Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

चिरंजीव हॉस्पिटल में 30 बेड के नये आई०सी०यू० हुआ शुभारम्भ

रवि मौर्य अयोध्या। नाका स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल में रविवार को 30 बेड के नये आई०सी०यू० का शुभारम्भ रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० अरविंद कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया, जहां एक तरफ लगभग 12 सालों से चिरंजीव हॉस्पिटल जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ 31 अगस्त दिन रविवार को चिरंजीव हॉस्पिटल में नए 30 बेड के आई०सी०यू० एवं 10 सुपर डीलक्स वार्ड व 6 सेमी प्राइवेट वार्ड के साथ-साथ 10 बेड का जनरल वार्ड बढ़ जाने से अब मरीजों को काफी हद तक अच्छी सुविधा मिलेगी। अवसर पर आये मुख्य अतिथि विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. उमेश चौधरी एक अच्छे सर्जन तो हैं ही उसके साथ साथ उनके अच्छे और विनम्र व्यवहार ने ही आज़ उन्हें इन ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने भी डॉ उमेश चौधरी व चिरंजीव हॉस्पिटल परिवार के कार्य व व्यवहार की सराहना की और चिरंजीव हॉस्पिटल को निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। चिरंजीव हॉ...

IIM लखनऊ के छात्रों ने आदर्श पशु बाज़ार जुबेरगंज में सीखीं क्रय-विक्रय की बारीकियाँ

रवि मौर्य अयोध्या ।  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ के प्रतिभाशाली छात्रों ने जनपद अयोध्या के आदर्श पशु बाज़ार, जुबेरगंज सोहावल का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पशुओं के क्रय–विक्रय की पारंपरिक प्रक्रिया, किसानों एवं व्यापारियों से होने वाले संवाद तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था में पशु बाजार की भूमिका पर गहन जानकारी एकत्र की।  यह शोध न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती को समझने का प्रयास है, बल्कि आने वाले समय में किसानों और व्यापारियों के हित में नई संभावनाओं को भी जन्म देगा। अयोध्या की मिट्टी और यहां के बाज़ारों की विशेषताओं को समझने का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। बाजार प्रबंधक हाजी फिरोज खान गब्बर ने बताया कि विगत दो दशक से IIM लखनऊ के छात्र शोध के लिए पशु बाज़ार आते रहे हैं, जिन्हें यहां बाज़ार प्रबंध समिति द्वारा हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।।

मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से पांच शिक्षक, शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर होंगे सम्मानित-दान बहादुर सिंह

रवि मौर्य अयोध्या समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने 4 सितंबर को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धेय मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान मे चुने गए शिक्षकों की घोषणा की!!  समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सिविल लाइन स्थित होटल शाने अवध में एक पत्रकार वार्ता में 4 सितंबर को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपराहन 1:00 पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में चयन समिति के डॉ घनश्याम यादव, संत प्रसाद मिश्र, विमल सिंह यादव, प्रभाकर सिंह, तहसीलदार सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, दालसिंगार गौड़, जयप्रकाश चौरसिया, आनंद शुक्ला, सुरेश कुमार, डॉक्टर हनुमान मिश्रा द्वारा चुने गए पांच शिक्षकों की घोषणा की पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने बताया कि चयनित शिक्षको में डॉ माधुरी मौर्या सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखापुर, विकास क्षेत्र पूरा, कुबरा यासमीन सहायक अध्यापिका कंपोजिट विद्यालय अटरावा,पूरा ब्लॉक, दयाशंकर भारतीय प्रभारी प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंड पिपरा र...

गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल की तरफ से नैतिक शिक्षा इम्तिहान आयोजित

अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ अपने गौरवशाली इतिहास व गुरवाणी के साथ जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम हुए आयोजित - प्रितपाल सिंह राष्ट्र की बात संवाददाता लखनऊ l  सिखों के नवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 शहीदी शताब्दी को समर्पित एकेडमिक एवं धार्मिक संस्था गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के ऊपर गुरमत इम्तिहान करवाया गया जिसमें 2 लाख से अधिक बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया l बात करें राजधानी लखनऊ की तो लखनऊ शहर में भी यह इम्तिहान आज आयोजित हुआ जिसमें 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिसमें अवध कॉलेजजेट, दशमेश पब्लिक स्कूल व गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज शामिल रहे इन परीक्षा केंद्र में शहर के 1000 बच्चों ने हिस्सा लिया l  गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के जिला सचिव स. प्रितपाल सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल संस्था समय समय पर बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ-साथ अपने गौरवशाली इतिहास व गुरबाणी के साथ जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करती रहती है l जिसमें गर्मियों की छुट्टियों में ज्ञान अंजन समर कैंप, होली के मौके पर खे...

साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु बरेली कवि सम्मेलन के रहे मुख्य अतिथि

मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है- कमलेश मौर्य मृदु  राष्ट्र की बात संवाददाता बिसवां -सीतापुर। ट्यूलिप ग्राउंड कॉलोनी में गणेश उत्सव समिति बरेली के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके  मुख्य अतिथि का दायित्व जनपद के विख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु जी  को दिया गया। गणेश वंदना और माँ शारदे की वंदना के पश्चात कवि सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष ने अपनी ग़ज़ल पढ़ते हुए कहा कि,,,, ग़ज़ब का ज्ञान वेदों की पढ़ाई में निकलता है, जगत में सच सनातन की दुहाई में निकलता है। कहीं केशव कहीं शंकर कहीं देवी निकलती हैं, खुदाई का करिश्मा हर खुदाई में निकलता है। इसके उपरांत राजेश गौड़ ने बेटियों पर अपनी प्रसिद्ध कविता इस तरह पढ़ी, ,,बेटी क्या है एक लता है इस घर से उस घर चढ़ जाती।  जड़ें छूट जातीं गमले में दूजे के घर फूल खिलाती। कवि गीतकार कमल सक्सेना ने श्रृंगार के कई मुक्तक पढ़े जिन पर पंडाल में बैठे हुए सभी श्रोताओं ने दिल खोलकर तालियाँ बजायी। अपनी कविता पढ़ते हुए कमल सक्सेना ने कहा कि,, पतझर जो आ गया तो बहारों की क्या खता।  जो चाँद छुप गय...

उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की पूर्व घोषित महासंघ की कार्यसमिति की हुई बैठक

निकाय कर्मचारियों की लम्बित मांगों का समाधान न होने के विरोध में लिया गया आन्दोलन करने का निर्णय - शशि कुमार मिश्र विशेष संवाददाता लखनऊ l   महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक नगर निगम लखनऊ स्थित कार्यकारिणी सभागार में श्री शशि कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें महासंघ की ईकाईयों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित हुये। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, हाथरस, महोबा, चरखारी आदि प्रदेश की ईकाईयों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा उ0प्र0 सरकार/शासन द्वारा निकाय कर्मचारियों लम्बित 13 सूत्रीय मांगों का समाधान गत कई वर्षों से प्रमुख रूप से मा0 मंत्री जी, नगर विकास एवं प्रमुख सचिव, नगर विकास स्तर के साथ-साथ मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव (कार्मिक)/प्रमुख सचिव वित्त/निदेशक स्थानीय निकाय, उ0प्र0 आदि के साथ अनेकोबार आन्दोलन/धरना प्रदर्शन/सांकेतिक कार्यबन्दी/ज्ञापन/बैठक/वार्ता/पत्राचार किये जाने के बाद भी कोई आज तक समस्याओं/निर्णय/आदेश निर्गत नहीं किये जाने पर विवश होकर न चाहते हुए भी दिनांक ...

जनता की जागरूकता के बिना बिहार का विकास संभव नहीं : समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा

प्रमुख संवाददाता छत्तरपुर ,नई दिल्ली  संसार जन कल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक सह बिहारी वेल्फेयर सोसाइटी के जनसंपर्क अधिकारी, समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष पूरे होने के बावजूद बिहार अब भी अतिपिछड़ा, निर्धन और बीमारू राज्य की श्रेणी में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए केवल नेताओं की नीतियाँ जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि जनता की निष्क्रियता और जागरूकता की कमी भी उतनी ही बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि आज भी लाखों छात्र-युवा पढ़ाई के लिए बाहर जाते हैं, रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों पर निर्भर रहते हैं। यह किसी भी राज्य के लिए दुखद स्थिति है। जितेन्द्र कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि जब तक जनता जागरूक होकर सही नेतृत्व का चयन नहीं करेगी, तब तक विकास के सपने अधूरे रहेंगे। बार-बार जातिवाद, प्रलोभन और भावनात्मक मुद्दों पर वोट देने की प्रवृत्ति ही बिहार को पीछे धकेल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो ईमानदार, दूरदर्शी और जनहित में कार्य करने वाला हो। लेक...

खेल जगत की 25 हस्तियां महापौर के हाथों सम्मानित

खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन   रवि मौर्य अयोध्या। सर्किट हाउस के सभागार में खेल जगत की 25 हस्तियों को नगर निगम के तत्वाधान में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठ ने खिलाड़ियों एवं कोच को ट्रैकसूट व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद चंदन सिंह, रामशंकर, सौरभ सिंह, सूर्या तिवारी, अजय तिवारी, निखिल श्रीवास्तव, किशन मौर्य, सर्वजीत छोटू, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, अनूप दुबे,  रंगेश त्रिपाठी, सरदार सुरेंद्र सिंह, आशीष सूद, केपी सिंह, हेमंत पांडे, देवेशमणि त्रिपाठी, आयोजन समिति के राहुल सिंह, सुनील अवस्थी, रोहित शर्मा, राहुल पाठक, निरंकार पाठक, लालजी शुक्ल, आदि मौजूद रहे। महापौर ने इस मौके पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर निगम में एक और स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि अयोध्या ...

