प्रदेश सरकार को अपने मंत्रियों, नेताओं, अधिकारियों की संपत्ति की भी जांच करानी चाहिए अयोध्या से रवि मौर्य अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महोबा में एक दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया तथा उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि उसके साथ अमानवीय और क्रूरतापूर्ण व्यवहार भी किया गया। इतनी भयावह घटना के बावजूद प्रदेश सरकार का कोई भी प्रतिनिधि पीड़िता और उसके परिवार का दुख साझा करने नहीं पहुंचा। प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़िता के परिवार से मिलने और उनका दुख साझा करने महोबा जा रहे थे, तब सरकार द्वारा उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन तमाम बाधाओं के बावजूद अजय राय पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण ...