Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

मातृ-वियोग में ढाढ़स बंधाने पहुँचीं विधायिका उषा मौर्य, शोकाकुल परिवार में व्यक्त की संवेदना

प्रमुख संवाददाता लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मौर्य की माता स्वर्गीय शांति मौर्या के निधन का समाचार पाकर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका उषा मौर्य शोकाकुल परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचीं। उन्होंने मातृ-वियोग से गहरे दुःख में डूबे परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका स्नेह, संस्कार एवं आशीर्वाद सदैव संतान का मार्गदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने परिवार को धैर्य रखने की प्रेरणा दी और भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुःख में साथ खड़ी हैं। शोक की इस घड़ी में उनकी आत्मीय उपस्थिति और संवेदनापूर्ण शब्द परिवार के लिए भावनात्मक संबल बने। परिजनों ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्ततम दिनचर्या के बीच समय निकालकर दुःख में सहभागी होना उनके आत्मीय संबंधों और संवेदनशीलता का परिचायक है।

जिला चिकित्सालय में मरीज की मौत पर हंगामा

मेडिकल वार्ड के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, ऑक्सीजन न मिलने से भड़के तीमारदार बाहर से मंगवाया गया था दवा रिपोर्ट रवि मौर्य  अयोध्या। प्रदेश सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दावे कर रही है, वहीं जिला चिकित्सालय में सामने आ रही घटनाएं इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं। मंगलवार को पुरुष जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक वृद्ध महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने वार्ड स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों से अभद्रता की, जिससे पूरे वार्ड में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तिरखवा बुजुर्ग थाना छपिया, जनपद गोंडा निवासी 60 वर्षीय कौशल्या सिंह पत्नी सुरेश सिंह को मंगलवार सुबह करीब 9:40 बजे पेट दर्द की शिकायत पर जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी ओपीडी में लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. आशीष पाठक ने प्राथमिक उपचार करते हुए आवश्यक दवाएं व इंजेक्शन लगवाकर मरीज को मेडिकल वार्ड में भर्ती करा दिया। मरीज को मेडिकल वार्ड के बेड नंबर 13 पर शिफ्ट किया गया।मृतका के पति सुरेश सिंह का आरोप है कि सभी दवा बाहर से मंगाया गया, वार्ड में नर्सिंग स्टाफ द्वारा ...

सोनभद्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त: क्रेशर मालिक हरि उपाध्याय की निर्मम हत्या से दहला जनपद

भाजपा शासन में माफिया बेलगाम, अपराधियों के हौसले बुलंद मनोज कुमार सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला स्थित क्रेशर प्लांट पर सो रहे क्रेशर मालिक हरि उपाध्याय की सिर कूंचकर की गई निर्मम हत्या ने जनपद की कानून व्यवस्था की भयावह तस्वीर एक बार फिर उजागर कर दी है। यह वारदात न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी बताती है कि सोनभद्र अब अपराधियों और माफियाओं के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी बेखौफ होकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए, जबकि पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी ठोस कार्रवाई और खुलासे में नाकाम नजर आ रहे हैं। इस हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। भाजपा शासन में सोनभद्र बना अपराध की प्रयोगशाला जनपद सोनभद्र में बीते कुछ वर्षों में हुई घटनाओं पर नजर डालें तो साफ दिखाई देता है कि भाजपा शासनकाल में जिले में अपराध चरम पर पहुंच चुका है। चोपन नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद रेणुकूट नगर पंचायत के चेयरमैन बबलू सिंह...

रावर्ट्सगंज में फर्जी आपत्तियों से मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप, पूर्व विधायक ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत

मनोज कुमार मौर्य   रावर्ट्सगंज, सोनभद्र। विधानसभा क्षेत्र 401 रावर्ट्सगंज में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दूसरे चरण के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी / निर्वाचन रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर फर्जी आपत्तियों के जरिए मतदाताओं के नाम कटवाने की शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि बूथ संख्या 14, पूरब महाल दलित बस्ती क्षेत्र में फॉर्म-7 के माध्यम से जीवित मतदाताओं को मृत अथवा लापता दर्शाकर नाम हटाने का प्रयास किया गया। बीएलओ द्वारा किए गए सत्यापन में यह तथ्य सामने आया कि सभी आपत्तियां एक ही व्यक्ति द्वारा दी गई थीं, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि कुछ लोग अलग-अलग ईपीआईसी नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं तथा बीएलओ पर दबाव बनाकर मतदाता सूची में हेरफेर कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि इस तरह की गतिविधियां पहले से चिन्हित कुछ बूथों पर योजनाबद्ध तरीके से की जा रही हैं, जिससे ल...