जनता की समस्याओं के समाधान को प्रतिबद्ध : आलोक सिंह रोहित

  रवि मौर्य अयोध्या। जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। रोहित ने सभी की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए वार्ता किया। जनता दरबार में मुख्य रूप से आवास, पेंशन, शौचालय, बिजली, सड़क और नलकूप जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। कुछ ग्रामीणों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी परेशानियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें भी रखीं। आलोक सिंह रोहित ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना और समयबद्ध समाधान कराना है। उन्होंने कहा, जनता की परेशानी दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी पीड़ित को इधर-उधर भटकना न पड़े, यह हमारी जिम्मेदारी है। जिले का हर नागरिक बिना भेदभाव अपनी समस्या लेकर मेरे पास आ सकता है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता को राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। रोहित ने...

आजाद वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने नाटक फंदी का किया मंचन

जाहिद अली लखनऊ । संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आज़ाद वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा नाटक फन्दी का मंचन रकाबगंज स्थित न्यू ऐज मोंटेसरी स्कूल में किया गया। इस कहानी में मानव जीवन के उस मर्म को स्पर्श करने की चेष्टा की है इसके पात्र फन्दी जो एक ट्रक ड्राइवर है जिसके पिता कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से ग्रस्त होता है।जिसके इलाज के लिए फन्दी और उसकी पत्नी हर संभव प्रयास करते हैं।जिस कारण फन्दी की नौकरी छूट जाती है और उसे ब्याज पर पैसे लेने पड़ते है। उसके ऊपर एक तरफ क़र्ज़ का बोझ दूसरी उसकी नौकरी का छूटना और लेनदारों का सरे बाज़ार उसे रुपयों के लिए बेइज़्ज़त किया जाना यही वजह है कि वो अंदर ही अंदर टूट जाता है। नौबत यहां तक आ जाती है कि घर में कुछ खाने को भी नहीं बचता‌।  नाटक के लेखक डॉ.शंकर शेष ने फन्दी के बारे में बताते हुए कहा कि क्या कानून व्यवस्था का सम्बन्ध बहरी व्यवस्था से है?  क्या कानून का मनुष्य की भीतरी व्यवस्था से सम्बन्ध नहीं है? कानून मनुष्य के लिए बना है या मनुष्य कानून के लिए, कानून का जन्म हुआ है मनुष्य को अन्याय,अत्याचार और तकलीफों से छुटकारा देने के लिए और इसलि...

उत्तर प्रदेश अब “अपराध प्रदेश” बन चुका है-चेतनरायण सिंह

  रवि मौर्य अयोध्या ।उत्तर प्रदेश में बेपटरी हो गई कानून व्यवस्था तथा महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के 8 साल के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यदि यह कहा जाए कि उत्तर प्रदेश अब “अपराध प्रदेश” बन चुका है, तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा एनसीआरबी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों का 15 प्रतिशत हिस्सा केवल उत्तर प्रदेश में होता है। महिलाओं और दलितों पर अपराध की घटनाएं सर्वाधिक हैं। प्रदेश का शायद ही कोई जिला बचा हो जहाँ प्रतिदिन जघन्य अपराध न हो रहा हो। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश में सामाजिक अपराध फिर से जीवित हो उठे हैं। दलितों की बारातों पर हमले, घोड़ी पर चढ़ने से रोकना और दबंगों द्वारा उन्हें गांवों से खद...

स्वीपर वेल्फेयर फण्ड की भाँति आउट सोर्सिंग वेल्फेयर फण्ड भी बनाया जाए:-महामंत्री

उद्यान विभाग के पार्कों में कार्यरत कर्मचारियों के उपकरण रखने हेतु शोभाकार टीनशेड बनवाया जाए:-राम कुमार रावत प्रमुख संवाददाता लखनऊ नगर निगम अपर नगर आयुक्त(अधिष्ठान) नम्रता सिंह की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारी (अधिष्ठान) एवं अधिष्ठान लिपिक  रमेश चौरसिया की उपस्थिति में उ0प्र0 नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ व नगर निगम प्रशासन के मध्य 12 सूत्रीय माँगपत्र पर गहन चर्चा हुई। माँगपत्र की समस्त माँगों पर समयबद्ध सार्थक निर्णय लिया गया और आश्वस्त किया गया कि जल्द ही समस्त माँगों पर कार्यवाही हेतु आदेश निर्गत कर संघ को अवगत कराया जायेगा।       कर्मचारी आवास योजना के अन्तर्गत नगर निगम सीमा में स्थित नगर निगम की भूमियांे पर नगर निगम कर्मचारियों को प्लॉट/भवन/फ्लैट, आवंटित किये जाएँ, इस योजना से नगर निगम कर्मचारियों के आवास की समस्या भी खत्म होगी और नगर निगम की सरकारी जमीनें भी सुरक्षित रहेंगी, इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए। 2. विभागीय प्रमोशन कमेटी का गठन कर शासनादेश के अनुसार समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उच्च पदों पर पदोन्नति, ए0सी0पी0 का लाभ...

