,छात्रों को कष्ट हुआ था कई छात्र छात्राएं पेपर लीक होने से आहत होकर जान तक गवा बैठे हैं तमाम नौजवान छात्र-छात्राएं पुलिस के डंडे से घायल हुए हैं जिसके संबंध में 16 सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित जिला अधिकारी अयोध्या के माध्यम से भेजा गया है।       भाकियू युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास वर्मा का कहना है कि सरकार पूरी सतर्कता और शक्ति से सभी प्रकार की परीक्षा कराये ताकि किसी छात्र नौजवान की जिंदगी बर्बाद न हो, सभी वैकेंसियों को निकाल कर नौजवानों को नौकरियां दी जाए, पेपर लीक से आहत होकर जान गंवाने वाले नौजवानों के परिवार को एक करोड रुपए आर्थिक सह...

नीट 2026 में कई छात्रों का एमबीबीएस के लिए चयन

बायो लीगेसी की मुफ़्त ऑनलाइन कक्षाओं ने बदली ग्रामीण प्रतिभाओं की तक़दीर, नीट 2026 में कई छात्रों का एमबीबीएस के लिए चयन रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहे बायो लीगेसी कोचिंग संस्थान ने नीट-2026 के परिणामों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान की निःशुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिक्षण व्यवस्था से जुड़े कई विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। संस्थान द्वारा यूट्यूब के माध्यम से संचालित निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं ने उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ पहुंचाया है, जो आर्थिक अभाव के कारण महंगी कोचिंग का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं थे। परिणामस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े अनेक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सफल विद्यार्थियों में  अनुराग मौर्य सुल्तानपुर रैंक 10161,लोकेश कुमार सीकर, राजस्थान रैंक 217 एससी वर्ग,ममुनूर राशिद छपरा, बिहार  रैंक 3889,अनुराध...

कारगिल विजय दिवस पर भाजपाईयों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चलाया स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर की ओर से महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा उसके बाद शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि, "कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। उनका बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।  कार्यक्रम में रीना द्विवदी, गरिमा मौर्या, मीडिया प्रभारी अमित क...

साथी ने बढ़ाया हाथ,जीवन रक्षा के लिए किया रक्तदान

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। एक बार फिर से बीमारी से जूझ रहे पत्रकार की मदद के लिए एक साथी आगे आया है। पत्रकार ने रविवार को एक यूनिट रक्तदान किया है।  पूर्व में साथी पत्रकार,डाक्टर, जिला अस्पताल प्रशासन तथा रक्तदाता रक्तदान के माध्यम से मदद कर चुके हैं। वरिष्ठ पत्रकार शहर के महाजनी टोला निवासी विनय सिन्हा गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं और उनका एसजीपीजीआई से इलाज चल रहा है। इधर बीच तबीयत बिगड़ने पर डाक्टर ने उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।  जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती विनय को ब्लड की कमी की शिकायत है । मामले की जानकारी पर रविवार को वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और माजरा देख मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। पीड़ित पत्रकार की जीवन रक्षा के लिए दोपहर एक यूनिट रक्तदान किया। साथी पत्रकारों ने रक्तदान करने वाले वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी के इस कार्य की सराहना की है और उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की प्रार्थना की है।

विद्यार्थियों ने वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता

एमआरएफ केंद्र का भ्रमण कर जाना कचरा पृथक्करण और पुनर्चक्रण का महत्व रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य    अयोध्या। विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार को कुशमाहा स्थित एमआरएफ केंद्र में वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता एवं एमआरएफ एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अयोध्या नगर निगम, सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (सीईई) और लेंडिंग हैंड्स फाउंडेशन (एलएचएफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें फैजाबाद जीनियस इंटर कॉलेज के 60 विद्यार्थियों, 10 शिक्षकों तथा विद्यालय के प्राचार्य ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव विनीत कुमार ने विद्यार्थियों को एमआरएफ स्वच्छ केंद्र की कार्यप्रणाली और वहां स्थापित मशीनों की जानकारी दी। प्रोजेक्ट मैनेजर दानिश ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के विभिन्न प्रकार तथा स्रोत स्तर पर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने केंद्र का भ्रमण कर कचरे की छंटाई, पृथक्करण और पुनर्चक्रण की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से देखा। कार्यक्रम में ...

प्रधानी से राजधानी तक राजनीतिक भागीदारी बढ़ाए कुशवाहा समाज - राकेश महतो

शिक्षा और शक्ति से ही बनेगा सशक्त समाज सहकारिता से आएगी समृद्धि   कुशवाहा महासभा की आमसभा में सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा   कानपुर में कुशवाहा महासभा का महासम्मेलन, महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी देने का हुआ ऐलान दीक्षा कुशवाहा   कानपुर l अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की आमसभा का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुशवाहों को देश में प्रधानी से लेकर राजधानी तक राजनीतिक भागीदारी बनाने का गुरुमंत्र देते हुए प्रत्येक कुशवाहा को सशक्त और समृद्ध बनने के तौर तरीके भी बताए गए। कानपुर के लाजपत भवन में आयोजित की गई आमसभा में बतौर मुख्य अतिथि राकेश महतो ने साफ साफ शब्दों में कहा कि यदि कुशवाहा समाज को ताकतवर बनना है तो तलवार और शिक्षा से प्यार भी करना पडेगा , क्योंकि तलवार शक्ति का प्रतीक है और शिक्षा से विकास के द्वार खुलते हैं। उन्होंने सहकारिता से समृद्धि की बात करते हुए कहा कि देश में ऐसे तमाम उद्योगपति हैं। उत्पादन के नाम पर न श...

