Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2024

अवैध देशी तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

प्रमुख संवाददाता अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के दिशा निर्देश में चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियो के विरूद्ध अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बाबा बाजार के निर्देशन में उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पारापहाड़पुर से टेर जाने वाली मार्ग पर जगंल तिराहा से अवैध तमंचा लेकर जा रहे है रवि कुमार पुत्र दरोगा को एक  अवैध देशी तमंचा दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व पाँच विभिन्न कम्पनी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया ।

जिलाधिकारी ने किया जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक

रवि मौर्य अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गयी।  बैठक में सर्वप्रथम सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वारा पूर्व में बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गयी तथा गत तिमाही में विभाग द्वारा कृत कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें खाद्य पदार्थो पर प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2023 तक 2247 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये 231 छापे की कार्यवाही में 290 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित किये गये। उक्त अवधि में 203 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें 114 खाद्य पदार्थ मानक के विपरीत पाये गये तथा अभियोजन कार्यवाही के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2023 तक 165 वाद न्यायालय में योजित किये गये एवं  न्यायालय द्वारा आलोच्य अवधि में 195 वादों का निर्णय किया गया जिसमें कुल 5419000/- का अर्थदण्ड अधिरोपित कराया गया। जिलाधिकारी  के समक्ष न्यायालय सम्बन्धी कार्यवाही, विभिन्न न्यायालयों में वादों की पैरवी की स्थिति विभाग द्वारा जारी किये गये लाईसेन्स/पंजीकरण की अद्यतन स्थिति तथा खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण क...

सपा नेता पंडित समरजीत ने चौपाल लगाकर संविधान की रक्षा के लिए किया अपील

रवि मौर्य अयोध्या। संविधान बचाओ, देश बचाओ के अंतर्गत PDA पखवाड़ा के तहत समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा वासुदेवपुर में चौपाल लगाकर माताओ, बहनों और भाइयों से संविधान की रक्षा के लिए किया अपील। PDA का पत्रक वितरण करते हुए दिव्यांग पंडित समरजीत ने कहा- आज हमारे माता बहनों तथा भाइयों को संविधान को बचाने के लिए हम सबको एक होकर संविधान की रक्षा करने का समय आ गया है वरना आने वाले समय में हमारे हाथों से सब कुछ छीन लिया जाएगा हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया जी ने संविधान की रक्षा तथा गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में PDA पखवाड़ा का आयोजन गांव गांव किया जा रहा है जिससे आप लोग जागरुक होकर अत्याचारी सरकार को देश तथा प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम किया जाए, वीडियो का मतलब पिछड़ा वर्ग दलित वर्ग अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों को सरकार छीनने जा रही है जिसकी रक्षा के लिए हम सबको एक होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को गांव-गांव से मजबूत करने का काम किया जाए। इस दौरान विनोद कोरी, जोखू राम ...

पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े युवक ने खोला एटीएम मशीन

वशिष्ठ मौर्य देवरिया पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े युवक ने खोला एटीएम मशीन देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक शातिर चोर द्वारा एटीएम मशीन को खोल दिया गया।  तभी इसकी जानकारी बैंक कर्मचारियों को हुई आनन फानन में शातिर चोर को पड़कर बैंक के अंदर बंद कर दिया गया।  उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शातिर चोर को हिरासत में ले लेकर पूछ ताछ में जुट गई। ऐसे में कहां जा सकता है कि जब दिन दहाड़े बैंक में चोरी का प्रयास किया जा सकता है। तो कही भी चोरी की जा सकती है।इस घटना को देखते हुए कहा जा सकता है की देवरिया जनपद में   कहीं ना कहीं चोरों के हौसले बुलंद  है।   वही जब युवक से बात किया गया तो उसने अपने आप को दिल्ली का रहने वाला बताया और मैरवा में अपना ससुराल बताया ।

जरूरत मंद को बाटा गया कम्बल

वशिष्ठ मौर्य देवरिया जरूरत मंद को बाटा गया कम्बल थाना तरकुलवा के अंतर्गत ग्राम सभा गुलहरिया में वितरण किया गया कंबल भंते डॉक्टर नदरत्न महाथेरो  पूर्व राज मंत्री उत्तर प्रदेश  संरक्षक सम्राट अशोक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वा ध्यान में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया इस कड़ाके के ठंडक में दूर-दूर गांव गांव से लोग आए जिनका कंबल देखकर मान सम्मान के साथ कंबल दिया गया जिससे ठंडी में कहीं भी आ जा सकते हैं सर्व समाज को देखते हुए कुशीनगर से चलकर इस भंते  आलोक   कड़ाके के ठंडी में गरीब और सहाय जरूरतमंद को कंबल वितरण किया गया हर साल की तरह इस साल भी सम्राट अशोक वेलफेयर सोसायटी के तरफ से कंबल वितरण किया गया सहयोग करता  समाज के कई लोग खड़े थे तरकुलवा ,कनकपुरा, गुलहरिया, खरीद मठिया बड़ी +छोटी, जमुनी,बेलही  तथा बसंतपुर धूसी में पुज्य बौद्धभिक्षु डा०आलोक जी, श्रीलंका बुद्धविहार कुशीनगर के द्वारा कमजोर तथा असहाय लोगों में सहयोग के रुप में 51 कम्बल दान दिया गया। सहयोगकर्ता:- स्वयं तथा ब्रह्मदेव कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, विनोद भगत, हंसराज कुशवाहा, विजय कु...