देवरिया 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सम्पन्न

वशिष्ठ मौर्या देवरिया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिला ओलम्पिक संघ एवं जिला हॉकी संघ देवरिया के अध्यक्ष संजय केडिया रहे। दोनों अतिथियों का स्वागत क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव अजय जायसवाल तथा हॉकी संघ के सचिव मोहम्मद अकरम सिद्दीकी ने बुके भेंटकर किया।          इस अवसर पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।             प्रतियोगिता से पूर्व प्रातः 10 बजे बहुद्देशीय हाल में प्रदेश स्तर पर आयोजित “फिट इंडिया शपथ ग्रहण समारोह” का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय ने खिलाड़ियों के साथ देखा तथा शपथ ग्र...

ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

वशिष्ठ मौर्य देवरिया ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन यंत्रों एवं अभिलेखों के संधारण की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।       पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।       निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण किया

वशिष्ठ मौर्य देवरिया कृषि मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण किया विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के प्राथमिक विद्यालय, मोतीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। विद्यालय परिवार को बेहतर कार्य हेतु प्रोत्साहित किया और आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मेरी सदैव यह प्राथमिकता रही है कि हमारे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो।

महापालिका कर्मचारी यूनियन की हुई बैठक , कर्मचारी समस्याओं के निराकरण हेतु बनी रणनीति

विशेष संवाददाता लखनऊ l लखनऊ नगर महापालिका कर्मचारी यूनियन की एक बैठक कर्मचारी समस्याओं के निराकरण हेतु अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह जी के साथ राजकुमार श्रीवास्तव हाल में आहुत की गई संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश उप्रेती व महामंत्री राकेश लक्खा जी द्वारा 14 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की प्रमुख बिंदुओं पर अपर नगर अपर नगर आयुक्त द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया जिन मुख्य मुद्दों पर सहमति बनी कंप्यूटर ऑपरेटर का पारिश्रमिक पर भिन्नता समाप्त कर 18000 रुपए किया जाना एनपीएस से आच्छादित कर्मचारियों की भविष्य निधि की समस्या दूर किया जाना सफाई संवर्ग के कर्मचारियों को एसीपी का लाभ प्रदान किया जाना समस्त बालदा को मुख्य कार्यालय में स्थानांतरित किया जाना आदि समस्याओं पर सहमति बनी बैठक में यूनियन अध्यक्ष ओमप्रकाश उप्रेती, महामंत्री राकेश लक्खा ,सह अध्यक्ष सुनील सारथी, उपाध्यक्ष राकेश कोतवाल ,देवेंद्र सिंह राही ,सपन कुमार ,राजेश कुमार, राकेश इत्यादि उपस्थित रहे l

मनबढ़ दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीट मरणासन्न कर छोड़ा

रवि मौर्य अयोध्या। जनपद के कोतवाली कैन्ट क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय सुजीत सिंह को उनके मनबढ़ दबंग पड़ोसी रिटायर्ड फौजी अयोध्या प्रसाद सिंह व उनके पुत्र पंकज सिंह ने  मामूली कहा सुनी में मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए ईट गुम्मों से जमकर पीटा, गले की चेन भी छीन लिया और जाते-जाते धमकी भी दिया कि इस बार पुलिस में शिकायत किया तो तुम्हारी हत्या हम कर देंगे। जिससे वह लहू  लुहान होकर वहीं गिर गए गंभीर हालत में सुजीत सिंह के परिजन ने  जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है सुजीत सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी मनबढ़ दबंग है उनके दामाद संतोष सिंह स्थानीय पार्षद है जिसके प्रभाव के चलते उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है  इसके पूर्वी भी  अयोध्या प्रसाद सिंह व उनके पुत्र पंकज सिंह ने जानलेवा हमला किया था जिनकी तहरीर उन्होंने थाना कोतवाली कैंट को दिया था किंतु अयोध्या प्रसाद सिंह के दामाद के प्रभाव के चलते उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई । उन्होंने यह आरोप लगाया इस मामले पर अगर पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं करती है ...

समय लिख रहा है भारत के पाषाण युग में अस्त होने की दास्तां!