सपा कार्यालय में"संविधान मान-स्तंभ दिवस" श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया

संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी समाजवादी पार्टी : पारसनाथ यादव संविधान सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी ताकत, इसे कमजोर करने की हर कोशिश का होगा लोकतांत्रिक विरोध : पवन पांडे रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को जनपद अयोध्या में "संविधान मान-स्तंभ दिवस" श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और भाईचारे की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी ...

सैकड़ों शिक्षामित्रों ने दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर किया स्मरण

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, अयोध्या के तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों शिक्षामित्रों ने वर्ष 2017 में शिक्षक पद का समायोजन निरस्त होने के बाद विभिन्न कारणों से दिवंगत हुए शिक्षामित्र साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत साथियों को याद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद हजारों शिक्षामित्रों को आर्थिक, सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में अनेक शिक्षामित्र असमय इस दुनिया को छोड़ गए, जिनकी स्मृति में यह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के बाद उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ है और मृत्युदर ...

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर शराब व 2 कुंतल लहन नष्ट

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। शासन के निर्देश पर प्रदेशव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग अयोध्या द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, 3 एवं 4 की संयुक्त टीम ने ग्राम जमथरा, रेतिया, निर्मलीकुण्ड और सरियावां थाना कैंट क्षेत्र में आकस्मिक दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम को लगभग 2 कुंतल लहन बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए उपकरणों को भी कब्जे में लिया गया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध प्रभ...

कांग्रेसियों ने नीट एवं सी बी एस ई परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया

सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया  रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या।जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में नीट एवं सी बी एस ई  परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य के साथ हुए अन्याय तथा लोकतांत्रिक आवाज़ों के दमन के विरोध में विशाल कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कांग्रेसजन शहीद स्तंभ, सिविल लाइंस पर एकत्र हुए, जहां से हाथों में मोमबत्तियां लेकर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके उपरांत गांधी जी की प्रतिमा पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं सांकेतिक अनशन किया गया तथा छात्र आंदोलन के दौरान दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों के व्यापक आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों के पक्ष में लगातार उठाई गई आवाज़ के बढ़ते जनदबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील ह...

वीरांगना फूलन देवी का संघर्ष सामाजिक न्याय की प्रेरणा, सपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षमय जीवन, साहस और वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूराम गौड़ ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जीवन अन्याय, शोषण और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने समाज के गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य किया। समाजवादी पार्टी उनके बताए सामाजिक न्याय, समानता और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। लौटन राम निषाद ने कहा कि फूलन देवी ने अपने संघर्ष से यह संदेश दिया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान और न्याय मिलना चाहिए। उनके विचार आज भी सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा हैं। विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सदैव स...

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 14 लाभार्थियों को मिली सहायता

तहसील सदर सभागार में विधायक वेद गुप्ता ने बांटे चेक रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य  अयोध्या। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 14 लाभार्थियों को सहायता स्वीकृति के चेक वितरित किए। योजना के तहत स्वीकृत सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना में किसान की मृत्यु या गंभीर दिव्यांगता की स्थिति में पात्र आश्रित को 5 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का उद्देश्य दुर्घटना की विपरीत परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के योजना का लाभ मिले और सहायता राशि पारदर्शी तरीके...

10 सूत्रीय मांगों को लेकर उ.प्र. स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ का आंदोलन तेज, प्रदेशव्यापी दौरे का ऐलान

मांगें पूरी न होने पर चुनाव में 'वोट पर चोट' की चेतावनी, गाजियाबाद में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक प्रमुख संवाददाता गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने अकेन्द्रीयित सेवा नियमावली, वेतन विसंगति, पदोन्नति सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अपने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने पत्र जारी कर प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जलकल कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है। महासंघ का आरोप है कि वर्ष 2017 से अब तक सैकड़ों ज्ञापन, बैठकों और आंदोलनों के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। संगठन की प्रमुख मांगों में अकेन्द्रीयित सेवा नियमावली लागू करना, वर्ष 2001 तक के दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं सफाई कर्मियों का विनियमितीकरण , छठे वेतन आयोग के बाद उत्पन्न वेतन विसंगतियों का निस्तारण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा मृतक आश्रितों की नियुक्ति शामिल हैं। महासंघ ने 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, मेरठ सहित प्रदेश क...

मारपीट के मामले में घायल परिवार भयभीत, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

अयोध्या से रवि मौर्य  अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के ताजपुर कोदरा गांव में जल निकासी को लेकर हुए विवाद के बाद घायल परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। गांव निवासी मो. सलाम पुत्र स्वर्गीय कल्लू खान ने बताया कि 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे नाली के पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसरार, महताब, साहिमा और तब्बू लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया। हमले में मो. सलाम, उनकी पत्नी तथा पुत्री आसमा बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि पुत्री के हाथ में चोट लगी है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में थाना कैंट में अ.सं. 263/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की गंभीरता के बावजूद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जिससे ...