आज ही के दिन नफ़रत और हिंसा की विचारधारा ने देश से बापू को छीना था - सत्यनारायण पटेल

रवि मौर्य अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने प्रेस क्लब से गांधी पार्क तक रामधुन गाते हुए पदयात्रा निकाली। रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गान करते हुए कांग्रेसी हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए गांधी पार्क पहुंचने के बाद गांधी जी की मूर्ति पर मल्यार्पण किया। गांधी पार्क में एकत्रित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा आज ही के दिन नफ़रत और हिंसा की विचारधारा ने देश से उनके पूज्य बापू को छीना था और आज वही सोच उनके सिद्धांतों और आदर्शों को भी हमसे छीन लेना चाहती है। पर नफ़रत की इस आंधी में, सत्य और सद्भाव की लौ को बुझने नहीं देना है। यही गांधी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा का नाम है और इस विचारधारा को पूर्ण जीवित करने के लिए हमारे पार्टी के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा दक्षिणपंथी विचारधारा के लोग अपने देश में गांधी के विचारों को नकारते हैं और विदेश में जाने पर ग...

बाबरी विध्वंस के मुख्य आरोपी संतोष दुबे ने कार सेवकों के साथ किया राम मंदिर के दर्शन

कहा कि कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए बनवाएंगे 5 लाख की टीम 40 वर्ष की साधना हुई सफल रवि मौर्य अयोध्या। बाबरी विध्वंस के मुख्य आरोपी संतोष दुबे ने सैकड़ो कार सेवकों के साथ राम मंदिर का दर्शन किया इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि 40 वर्ष की साधना सफल हुई, अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए बलिदान हो गए लाखों कर सेवकों की आत्माएं निश्चित रूप से आज प्रसन्न होंगी, राम मंदिर निर्माण की साधना अब पूर्ण हुई है इसलिए अब अगला संकल्प जो पूर्ण करना है वह कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का है इसके लिए जल्दी ही अभियान  प्रारंभ किया जाएगा, श्री दुबे ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने हेतु 5 लाख की टीम बनाई जाएगी हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है जिस प्रकार उन्होंने राम जन्म भूमि में अपना ऐतिहासिक निर्णय दिया हम आशा करते हैं कि इस तरह कृष्ण जन्म भूमि पर भी न्यायालय अपना ऐतिहासिक निर्णय प्रदान करेगा,इस अवसर पर कारसेवक राधा रमण त्रिपाठी, रविशंकर पांडेय,  कारसेवक मनीष पांडेय, विनोद पांडेय,प्रज्ञा श्रीवास्तव , अनु शर्मा अंकुर शर्मा विपल्व द्विवेदी रवि शंकर पांडे दिग्विजय नाथ चौबे...

घंटी बजाओ जलकल प्रशासन को नींद से जगाओ:-आकाश गुप्ता

प्रमुख संवाददाता लखनऊ जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ विगत 8 माह से निरंतर विभाग में लगे नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी समस्याओं से जलकल प्रशासन को अवगत कराता आ रहा है परंतु अभी तक जलकल प्रशासन द्वारा कोई भी संतोषजनक निर्णय कर्मचारी समस्याओं के दृष्टिगत नहीं लिया गया जिससे कर्मचारियों में रोष की स्थिति उत्पन्न है। जलकल विभाग लखनऊ में समस्त कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ शासनादेश के क्रम में एक समान दिया जाए। जलकल विभाग लखनऊ में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को EPF/ESIC का नियमानुसार लाभ दिया जाए। वर्ष 2023, माह अप्रैल से लंभित सेवानिर्वित कर्मचारियों का भुगतान अभिलंब किया जाए। जलकल विभाग में एनपीएस की सुविधा शासनादेश के क्रम में लागू की जाए! विभाग में लगे समस्त मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियमानुसार स्थाईकरण पत्र जारी किया जाए। जलकल विभाग में लगे समस्त राजस्व संग्रहण के कर्मचारियों को लंबित मानदेय (March2023)का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। आदि। अतः संगठन जलकल प्रशासन से पुनः अनुरोध करता है कि संगठन के मांग पत्र पर शीघ्रातिशीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने का कष्...

लखनऊ से चली मुस्लिम पदयात्रा पहुंची अयोध्या

प्रमुख संवाददाता अयोध्या । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में  प्रदेश कार्यालय लखनऊ से कई जनपद के मुसलमान के साथ अयोध्या धाम के लिए निकाली गई पैदल यात्रा ठाकुर राजा रईस राष्ट्रीय संयोजक गो पर्यावरण एवं सेवा मुस्लिम मंच अपने दर्जनों साथियों के साथ आज अयोध्या पहुंचे इस  दौरान ठाकुर रईस ने कहा भारत के राष्ट्र वादी सनातनी मुसलमान विदेशी भाषा एवं विदेशी संस्कृति से निकलकर अपने बुजुर्ग भगवान श्री राम नबी के दर्शन के लिए जा रहे हैं और वहां पहुंचकर हम दुआएं मांगेंगे कि हम लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ा जाए सनातनी मुसलमान पूरे हर्षोल्लास के साथ अयोध्या आए हैं उन्होंने संदेश दिया कि ए मुसलमान अपने सिजरे पर मुकम्मल रहना अपने खानदान की पहचान बनाकर रखना अपने दीन ईमान पर मुकम्मल रहना। इस पैदल यात्रा में सीतापुर भाजपा कार्यालय प्रभारी शीव अंसारी ने कहा राम जी अपनी जगह स्थापित हो गए हैं सभी को बधाई है मंदिर बन गया है सभी राम बनकर दिखाएं। यह मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पदयात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर के कई स्थानों पर रात्रि विश्राम करने के उपरांत आज शाम निर्धारित  कबीर मठ पर पहुंच चुकी...