मंजुल भारद्वाज  यह समय मर्यादाओं के तार तार होने का है यह समय हर पल शर्मसार होने का है  यह समय झूठे के राज का है   यह समय अर्धसत्य के शोर का है यह समय सत्य की चीखों का है पर उसे सुनने वाला कोई नहीं है  यह समय न्याय की अवधारणा को बुलडोजर से रौंदने का है ! यह समय अपने सामने  अपना सब कुछ लुटा मिथक,धर्म और जात से  गौरांवित होने के भ्रम का है ! यह समय हत्यारों को सत्ता पर बिठा अपराध रोकने की दिव्य मूर्खता का है ! यह समय विविधता,भाईचारे, सद्भाव को जलाकर  अखंड झूठ की भस्म लपेटकर मोक्ष प्राप्ति का है ! यह समय सौंदर्य को नष्ट कर कुरूप और वीभत्स होने का है! यह समय अपने ही मवाद में लिपटकर अमृतकाल में जीने का है ! यह समय प्रेम को द्वेष से भस्म कर नफ़रत में जलने का है ! यह समय लिख रहा है इतिहास  कैसे भारत के लोगों ने झूठे गर्व के लिए अपने आपको तबाह कर लिया ! कैसे भारत के लोग झूठ से लड़ नहीं पाए कैसे भारत के लोगों ने सत्य को सूली चढ़ाया झूठे तानाशाह को लोकतंत्र की गद्दी पर बिठाया और अस्मिता, न्याय,शांति ,सद्भाव को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा,मारा और ज़िंदा...

स्कूल वैन संचालन पर डीएम सख्त, मानक के विरुद्ध वाहन चलाने पर होगी

वशिष्ठ मौर्य देवरिया जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर स्कूल वैन एवं बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “स्कूल बच्चों के वाहन और सेफ्टी जिम्मेदारी” विद्यालय प्रबंधन की है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई वाहन सुरक्षा मानकों के विपरीत पाया जाता है या नियमों का पालन नहीं करता है तो संबंधित विद्यालय प्रबंधक और वाहन संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में विद्यालय प्रबंधक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।           उन्होंने निर्देश दिया कि सभी वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रूप से मान्य होनी चाहिए। ओवरलोडिंग कदापि न हो तथा ड्राइवर एवं कंडक्टर निर्धारित ड्रेस कोड में रहें। फिटनेस खराब पाए जाने वाले वाहनों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए।          सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ...

अभियान चला कर हो विस्तारीकरण क्षेत्र के भवनों का पंजीकरण : महापौर

कौशलपुरी जोनल कार्यालय में महापौर ने किया जन शिकायतों का निस्तारण   राजस्व निरीक्षक प्रतिदिन करेंगे कर संबंधी समस्याओं का समाधान  अयोध्या । नगर निगम के कौशलपुरी जोनल कार्यालय में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया जनसुनवाई, नगर निगम के विस्तारीकरण क्षेत्र के भावनाओं का पंजीकरण अभियान चलाकर किया जाय। यह निर्देश महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने समाधान शिविर के दौरान जनसुनवाई में दिए।  उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कर संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी जोन कार्यालय में राजस्व निरीक्षक मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि गवर्नेंस इनफॉरमेशन सिस्टम जिस के तहत किए गए सर्वे के अनुरूप भावनों का पंजीकरण हर हाल में किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक सोमवार को सोमवार को दिन में 11:30 बजे से 12:30 बजे तक जनसुनवाई करने का भरोसा भी दिया।  इस मौके पर कल्याण सिंह वार्ड के सतीश त्रिपाठी ने उनके समेत 10 लोगों के मकान तिलक नगर की जगह दुर्गापुरी में दर्ज की कर लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई, महापौर ने सुधार के निर्देश दिए। नाका पटेल नगर के गुलाब सिंह ने दोहरे गृह...

किसानों के मुद्दे पर मिल्कीपुर में अजीत प्रसाद ने भरी हुंकार, भाजपा बंद करें खाद का काला बाजार

किसानों के ऊपर लाठी चार्ज व अत्याचार कर रही भाजपा सरकार 2027 में होगा हिसाब - अवधेश प्रसाद  रवि मौर्य अयोध्या । जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिल्कीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा। प्रदर्शन कुछ संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि छुट्टा मवेशी एक तरफ़ जहां किसानों की फसले बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की जान भी ले रहे हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रह रही है। छुट्टा मवेशियों का उचित प्रबंध करने में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल है। मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि सरकारी मशीनरी सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि बाहरी सुरक्षा बल को हटा दिया गया और सपा के बूथ एजेंटों को भगाया गया। मिल्कीपुर में वोटो की ड़कैती हुई निष्पक्ष चुन...

महापौर ने समारोहपूर्वक किया जयेंद्र सरस्वती मार्ग का लोकार्पण

प्रमुख संवाददाता अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने मंगलवार को आयोजित समारोह में श्री कांची काम कोटि पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती के नाम पर प्रमोद वन में मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बनाने के लिए चल रहे प्रयास में यह मार्ग अहम भूमिका निभाएगा।  उन्होंने कहा कि कांची के शंकराचार्य के श्री चरणों में श्रद्धा निवेदित करने से अयोध्या का कांची से रिश्ता प्रगाढ़ हुआ है। महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि जब दुनिया के लोग यहां आएं तो भारत की समृद्ध विविधता भरी सांस्कृतिक विरासत से भी रुबरु हों।   महापौर ने मंदिर में भगवती कामाक्षी, भगवान वेंकटेश्वर, रामदरबार की आरती की। गुरुकुल के छात्रों ने वेद मंत्रों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक बीएस सुब्रामण्यम, अशोक वैदिक, बीएस चंद्रशेखर, पुरुषोत्तम, श्रीकांत भारद्वाज, पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