स्टेट हाईवे के नाम पर भाजपा ने व्यापारियों को धोखा दिया : अविनाश कुशवाहा

स्टेट हाईवे के नाम पर रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों से धोखा, भाजपा पर गंभीर आरोप बाईपास का सपना, हाईवे की हकीकत: रॉबर्ट्सगंज में व्यापारियों में उबाल हजारों दुकान-मकान खतरे में, नजूल पर बसे लोगों को मुआवजा भी नहीं भाजपा ने व्यापारियों की पीठ नहीं पेट पर मारी लात: अविनाश कुशवाहा मनोज कुमार मौर्य   रॉबर्ट्सगंज। कोरोना काल के दौरान जब आम जनमानस घरों में कैद था, उसी समय भाजपा सरकार ने रामगढ़ – शाहगंज – घोरावल मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर दिया। इस निर्णय का शाहगंज, रॉबर्ट्सगंज, रामगढ़ और खलियारी के व्यापारियों ने तीव्र विरोध किया। व्यापारियों को भय था कि इस मार्ग के हाईवे बनने से उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। विशेष रूप से रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों ने बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया। बढ़ते विरोध और अपने वोट बैंक की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने नगर के बाहर से बाईपास निर्माण का आश्वासन देना शुरू किया। विधानसभा और नगरपालिका चुनावों के दौरान भाजपा ने तीन अलग-अलग मार्गों से बाईपास बनाने के सपने जनता को दिखाए, लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद एक भी बाईपास को स्वीकृति नहीं मिली।इस दौरान सत्ता स...

उड़ीसा सरकार द्वारा बीड़ी,सिगरेट,गुटखा,पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु बधाई...ज्योति बाबा

पत्रकार प्रेस परिषद ने ज्योति बाबा को बनाया अपना नेशनल ब्रांड एंबेसडर  प्रकाश शुक्ला कानपुर/लखनऊ। उड़ीसा सरकार द्वारा 22 जनवरी 2026 को अपने राज्य के युवाओं को ओरल कैंसर व कैंसर रोग से बचाने हेतु पान मसाला,बीड़ी,गुटखा व अन्य तंबाकू जनित उत्पादों पर सुप्रीम कोर्ट व एफएसएसएआई की दिशा निर्देशन में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है जिससे नशा मुक्ति सेनानियों में उल्लास की लहर दौड़ गई है और दूसरे प्रदेशों की सरकारों पर भी ऐसा करने का अप्रत्यक्ष दबाव बन गया है उपरोक्त बात पत्रकार प्रेस परिषद व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व कैंसर दिवस के परिप्रेक्ष्य में ऋषभ मिश्रा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत संदेश थीम पर बनाई मानव श्रृंखला के बाद हुई सभा में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी,परिषद के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरू ज्योति बाबा ने कही,उन्होंने आगे कहा कि उड़ीसा में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मुख कैंसर के रोगी नए आ रहे हैं और 42 प्रतिशत युवा रोगी वर्तमान में पान मसाला,गुटखा, तंबाकू व अन्य तंबाकू जनित उत्पाद खाने से कैंसर के रोगी बन च...

संत रविदास जयंती पर सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

जाहिद अली लखनऊ।संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित अमेठी ग्राम पंचायत में खेल प्रतियोगिताओं के उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चों और युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति से जुड़े आकाश रवि ने इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि संत रविदास जयंती भीपर दस वर्षों से यह आयोजन स्थानीय जनसहयोग से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और इसकी तैयारी लगभग तीन महीने पहले से शुरू हो जाती है। संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक धर्मेंद्र रवि, आकाश रवि, उमाकांत गौतम,संचालक अनुराग रवि,सहसंचालकअमित कुमार के अलावा सुशील, काजल, कोमल, जूली, चेतराम, अंकित कुमार, अमन गौतम, रंजीत, योगेंद्र, तेज प्रकाश, शशीकांत गौतम, दीपक कन्नौजिया, विकास, मंशाराम गौतम, शुभम रावत, रजनीकांत, हिमांशु, प्रियांशु, अनिल कुमार, राज कुमार, हरिओम, निखिल, प्रिंस, गोलू और लक्ष्मीकांत ने सहयोग दिया। इस वर्ष मंचीय संबोधन देते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता मानव रावत,राम स्वरूप...

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई, पार्क और स्ट्रीट लाइट गायब, सीवर–जलकल तक सीमित रही चर्चा

मूलभूत सुविधाएं हाशिये पर, नगर निगम की बैठक में केवल सीवर और जलकल पर मंथन जनता की जरूरतें अनसुनी: नगर निगम समीक्षा बैठक में बुनियादी समस्याओं पर चुप्पी मनोज कुमार मौर्य   लखनऊ l  नगर निगम की समीक्षा बैठक में मूलभूत समस्याएं हाशिये पर, सीवर–जलकल तक सिमटी चर्चा नगर निगम मुख्यालय में आयोजित विस्तृत समीक्षा बैठक में शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए बैठे जनमानस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। बैठक में सीवर, जल निगम और जलकल से जुड़े विषयों पर तो लंबी चर्चा और तकनीकी मंथन हुआ, लेकिन नगर की अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह चर्चा से बाहर रहीं। हैरानी की बात यह रही कि बैठक में मौजूद किसी भी पार्षद ने न तो शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया और न ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, समय से कचरा न उठने और स्वच्छता कर्मियों की कमी जैसी समस्याएं एजेंडे से गायब रहीं। इसी तरह नगर के उद्यानों की दुर्दशा पर भी चुप्पी साध ली गई। हरियाली के नाम पर बदहाल पार्क, टूटे झूले, सूखी घास और रखरखाव के अभाव में दम तोड़ते सार्वजनिक उद्...