रामनगरी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रैपिडो बाईक टैक्सी सर्विस लॉन्च किया

  रवि मौर्य अयोध्या। अयोध्या धाम व अयोध्या कैन्ट में रैपिडो ने अपनी बाईक टैक्सी सर्विस को किया लॉन्च । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर निगम अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी की मौजूदगी में यह लॉन्च किया गया। महापौर ने हरी झंडी दिखाकर बाइक टैक्सी सर्विस को रवाना किया।लॉन्च समारोह के दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा, ‘‘यह शहर में लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा परिवहन सुविधाओं को किफ़ायती बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। इस पहल से परिवहन के पारम्परिक साधनों पर निर्भरता कम होगी, साथ ही रोज़गार के अवसरों के सृजन से शहर के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। मेरा मानना है कि यह कदम हमारे निवासियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर अयोध्या के समग्र विकास को बढ़ावा देगा। बाईक टैक्सी सर्विस के लॉन्च से न सिर्फ स्थानीय लोगों को कमाई के अवसर मिलेंगे, बल्कि शहर के निवासी एवं पर्यटक उत्कृष्ट परिवहन सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। यह सर्विस पहले से उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में उपलब्ध है तथा 1 मिलियन सक्रिय यूज़र्स को अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 1 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार के अवसर प्...

अयोध्या पुलिस की निगाह जनपद के छपे छपे पर

रवि मौर्य अयोध्या। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुगणों को सुगमता के साथ करायी जा रही है रामलला के दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा रखी जा रही है सतर्क दृष्टि, अफवाहों पर ध्यान न दिये जाने की अपील।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या  राजकरन नय्यर के निर्देशन मे श्रीराम मन्दिर दर्शन हेतु आये श्रद्धालुगणों के सुगम व सुरक्षित दर्शन हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा सभी ड्युटी प्वाइंटो पर पुलिस बल तैनात कर रखी जा रही सतर्क दृष्टि तथा जनपद के सभी अन्तरजनपदीय बार्डर, बैरियर, चेक प्वाइंट पर पुलिस बल की ड्युटी लगाकर जनपद मे आने वाले सभी संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, तथा जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों/होटल/रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी रखी जा रही सतर्क दृष्टि। श्रद्धालुगणों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील।

सचलदल की तलाशी में एक छात्रा नकल करते धरी गई

अविवि की विषम सेमेस्टर परीक्षा में 76362 परीक्षार्थी शामिल रहे रवि मौर्य अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 76 हजार 362 परीक्षार्थी शामिल रहे। वहीं 1935 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के सचलदल द्वारा प्रथम पाली में ढोड़े राम पीजी कालेज, सेवरा अयोध्या में एक छात्रा अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ी गई। विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विवि की तीनों पालियों की विषम सेमेस्टर परीक्षा में 76 हजार 362 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1935 अनुपस्थित रहे। वहीं प्रथम पाली में ढोड़े राम पीजी कालेज, सेवरा अयोध्या में सचलदल की तलाशी में एक छात्रा धरी गई। विश्वविद्यालय की प्रथम पाली में 35017, द्वितीय पाली में 40586 व तृतीय पाली में 759 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। वही क्रमशः 1301, 632 व 02 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न हुई। जिसमें 22056 छात्र व 54306 छात्राएं शामिल रही।

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन पूजन कर, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

रवि मौर्य अयोध्या ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर  हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। अगले चरण में मुख्यमंत्री श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर दर्शन किया।जहां पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पुजारी महंत  सतेंद्र दास,महासचिव चंपत राय,डॉ अनिल मिश्र,गोपाल राव सहित अन्य द्वारा स्वागत किया गया। तदुपरांत मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के विभिन्न स्थलों,परिसर और दर्शन मार्गो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान श्री राम जन्मभूमि आने वाले दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मण्डलायुक्त  गौरव दयाल द्वारा दर्शनार्थियो के सुलभ दर्शन हेतु किये गए प्रबंधों के सम्बंध में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव गृह  संजय प्रसाद स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार,ए0डी0जी0जोन पीयूष मोर्डिया,ए0डी0जी0सुरक्षा रघुवीर लाल,आई जी प्रवीण कुमार,जिलाधिकारी नितीश कुमार,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,मेयर गिरीश पति त्रिपाठी,नगर आयुक्त  विशाल सिंह, एस0पी0 सुरक्षा पंकज पांडेय, सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। अंत मे मुख्...