बड़ी छावनी की भूमि को लेकर जिलाधिकारी से मिले राजेश सिंह मानव, सौंपा पत्र

  रवि मौर्य अयोध्या।  बड़ी छावनी की बहुमूल्य भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर संत समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है मंगलवार को मंदिर के संत जगदीश दास शास्त्री के शिष्य व श्री आदित्यनाथ गौ सेवा समिति के संरक्षक राजेश सिंह मानव ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंड़े से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया।राजेश सिंह मानव ने डीएम को बताया कि क्षेत्र में कुछ भू-माफिया चकबंदी के प्रावधानों की खुल्लमखुल्ला अवहेलना करते हुए जबरन प्लॉटिंग करा रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी छावनी की धार्मिक व सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं , जो पूरी तरह अवैध है डीएम ने आश्वासन दिया की राजस्व की टीम अवैध कब्जे को है हटवाएंगी मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने की रखी गई मांग राजेश सिंह मानव ने इस अवसर पर यह भी अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ी छावनी आमंत्रित किया जाए हमारे महराज जी परंपरा के अनुसार बाहर नहीं निकलते हैं महराज जी से मुख्यमंत्री जी की मुलाकात कराई जाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वे आमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज देंगे और वहां से जो भी कार्रवाई...

अस्पतालों में चिकित्सक व दवाओं की उपलब्धता पर जिलाधिकारी ने जताई सख़्ती

स्नेक बाइट और रेबीज़ जैसी जीवनरक्षक दवाएँ हर सीएचसी /पीएचसी में रहें उपलब्ध  वशिष्ठ मौर्य देवरिया   अस्पतालों में चिकित्सक व दवाओं की उपलब्धता पर जिलाधिकारी ने जताई सख़्ती  मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा एमडीए अभियान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।        बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रसव की स्थिति फिलहाल संतोषजनक है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल आने वाले अन्य मरीजों को किसी प्रकार की दिक़्क़त न हो।       उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक समय से अस्पतालों में उपस्थित रहें और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएँ। मरीजों को आवश्यक दवाएँ हर हाल में उपलब्ध कराई जाएँ। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति या दवा की कमी ...

डीएम की अध्यक्षता में परियोजनाओं की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा हेतु गठित समिति की हुई बैठक

वशिष्ठ मौर्या देवरिया जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास निधि से प्राप्त धनराशि से संचालित होने वाली परियोजनाओं की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा हेतु गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि विकास निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढंग से किया जाए, ताकि स्थानीय जनता को शीघ्र ही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।  किसी भी योजना में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के स्थल निरीक्षण की भी बात कही और अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नियमित रूप से कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विकास निधि से संचालित परियोजनाओं का लक्ष्य जनपद में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।      

यूरिया खाद को लेकर किसानों के ऊपर हो रहे जुल्म,अत्याचार व लाठीचार्ज का होगा हिसाब- सांसद अवधेश प्रसाद

रवि मौर्य अयोध्या सोमवार को यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद की अगुवाई में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने रामनगरी अयोध्या में विरोध प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या को सौंपा। इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यदि जनपद में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई व किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनपद के सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन होगा जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से मिल्कीपुर तहसील से होगी। छुट्टा मवेशी एक तरफ़ जहां किसानों की फसले बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की जान भी ले रहे हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रह रही है। छुट्टा मवेशियों का उचित प्रबंध करने में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें शामिल रही। जिले में यूरिया खाद की भारी कमी से किसान अपनी फसल को बचाने में नाकाम हो रहा है। दिनभर खाद के लिए किस लाइनों में खड़ा रहता है ऊपर से प्रशासन द्...

नगर पंचायत ने हटया अतिक्रमण, कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश

वशिष्ठ मौर्या देवरिया नगर पंचायत तरकुलवा के लोहिया नगर थाना रोड पर हुए अतिक्रमण को नगर पंचायत प्रशासन ने रविवार को जिला प्रशासन की सहयोग से जेसीबी के द्वारा हटवाया जिससे कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और व्यापारी हंगामा करने पर उतर आये उसके बाद व्यापारियों की एकजुटता के चलते नपं प्रशासन को मानक के अनुरूप अतिक्रमण हटाने पर विवश होना पड़ा वहीं व्यापारियों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा हम लोगों को बगैर नोटिस दिये कार्रवाई की गई है जिससे हम व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार लगभग 30 वर्षों से थाना रोड पर व्यापारियों ने टीन शेड डालकर अतिक्रमण कर लिया था जिसकी वजह से प्रशासनिक अधिकारियों व क्षेत्रीय लोगों को अपने वाहनों से थाना परिसर में आने जाने में काफी समस्या उत्पन्न होती थी जिसको संज्ञान में रहते रखते हुए जिला प्रशासन के आदेशनुसार ईओ ने कदम उठाया  शनिवार को नगर पंचायत की तरफ से गाड़ी से अलाउंश कराया गया जिसमे नगर पंचायत के लोग जान गए थे की रविवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा ◆ व्यापारियों ने नपं प्रशासन पर लगाया आरोप कहा कि बिना सूचना और नोटिस के हटाया...

भारत एक खोज युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वशिष्ठ मौर्य देवरिया। विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम सभा बघौचघाट अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल परिसर मे अखण्ड भारत सेवा ट्रस्ट के तरफ से भारत एक खोज युवा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने प्रतिभाग किया। ट्रस्ट द्वारा बच्चो की लिखित परीक्षा ली गयी जो तीन घण्टे मे संपन्न हुई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भारत सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बलिन्दर  कुशवाहा और शिक्षक कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता करने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे आने वाले समय मे और अच्छे से अपनी प्रस्तुति दे पाये। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने आगे बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे बच्चो ने भाग लिया उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर जल्द ही रिजल्ट निकाल कर बच्चो को पुरस्कृत किया जायेगा। जिसमे प्रथम स्थान आने पर साइकिल, द्वितीय स्थान पर पंखा के साथ और बच्चो को भी सम्मानित किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षक कमेटी व शिक्षाकगण के साथ राम नगीना कुशवाहा  जितेंद्र यादव चंदन वर्मा आदित्य कुशवाहा, जमालुद्दीन आलम, कमलेश यादव मदन प्रसाद साहिल सिद्दीकी विवेक सिंह वाजिद अली ...

सरकार के करतूत पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के आंख में आंसू

रमेश कुमार मिर्जापुर उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर तहसील लालगंज अंतर्गत महुलरीया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल के सभी परिवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर इकट्ठा होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल को याद कर रहे थे।जानकारी प्राप्त होने पर पत्रकार मौके पर पहुंचकर देखा तो जानकारी लिया। बातचीत करते हुए बताया गया कि अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल भारत को आजादी दिलाने में अपनी जान न्योछावर कर दिए। परिवार के विकास के बारे में जानकारी लिया गया। जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाती राम जीयावन ने बताया कि भारत आजाद हुए 79 वर्ष बीत गया आज 79 वां वर्ष का स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन हमारे आजाद भारत की सरकार और अधिकारी आज तक हमारे परिवार के विकास के बारे में सोचा तक नहीं। विकास रोजगार और नौकरी देने की बात दूर है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल के परिवार को सिर्फ आंख में आंसू मिला आंसू के सिवा सरकार शासन और प्रशासन के द्वारा कुछ भी नहीं दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सैठोले कोल के परिवार की दुख भरी बात सुनकर सरका...

राजनैतिक चेतना की लौ में

  गांधी ने क्या किया ? मंजुल भारद्वाज अद्भुत है  राजनैतिक चेतना की लौ में  इंसानियत को देखने का  गांधी अवतरण ! अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था  आने वाली पीढ़ीयाँ  यकीं नहीं करेंगी   हाड़मांस का पुतला  मानवीय देह लेकर  धरती पर अवतरित हुआ था  जिसने अपने विवेक से  साम्राज्यवाद को शिकस्त देकर  दुनिया को मुक्त किया था ! दरअसल गांधी ने  सत्ता पाने के पशुता भरे  पाषाणयुग के नियमों को बदल जन की राजनैतिक चेतना जगा  विवेक और सत्य को  सत्ता संचालन के सूत्र बना  विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाया ! इतिहास गवाह है  जब ईश्वरीय अवतार  दुर्योधन का ह्रदय परिवर्तन नहीं कर सका  तो उसने धर्मयुद्ध का पाठ पढ़ा  पृथ्वी को मानव रक्त से लहूलुहान कर दिया     गांधी ने धर्म के  हिंसक स्वरूप को अहिंसा में बदल  धर्म के लिए युद्ध नहीं  आत्मपरिवर्तन कर  इतिहास बदल दिया ! मर्यादा पुरुषोत्तम  रावण का विचार नहीं बदल सके  उन्हें रावण को मारना पड़ा  मर्यादा पुरुषोत्तम  धो...

राहुल गांधी को महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला मत बनाइए!