निगम कर्मियों की मिली-भगत से फर्जी भवन संख्या दर्ज करा, दूसरे की जमीन किया विक्रय- पीड़ित का आरोप

पीड़ित अधिकारियों के चक्कर काटने पर मजबूर रवि मौर्य अयोध्या। नगर निगम कर्मियों की मिली-भगत से खाली ज़मीन पर उठी पांच फिट दीवार पर फर्जी भवन मालिक बन बैठे भूमाफिया यही नही फर्जी भवन संख्या के आधार पर कर दिया दूसरे को बैनामा  पीड़ित भूखंड स्वामी ने बताया कि उसके बाउंड्री वाल वाले भूखंड पर नगर निगम ने दूसरे को भवन मालिक बना कर मकान नंबर दर्ज कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित महीनों से नगर निगम अयोध्या का चक्कर काट रहा है नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई की बात तो करते हैं लेकिन अभी तक नही ख़ारिज हुआ फर्जी भवन स्वामी का नाम।  विदित हो कि पीड़ित संजय मौर्य ने अपनी पत्नी रेनू मौर्य निवासी बछड़ा सुल्तानपुर जनपद अयोध्या ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड जनौरा अन्दर नगर पालिका में गाटा संख्या 636 में से 75.48 वर्ग मीटर जिसकी चौहद्दी पूर्व में मकान मनोराम मौर्य पश्चिम में रास्ता उत्तर खेत नाटे यादव व दक्षिण मकान ओंकार नाथ श्रीवास्तव को वर्ष 2019 में रजिस्टर्ड बैनामा लिया और खारिज दाखिल करा कर खतौनी स्वामी बना। विपक्षी चालबाजी कर जो कभी उसी गाटा संख्या में हिस्सेदार था उसने अपनी हिस्से क...

भाजपा राज में लोकतांत्रिक आवाज़ों पर लाठी, अधिवक्ता भी नहीं सुरक्षित - अविनाश कुशवाहा

सत्ता के संरक्षण में टोल ठेकेदारों की गुंडई, सोनभद्र की घटना निंदनीय : सपा सनातन और राम के नाम पर सत्ता, आदिगुरु शंकराचार्य पर भी लाठीचार्ज  मनोज कुमार मौर्य लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में जनआंदोलनों और लोकतांत्रिक आवाज़ों पर लगातार पुलिसिया दमन किया जा रहा है। कभी किसानों पर लाठियां चलती हैं, तो कभी बेरोजगार युवाओं पर। सनातन धर्म और प्रभु श्रीराम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज उसी सनातन परंपरा के स्तंभ आदिगुरु शंकराचार्य तक के सम्मान की रक्षा करने में विफल साबित हुई है। हाल ही में प्रयागराज में संगम स्नान से रोके जाने और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना ने सरकार के असली चेहरे को उजागर कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि खुद को ‘योगी’ कहने वाले मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रदेश में दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। सत्ता के संरक्षण में अराजकता इस कदर बढ़ चुकी है कि अब कानून की रक्षा करने वाले अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अब प्रदेश के टोल प्ला...

संगठनों की भीड़, नेतृत्व की होड़ और विकास की शून्यता: समन्वय के अभाव में पिछड़ता समाज-जितेन्द्र कुशवाहा

नई दिल्ली संगठनों की भीड़, नेतृत्व की होड़ और विकास की शून्यता: समन्वय के अभाव में पिछड़ता समाज-जितेन्द्र कुशवाहा* आज समाज के सामने सबसे बड़ी विडंबना यह है कि सामाजिक संगठनों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, लेकिन समाज का अपेक्षित चहुंमुखी विकास आज भी अधूरा है। समाज के नाम पर हजारों संगठन, सैकड़ों अध्यक्ष और अनेक राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद हैं, फिर भी शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और नेतृत्व के क्षेत्र में समाज पीछे खड़ा दिखाई देता है। इसका मूल कारण सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय की गंभीर कमी है। समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संगठन समाज के विकास के लिए बनाए जाते हैं, न कि व्यक्तिगत पहचान और पद की राजनीति के लिए। लेकिन आज स्थिति यह है कि संगठन सेवा का माध्यम बनने के बजाय व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का मंच बनते जा रहे हैं। पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव की होड़ ने समाज की सामूहिक शक्ति को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक ही समाज के नाम पर अनेक संगठन काम कर रहे हैं, लेकिन न कोई साझा उद्देश्य है, न कोई दीर्घकालिक रणनीति। समाज यह तय नहीं कर पा रहा...