राष्ट्रीय प्रतीको के सम्मान में निकाली गई जन चेतना यात्रा हजारो हजार लोग उपस्थित

प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश मिर्जापुर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी दुबार कलां अंतर्गत सम्राट अशोक क्लब भारत मिर्जापुर शाखा द्वारा दिनांक 28जनवरी2024को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हो के सम्मान में पतार कला चौराहे से जनचेतना यात्रा रैली निकाली गई। जोकि दुबार बाजार से होते हुए मल्लर मोड से अन्दर हनुमान मंदिर से पुलिस चौकी दुबार कला होते हुए मेंन रोड से लगभग 7 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए पुनः पतार कलां चौराहे पर आकर जन चेतना यात्रा का सम्मापन किया गया। जिसमें जानकारी के अनुसार हम आपको बताते चलें कि सम्राट अशोक के शासन काल में बने चार सिंहो दिखने वाला यह स्तंभ आखिर कैसे देश का राष्ट्रीय प्रतीक बन गया। जैसा कि आप जानते हैं राष्ट्रीय चिन्ह किसी भी देश की संस्कृति और स्वतंत्रता का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है जिससे उसे देश की पहचान वह छवि जुड़ी रहती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत के कई राष्ट्रीय प्रतीक हैं जो भारत की गरिमा को दर्शाते हैं इन्हीं राष्ट्रीय प्रतीक में से एक है अशोक स्तंभ जो कि देश के आत्मविश्वास और संवैधानिक मूल्यों की न्याय का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दे की आजादी ...

गणितज्ञ रत्नेश शाक्य का इटावा में हुआ अप्रत्याशित स्वागत सम्मान

  प्रमुख संवाददाता इटावा गणितज्ञ रत्नेश शाक्य को अपने द्वारा खोजे गए गणितीय महासूत्रों का प्रदर्शन करने के लिए तथा  उभरते हुए यूट्यूबर अंशु शाक्य को अपना साक्षात्कार देने इटावा जाना था।  इससे सम्बन्धित पोस्ट जैसे ही रत्नेश शाक्य ने फेसबुक पर साझा की वैसे ही इटावा जनपद के सक्रिय, परोपकारी, जनप्रिय समाजसेवी और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुशवाहा ने रत्नेश शाक्य से सम्पर्क किया । जब रत्नेश शाक्य का साक्षात्कार पूरा हुआ तो उन्होंने  जिलाध्यक्ष इटावा यशवन्त सिंह कुशवाहा और वरिष्ठ व्यवसायी पंकज कुशवाहा एवं अन्य लोगों के साथ रत्नेश शाक्य का गणितीय महासूत्रों की खोज करने हेतु माल्यार्पण और साल्यार्पण कर तथागत गौतम बुद्ध की तस्वीर भेंटकर स्वागत और सम्मान किया और शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा की। साथ ही गणितीय महासूत्रों की खोज हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान रामऔतार कुशवाहा जिला प्रभारी, मोनू कुशवाहा, राम कुशवाहा, सनि कुशवाहा, संजय कुशवाहा (सभासद)  दशरथ कुशवाहा , दिलिप कुशवाहा, गणित शिक्षक ओविन्द शाक्य और अवनेश शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का अध्यक्ष पद का हुआ चुनाव

वशिष्ठ मौर्य देवरिया अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का अध्यक्ष पद का हुआ चुनाव जनपद देवरिया के जनपद देवरिया के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का चुनाव संपन्न हुआ  इस चुनाव का आयोजन दिव्य शक्ति मैरिज लॉन में चीनी मिल ग्राउंड में हुआ जिसमें कुशवाहा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया इस कड़ाके की ठंडक में दूर-दूर से गांव-गांव से लोग आकर जनपद पर अपने वोट देकर कुशवाहा समाज का जिला अध्यक्ष चुने का काम किया है आज मौसम अगर ठीक होता है तो न जाने और कितने लोग आते हैं मौसम खराब होने के कारण भी लोग अपने हिस्से साझेदारी अपनी कीमती समय देकर कुशवाहा समाज की जीत की हासिल की जिसमें शंभू शरण कुशवाहा को जिला अध्यक्ष का चुनाव चिन्ह कुर्सी पर मोहर लगाकर विजई बनाएं सारे समाज के लोगों को उनको बधाई दे शंभू शरण कुशवाहा ने कहा कुशवाहा समाज की मान सम्मान की आज आने नहीं दूंगा चारों तरफ अपनी बातों को रखें हर संभव में मदद के लिए तैयार रहूंगा जैसे ही सूचना मुझे मिलती है तत्पर में समाज के लिए खड़ा रहूंगा कुशवाहा समाज से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे शंभू शरण कुशवाहा और बलवंत कुशवाहा दोनों लोगों ने समाज को एकत्रित ...

ब्लॉक परिसर बना 150 नव दंपतियों के नवजीवन की शुरुआत का साक्षी

रवि मौर्य अयोध्या। पूरा ब्लॉक परिसर बना 150 नव दंपतियों के नवजीवन की शुरुआत का साक्षी।नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के संयुक्त निर्देशन में आयोजित हुआ "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना"अंतर्गत 'सामूहिक विवाह समारोह' कार्यक्रम।कार्यक्रम में शामिल होकर 150 नव दंपतियों ने की अपनी गृहस्थी की शुरुआत।नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने नव-दंपतियों को दी सुखी वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं और बधाई।कार्यक्रम में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सिंह,सभी ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,ब्लॉक के बीडीओ,सभी कर्मचारी व बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद।सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सकुशल संपन्नता पर ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता व सर्वधर्म समभाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम से नवजीवन शुरू कर रहे सभी नव दंपतियों को सुखद जीवन की शुभकामनाएं और कार्यक्रम सकुशल संपन्न करने के लिए सभी सम्मानित प्रतिनिधियों, अ...

कांग्रेसियों ने निकाली प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रवि मौर्य अयोध्या । बीते 14 जनवरी से कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी फिर एकबार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में है फरवरी के दूसरे सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले प्रदेश की कांग्रेस कमेटी प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से जनजागरण करने का काम कर रही है, इसी सिलसिले में अयोध्या जनपद के मवई ब्लाक में रविवार को ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला की अगुवाई और संजय तिवारी के मार्गदर्शन में उमापुर बाजार में पदयात्रा निकालकर लोगों से संवाद स्थापित किया। यात्रा के पश्चात एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी संजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी के पंच न्याय के विचार के साथ देश का हर नागरिक जुड़ रहा है और उन्हें उम्मीद है कि देश में राहुल गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर उन्हें न्याय मिलेगा। वहीं छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से पी...

शबरी रसोई को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने दिया नोटिस

रवि मौर्य अयोध्या। राम भक्तों को बेची जा रही है 55 रुपए में एक चाय, 65 रुपए में दिया जा रहा हैं टोस्ट, दो चाय और दो टोस्ट का बिल 252 रुपए, राम भक्तों से वसूले जा रहे हैं अनाप-शनाप पैसे, अयोध्या धाम के टेढ़ी बाजार चौराहे के पास अरुंधति भवन में खोला गया है शबरी रसोई, शबरी रसोई में बिक रही है 55 रुपए की चाय, अयोध्या धाम में शुरू हुआ विरोध, राम भक्तों से हो रही लूट, गुजरात के एक व्यापारी ने अयोध्या धाम में खोला है शबरी रसोई, सोशल मीडिया पर शबरी रसोई का बिल हो रहा वायरल, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शबरी रसोई को दिया नोटिस, मांगा जवाब।

जनपद न्यायाधीश ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कर मूल कर्तव्य का शपथ दिलाया

रवि मौर्य अयोध्या । 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद न्यायाधीश, फैजाबाद गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शैलेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संचालन में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के उपलक्ष्य में आज दिनांक 26.01.2024 को प्रातः 08.30 बजे दीवानी न्यायालय, फैजाबाद में जनपद न्यायाधीश फैजाबाद द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का वाचन किया गया, तत्पश्चात् मूल कर्तव्य का शपथ दिलाया गया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं मूल कर्तव्य के शपथ कार्यक्रम में अधिष्ठान के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसियेशन, फैजाबाद के अध्यक्ष, मंत्री एवं अधिवक्तागण व कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।    जनपद न्यायाधीश ने अपने सम्बोधन में भारत के संविधान की प्रस्तावना के अन्तर्गत यह भी कहा गया कि हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए...

संयुक्त किसान मोर्चा एवं भाकियू ने किसान समस्याओ को लेकर किए ट्रैक्टर मार्च

रवि मौर्य   अयोध्या । संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर जनपद में तहसील स्तरीय ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार से किसान समस्याओं के समाधान की मांग किया गया।      बीकापुर तहसील में यूनियन के  राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसान कंपलेक्स गुन्थौर से ट्रैक्टर मार्च निकालकर नगर पंचायत बीकापुर पर समाप्त किया गया।    सदर तहसील में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा के नेतृत्व में सूरजकुंड दर्शन नगर से रामलीला मैदान से रामलीला मैदान पूरा बाजार तक और महेंद्र वर्मा तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली जिला सचिव के नेतृत्व में मया बाजार से रामलीला मैदान पूरा बाजार तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया ।    रुदौली तहसील में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, राजकुमार यादव ,भोला सिंह टाइगर के नेतृत्व में रौजा गांव चीनी मिल से तहसील परिसर रुदौली तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।     मिल्कीपुर तहसील में तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजदेव यादव,वेद प्रकाश पांडे के न...

थाना तरकुलवा की नाक के निचे से बाइक हुई चोरी

वशिष्ठ मौर्य देवरिया थाना तरकुलवा की नाक के निचे से बाइक हुई चोरी नगर पंचायत तरकुलवा के थाना से महज 500 मीटर की दुरी पर मेन् रोड पर माकन से बाईक हुई चोरी  ग्राम जमुनी केसरी पुर टोला निवासी लोरिक यादव पुत्र स्व राम् वृछ  प्राथी रोज की तरह अपने मकान पर गाड़ी ला कर खड़ा कर के सोने चले गए तक़रीबन रात 11 बजे की घटना है रात में ही गाड़ी चोरी हो गाई सुबह देखा की दरवाजा पर गाड़ी नहीं है तो लोगो से पुझा पुझी हुआ तब जाकर पता चला की गाड़ी चोरी हो गाई cctv की फुटेज  निकाला गया तो जा के किलियर हुआ की गाड़ी तो चोरी हो गई मेन् रोड पर ही पहरी द्वारा गस्त लगाते रहते है और उनके साथ पुलिस कर्मी भी  रात में गस्त होती है इससे साफ पता चलता है की गस्त पर कोई नहीं आता बे खोप बदमाश घूम घूम के बाइक चोरी कर रहे है गाड़ी   TVS  sport   up 52 Y 1728  है थाना में तहरीर देकरप्राथी ने   गोहार लगाई  की मेरी गाड़ी मिल जाय   जांच में जुटी पुलिस  देखिए कब तक कब तक बदमाशों को पड़ती है बेखौफ तरकुलवा में बाइक लुटेरे की झुंड लग रही है थाना से मार्च ...

26 जनवरी को भाकियू करेगी ट्रैक्टर तिरंगा मार्च

रवि मौर्य अयोध्या। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा तहसील स्तरीय ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकालकर वायदा खिलाफी प्रदर्शन किया जाएगा    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के चारों तरफ 13 माह का आंदोलन किया गया था आंदोलन के प्रभाव में आकर भारत सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनो को वापस लेते हुए वायदा किया गया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनाया जाएगा और देश के किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाएगा वायदा करने के बाद भी भारत सरकार एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाया ,13 माह के आंदोलन के दौरान में 26 जनवरी 2021 को ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला गया था जिसमें देश की सरकार द्वारा तमाम प्रकार के षड्यंत्र करते हुए देश के किसानों को आतंकवादी व खालिस्तानी तथा आंदोलनजीबी की संज्ञा दी गई थी जिसके विरोध 26 जनवरी 2024 को तहसील स्तरीय ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।    तहसील सदर में जिला अध्...

श्रद्धालुगणों को सुगमता के साथ करायी जा रहा है रामलला का दर्शन

सुरक्षा व्यवस्था हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा रखी जा रही है सतर्क दृष्टि, अफवाहों पर ध्यान न दिये जाने की अपील रवि मौर्य  अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजकरन नय्यर के निर्देशन मे श्रीराम मन्दिर दर्शन हेतु आये श्रद्धालुगणों के सुगम व सुरक्षित दर्शन हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा सभी ड्युटी प्वाइंटो पर पुलिस बल तैनात कर रखी जा रही सतर्क दृष्टि तथा जनपद के सभी अन्तरजनपदीय बार्डर, बैरियर, चेक प्वाइंट पर पुलिस बल की ड्युटी लगाकर जनपद मे आने वाले सभी संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, तथा जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों/होटल/रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी रखी जा रही सतर्क दृष्टि। श्रद्धालुगणों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील।

समाजवादी संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने मताधिकार करने के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ

  रवि मौर्य अयोध्या। विश्व मतदाता दिवस पर समाजवादी संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने मताधिकार करने के लिए ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ, वहीं विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुंधौर चौराहे पर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ। विश्व मतदाता दिवस की शपथ दिलाते हुए पंडित समरजीत ने कहा- विश्व मतदाता दिवस पर आज हम भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई देते हैं तथा देश में मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, आपके मताधिकार का प्रयोग करने से देश का लोकतंत्र मजबूत होता है आपके एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। इसलिए देश के सभी नागरिकों से आज हम अपील करते हैं कि अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की रक्षा सदैव करते रहें जिस देश और समाज का सदैव भला होता रहे। आई आज हम सब मिलकर शपथ लेते हैं कि कुछ भी हो जाए लेकिन हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे जिस देश में लोकतंत्र सदैव मजबूत रहे। रजनीश वर्मा, विजय पाल, राजिंदर यादव, अनिरुद्ध सिंह, विजय कुमार यादव, अजय वर्मा, चन्द्र शेखर, जोखूराम कोरी, ब्रजेश निषाद आदि।

महेंद्र मोदी ,आईपीएस , पुलिस महानिदेशक (से.नि) व जल गुरु को मिला जल संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

    पेटेंट एक्ट 1970 के अंतर्गत महेंद्र मोदी , जल गुरु को जल संरक्षण के मॉडल के लिए अवार्ड दिया गया। पेटेंट करते समय  जापान, दक्षिण कोरिया और चीन के मॉडल से चुनौती मिली थी, लेकिन श्री मोदी ने साबित किया कि भारत की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल यह अद्वितीय आविष्कार है। इस अविष्कार के तहत 12 October  वर्ष 2018 में पेटेंट application नंबर  201811038879  पेटेंट controller of india के कार्यालय में file किया था। उन्होंने बताया कि patent attorney ने  email करते हुए सूचित किया है कि यह patent मुझे Patent Act 1970 के अन्तर्गत अवार्ड कर दिया गया है।  पेटेंट एप्लिकेशन में  मुख्यतौर पर हर प्रकार के भवन (बिल्डिंग) में वर्षा जल का एक एक बूंद भूगर्भ में रिचार्ज किये जाने की व्यवस्था है. अभी तक  प्रचलित मॉडल में सिर्फ छत पर का वर्षा जल रिचार्ज करने की व्यवस्था थी और इसमें सीधे 'जल धारक स्तर' (जल श्रोत- aquifer) को रिचार्ज किया जाता था और इसमें प्रदुषित पानी , अम्ल,  हानिकारक सूक्ष्म बरसाती व अन्य जीवाणु भी चले जाते हैं.  इत...

अयोध्या में क्राउड मैनेजमेंट का निरीक्षण करने खुद सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, किया हवाई सर्वेक्षण

  रवि मौर्य अयोध्या।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या।राम जन्मभूमि पर उमडा आस्था का सैलाब,,सीएम कर रहे हैं हवाई सर्वेक्षण,, हेलीकॉप्टर के जरिए राम जन्मभूमि और जन्मभूमि पथ पर किया निरीक्षण,, बड़ी संख्या में पहुंचे राम भक्तों की व्यवस्थाओं का कर रहे हैं हवाई सर्वेक्षण,, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आस्था का उमडा है रामनगरी में सैलाब,, अप्रत्याशित राम भक्तों के भीड़ के दबाव ने अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर उतारा,, अब खुद मुख्यमंत्री ने संभाली कमान,, साकेत महाविद्यालय ग्राउंड पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, अधिकारियों से क्राउड मैनेजमेंट पर करेंगे चर्चा।

अयोध्या धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं क भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने लगाया 8 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी

प्रमुख संवाददाता अयोध्या ।  जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात श्रद्वालुओं का लगातार आवागमन हो रहा है, जिसमें अयोध्या धाम क्षेत्र में काफी भीड़ हो रही है। श्रद्वालुओं के दर्शन व आवागमन की सुविधा व शांति, सुरक्षा, यातायात व लोक व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट ड्युटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक लगायी जाती है, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु जितेन्द्र कुमार कुशवाहा अपर जिला मजिस्ट्रेट, मंदिर परिसर के अंदर दर्शन का मुख्य द्वार, आस-पास का क्षेत्र की संदीप श्रीवास्तव आर0एम0, यामिनी रंजन पी0ओ0 डूडा, बिड़ला धर्मशाला तिराहा हेतु अशोक कुमार सैनी डिप्टी कलेक्टर, के0एन0 सुधीर उप प्रभागीय वनाधिकारी की ड्युटी लगायी है। इसी क्रम में बिड़ला धर्मशाला से दर्शन का मुख्य प्रवेश द्वार पर अभिषेक कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर व डा0 जगदीश सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बिड़ला धर्मशाला से लता मंगेशकर चौक तक प्रवीण कुमार डिप्टी कलेक्टर,अजित प्रताप सिंह जिला खाद्य विपणन अधिकारी, श्रृंगार हाट तिराहा पर अरविन्द...

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर किए गए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

रवि मौर्य अयोध्या । कांग्रेस नेता   राहुल गांधी  द्वारा मणिपुर से निकली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में योजना बद्ध तरीके से  दो बार हमला किया गया इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर विरोध प्रदर्शन किया।  जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो कि युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए सफलतापूर्वक न्याय की मांग कर रही है। उसे यात्रा को , भाजपा, विशेष रूप से असम में इसके सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा, इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की सख्त कोशिश कर रहे हैं। श्री यादव ने कहा विगत दिनों में, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर योजनाबद्ध हमले और इन उपद्रवियों द्वारा हमारी यात्रा के पोस्टरों को फाड़ने की घटनाएं देखी हैं। दिनांक 21-01-2024 को भाजपा कार्यकर्ताओं की जानबूझकर इकट्ठी की गई भीड़ ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोडो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी क...

अयोध्या में श्रद्धालुगणों को सुगमता के साथ कराया जा रहा रामलला का दर्शन

सुरक्षा व्यवस्था हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा रखी जा रही है सतर्क दृष्टि, अफवाहों पर ध्यान न दिये जाने की अपील रवि मौर्य अयोध्या।  प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत रामलाल के दर्शन के लिए उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन में श्रीराम मन्दिर दर्शन हेतु आये श्रद्धालुगणों के सुगम व सुरक्षित दर्शन हेतु अयोध्या पुलिस द्वारा सभी ड्युटी प्वाइंटो पर पुलिस बल तैनात कर रखी जा रही सतर्क दृष्टि तथा जनपद के सभी अन्तरजनपदीय बार्डर, बैरियर, चेक प्वाइंट पर पुलिस बल की ड्युटी लगाकर जनपद मे आने वाले सभी संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, तथा जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों/होटल/रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी रखी जा रही सतर्क दृष्टि। श्रद्धालुगणों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील किए।

अयोध्या आई दर्शनार्थी के साथ हादसा, जलपुलिस ने की मदद

  रवि मौर्य अयोध्या। श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची एक महिला के साथ हादसा हो गया। दर्शन पूर्व महिला सरयू में स्नान हेतु गई थी जहां उसके पैर फिसलने से वो सीढ़ियों से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। मौके पर पहुंची जलपुलिस की टीम ने महिला को इलाज के लिए तत्काल नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार अपराह्न एक महिला अयोध्या स्थित सरयू नदी में स्नान के लिए नदी किनारे उतर रही थी, इसी दौरान उसके पैर फिसलने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गई। आस पास मौजूद लोगों ने सरयू तट पर गश्त कर रही जलपुलिस की टीम को मामले की जानकारी दी। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला ने अपना नाम चंद्रलेखा मालवीय जिला भोपाल, मध्यप्रदेश बताया। जलपुलिस टीम ने महिला को उपचार हेतु नजदीक के श्रीराम अस्पताल भेज दिया है जहां महिला की तबियत स्थिर और खतरे से बाहर बताई गई है  जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य ने बताया की  इसके स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। महिला की मदद करने में कांस्टेबल नित्यानन्द यादव,  कांस्टेबल अवनीश मिश्रा, कांस्टेब...

राम भक्तों के आस्था एवं विश्वास का प्रतिफल है अयोध्या में मन्दिर

सदियों के संघर्ष, लाठी, गोली जेल के बाद मिला हुआ राम मन्दिर : मनोज श्रीवास्तव  मिर्जापुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के भव्य मन्दिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा करोड़ों जनता के संकल्प का परिणाम है। यह आस्था , विश्वास और सनातन संस्कृति की जीत हैं। यह वास्तव में हिंदू समाज के लिए विजय पर्व हैं। उक्त विचार राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष एवं अशोक सिंहल के अनन्य सहयोगी रहे मनोज श्रीवास्तव ने संगमोहाल मन्दिर पर आयोजित उत्सव पर्व पर व्यक्त किया।  श्री श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म पथ पर चलकर राम भक्तों ने संघर्ष किया। लाठी, गोली खाई जेल गए। रामकाज में तेरा तुझकों अर्पण की भावना से जुड़े रहे। न्यायालय पर पूर्ण विश्वास रहा। सत्य की जीत तय है। यह भावना सत्य हुआ। कोर्ट के आदेश पर भव्य मन्दिर तैयार है। जिस पर उन्होंने पक्ष और विपक्ष को आस्था के केंद्र बिंदु को बयानबाजी से दूर रखने की सलाह दी। कहा कि घट घट में बसें श्रीराम भारतीय जनता की प्राण वायु है । भक्तों के आस्था और विश्वास के साथ ही प्रभु श्रीराम के प्रति अगाध प्रेम का प्रतिफल है। कार्यक्रम में मनोज दमकल , रवि शंकर साहू,संतोष कुमार संतु...

राम मंदिर से आत्म सम्मान,आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा की हुई पुनर्स्थापना...ज्योति बाबा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से विश्व ने मनाई महा दीपावली... ज्योति बाबा  कानपुर । हिंदू धर्म नगरी अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पंचांग के अनुसार 22 जनवरी 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग,रवि योग और मृगशिरा नक्षत्र के दुर्लभ संयोग से भव्यतम रूप से संपन्न हुई,समस्त सनातन धर्मी जो 500 सालों से अपने रामलला की प्रतीक्षा कर रहे थे वह अयोध्यापति राम अपने महल में आ गए हैं, ज्योतिषाचार्यों ने 22 जनवरी की अत्यंत शुभ मुहूर्त जो मात्र 84 सेकंड का है उसमें श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कार्यक्रम संपन्न हुआ,इस शुभ पावन घड़ी की निगाहें पूरे विश्व के सनातन धर्मियों की श्री राम लला के बाल स्वरूप विग्रह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी हुई थी, अब प्रतिदिन भगवान राम के मंत्रो का जप करने से सभी तरह के संकटों से मुक्त मिल जाएगी और सदैव भगवान राम का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होगा,उपरोक्त बात योगी आदित्यनाथ के ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश संकल्पों के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व श्री गणेश लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन सेवा संस्थान महाराणा मंदिर कानपुर के तत्वाधान में श्री राम लल...

अनोखी आस्था:सोनू,मोनू,सिमरन नहीं,अब राम-सीता रख रहे बच्चों के नाम

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 बच्चों ने लिया जन्म गोंडा।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आस्था की अनोखी मिसाल देखने को मिली है।भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में गजब आस्था देखने को मिली है।यहां पर रामभक्त प्रसूताओं ने 22 जनवरी का प्रसव का स्लॉट बुक कराया था।एक तरफ जहां अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा के अस्पतालों में सीजर पद्धति से 22 बच्चों ने जन्म लिया।अब कई परिवारों में खुशी की लहर है।यह लोग अपने बच्चों के नाम भी भगवान के नाम पर रख रहे हैं। लोगों में अलग तरह की श्रद्धा देखने को मिली है।जिन बच्चों के जन्म लेने का समय पूरा था और उनके बच्चे सीजर से होने थे उन प्रसूताओं और उनके परिजनों ने आकर 22 जनवरी को सीजर कराने का आग्रह किया।लोग बच्चों के जन्म के लिए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को शुभ मान रहे हैं। इस दौरान 22 तारीख को 22 बच्चों का जन्म हुआ। गोंडा नर्सिंग होम में 6 लड़के और 6 लड़कियों ने जन्म लिया।कुछ लोगों ने बच्चों का नाम राम और कुछ ने सीता रखा।लोगों का कहना है कि बच्चे प्रभु राम और सीता के...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रवि मौर्य अयोध्या । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा  मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सोमवार को किया गया। उन्होंने राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सियावर रामचंद्र की जय… आज हमारे राम आ गए हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है लेकिन कंठ अवरुद्ध है।”श्री मोदी न कहा, “हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है… यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।”मंदिर वहीं बनाया है।   प्राण प्रतिष्ठा के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भावना ऐसी है जिसके लिए शब्द नहीं मिल रहे। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि आज देश का हर नगर और गांव अयोध्या धाम है...

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि सपायियों ने किया याद

उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए     अयोध्या ।डॉ लोहिया इंटर कॉलेज शेरपुर खपरैला बाजार बीकापुर अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई । सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक  जयशंकर पांडेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा गरीबों असहाय निर्धन की लड़ाई लड़ते थे उन्हे इसके लिए कई बार जेल भी जाना पड़ा । वे हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा की जनेश्वर मिश्रा हमेशा से नौजवानों को आगे बढ़ने का काम किया है उन्होंने समाजवादी पार्टी से सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे । श्री मिश्रा हमेशा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ने का काम किया है हम सबको उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है । जिससे समाजवादी पार्टी मजबूत हो सके यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर लोहिया इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सपा के जिला सचिव राकेश चौरसिया न...

फोन उठायें, 112 मिलायें, किसी भी आपात स्थिति उचित सहायता हेतु 112 डायल करें

रवि मौर्य अयोध्या । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन मे जनपद अयोध्या डायल 112 टीम द्वारा अयोध्या मे महत्वपूर्ण स्थानों पर सहायता केन्द्र बनाया गया है, केन्द्र पर तैनात कर्मचारीगणों द्वारा श्रद्धालुगणों को डायल 112 तथा शासन द्वारा जारी अन्य हेल्पलाइन नम्बरों के बारे मे जानकारी देते हुए जनपद मे किसी भी आपात स्थिति मे 112 नम्बर डायल कर सहायता प्राप्त करने हेतु बताय़ा जा रहा है।