  मंजुल भारद्वाज  राहुल गांधी जनता की संविधान चेतना जगा रहे हैं। सत्य पर चल रहे हैं  जनता में सत्य चेतना जगा रहे हैं। निडर होकर तथ्य रख रहे हैं  जनता में व्याप्त भय को दूर कर रहे हैं। सर्वधर्म समभाव को मानते हैं  जनता में सांप्रदायिक नफ़रत को मिटा मुहब्बत बांट रहे हैं। आदिवासी और बहुजनों के अधिकार की आवाज़ उठा और भागदारी का संकल्प ले रहे हैं। भारत की एकता और अखंडता के लिए पदयात्रा कर  लोगों के दिलों को जोड़ रहे हैं। राहुल गांधी हर पल अपने मानवीय रूप को  सत्य,अहिंसा,सहभागिता ,प्रेम  समता,संविधान, सार्वभौमिकता लोकतांत्रिक और शांति के पथ पर खोज रहे हैं। इस तपस्या में जनता उन पर भरोसा कर रही है  उनके साथ आ रही है। अभी राहुल यात्रा में हैं  उनसे अपेक्षा रखिए पर अपने कर्तव्यों पर भी चलिए  आप भी अपने जीवन में  सत्य ,अहिंसा,प्रेम , शांति के मार्ग पर चलिए! निडर होकर संविधान की रक्षा कीजिए  भ्रष्टाचार मत कीजिए सांप्रदायिक हिंसा में सहभागी ना हों  झूठ को ना फैलाएं सत्य को तथ्यों के साथ रखें। राहुल गांधी को महात्मा गांधी  नेल्...

भाजपा सरकार में किसानों को खाद के बदले मिल रही है लाठियां- अवधेश प्रसाद

किसानों पर दोहरी मार, खाद की कालाबाजारी में भाजपा नेताओं की संलिप्तता – सांसद अवधेश प्रसाद रवि मौर्य अयोध्या । सांसद अवधेश प्रसाद ने यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल सभागार में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। सांसद ने कहा कि एक ओर छुट्टा पशु किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय से यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद लेने गए किसानों को समितियों पर लाइन में लगने के बावजूद खाद के बजाय लाठियां मिल रही हैं। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यही यूरिया खाद भाजपा से जुड़े लोगों के ट्रैक्टरों में भरकर बाहर भेज दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी में भाजपा कार्यकर्ता सीधे तौर पर शामिल हैं, जबकि मेहनतकश किसान खाद की एक बोरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को समय पर खाद और सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले दिनों में भाजप...

बरसात के इस मौसम में गली मोहल्लों में मच्छरों की भरमार नहीं दिखाई दे रही नगर निगम की फागिंग मशीन

नगर निगम बिना नगर आयुक्त के चल रहा है? प्रमुख संवाददाता लखनऊ स्वच्छ और सुंदरता में झंडा गाढ़ रही राजधानी लखनऊ में नहीं दिखाई दे रही नगर निगम की फागिंग मशीन बरसात के इस मौसम में गली मोहल्लों में मच्छरों की भरमार लगातार क्षेत्रीय पार्षदों से शिकायत कर  रही जनता को पार्षदों की तरफ से मिलता एक ही जवाब नगर निगम के पास नहीं उपलब्ध साइकिल  कैसे कराए गली मोहल्लों में फॉगिंग  लेकिन सवाल यह है सड़कों पर क्यों नहीं दिखाई दे रही  फॉगिंग मशीन सच्चाई तो यह है नगर निगम के पास फागिंग मशीनें ही उपलब्ध नहीं है नगर निगम के पास अगर कुछ है तो पेट्रोल डीजल और अपने लिए खुद की गाड़ियां वर्ष समाप्त होने में अभी समय बाकी है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने आम जनता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है गाड़ियों पर लाउडस्पीकर  के माध्यम से  राजधानी में जनता से हाउस टैक्स जमा करने के लिए सूचित किया जा रहा है जमा ना करने पर नोटिस चस्पा करने एवं सील करने की दी जा रही है चेतावनी लेकिन वर्षा ऋतु के इस मौसम में जगह-जगह जल भराव ,कूड़ो के ढेर ,राजधानी की  गड्ढा युक्त  सड़के जिसके कारण पलटते ...

विद्यालय के 450 बच्चों ने किया फाइलेरियारोधी दवा का सेवन

फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता, जटिलता बताकर और दवा के महत्व बताकर दवा का सेवन कराया वशिष्ठ मौर्य देवरिया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान के दौरान पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) के सदस्य फाइलेरिया की गंभीरता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभियान में दवा खाने से इनकार वाले लोगों को पीएसपी सदस्य बीमारी की गंभीरता के बारे में लोगों देने के साथ उन्हें दवा खाने के लिए राजी कर दवा का सेवन करा रही टीम का सहयोग कर रहा है। पीएसपी ने शुक्रवार को विद्यालयों में बूथ लगाकर 450 बच्चों व 18 शिक्षकों को दवा का सेवन कराया।         आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरौली में सीएचओ के नेतृत्व में ग्राम प्राधन, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से पीएसपी का गठन किया गया है। पीएसपी के माध्यम से फाइलेरिया बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पीएसपी सदस्य फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन कराने में सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएसपी सदस्य सीएचओ, एएनएम, आशा शिक्षक ने लीलावती शिक्षण संस्था में बूथ लगाकर विद्यालय ...