प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एवं संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा का उनकी कर्मभूमि भाटी माइंस, संजय कॉलोनी में ग्रामवासियों एवं युवा साथियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ जनों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जितेन्द्र कुशवाहा को फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में अपर्णा सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, लाल बहादुर सिंह, अमन पंडित, उपेंद्र कुमार सिंह, दयानंद कुमार, सागर मुद्दई, नानक चंद ,चंदरपाल ओड , मेहरचंद ओड ,सैफल प्रधान, सचिन ओड, देशराज यादव, राम प्रिय ठाकुर, मनोज कुमार, विकास यादव, दिलीप राठौड़, विशाल राठौड़, श्री चंद्र खम्बरा, दिलीप कुमार, सीताराम कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, सुबोध पंडित एवं अशोक पंडित सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं युवा साथी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जितेन्द्र कुशवाहा क...