Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

संत रविदास जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जाहिद अली लखनऊ। राजधानी के अमेठी पंचायत क्षेत्र स्थित मदरसा वार्ड में आगामी 1 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस सांस्कृतिक आयोजन के संचालक आकाश रवि ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महान समाज सुधारक संत रविदास के जीवन और चरित्र पर आधारित नाटक की प्रस्तुति को लेकर युवा कलाकार बहुत उत्साहित है। आयोजन समिति से जुड़े धर्मेंद्र कुमार रवि, अमित कुमार, अनुराग रवि, आकाश रवि, वीरेंद्र गौतम, संजय गौतम, चेतराम, मंशाराम गौतम, सुशील कुमार (सभासद), शशीकांत गौतम, राजेश कुशवाहा, तेज प्रकाश, राज कुमार, हिमांशु गौतम, विमल गौतम, शुभम रावत, योगेंद्र कुमार, उमाकांत गौतम आदि सदस्यों ने संत रविदास जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता से व्यापक जनसम्पर्क किया है।  आयोजकों के अनुसार इस मौके पर आने वाले सभी दर्शकों और संत रविदास के भक्तजनों के लिए शाकाहारी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर गुलजार सलमानी करेंगे जनपदों का भ्रमण

पसमांदा और अति पिछड़े समाज को PDA से जोड़ने की मुहिम होगी तेज प्रमुख संवाददाता सहारनपुर, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा प्रदेश सचिव गुलजार सलमानी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों का तूफानी दौरा करेंगे। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पसमांदा मुस्लिम समाज और अति पिछड़े वर्गों को लामबंद कर उन्हें समाजवादी पार्टी की PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति का हिस्सा बनाना है। प्रेस को जारी एक बयान में गुलजार सलमानी ने कहा कि वर्तमान सरकार में पसमांदा और अति पिछड़ा समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में ही इन वर्गों का मान-सम्मान और हक सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान वे हर जनपद में जाकर समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ेंगे। अभियान के मुख्य बिंदु: पसमांदा समाज की भागीदारी: समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना। संगठन का विस्तार: राष...

विधायक ऊषा मौर्या ने दो सीसी मार्ग का फीता काटकर किया उद्घाटन

हथगाम संवाददाता  विधानसभा हुसेनगंज क्षेत्र के अंतर्गत दो सीसी मार्गो में  ग्राम भगला का पुरवा एवं शकूलपुर फरसी गांव  में विधायक ऊषा मौर्या  ने सीसी मार्गों का उद्घाटन करने के लिए जैसे  गांव पहुंची गांव के लोगों ने विधायक ऊषा मौर्या को माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया,. , विधायक ऊषा मौर्या ने फीता काटकर दो ग्राम सभाओं के सीसी मार्गो   को जनता को समर्पित किया, और कहा कि सीसी मार्गों के निर्माण होने से गांव की जनता को आने-जाने में सुगमता होगी तथा गांव एक विकास की कड़ी में गिना जाएगा,.।इस मौके पर रामनारायण मौर्य, विकल्प मौर्य ,प्रधान करन सिंह यादव ,प्रधान तेज सिंह यादव,पूर्व प्रधान केदार सिंह यादव,रमेश सिंह लोधी,,मोहम्मद रहमान,नंद लाल मौर्य,कपिल सिंह,मोहम्मद कलीम, एवं अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कल खत्म हो जाएगा खरमास, दो महीने में 19 दिन बजेगी शहनाई

वाराणसी। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा, लेकिन मांगलिक कार्यों की विधिवत शुरुआत अगले महीने से होगी। फरवरी और मार्च इन दो महीनों में कुल 19 दिन ही शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस दौरान लोग शादी-विवाह सहित अन्य शुभ कार्य कर सकेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी और मार्च माह में कुल 19 दिन शुभ कार्यों के लिए अनुकूल रहेंगे। इन मुहूर्तों में विवाह, गृह प्रवेश, हवन-यज्ञ, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत (जनेऊ), वाहन क्रय, भूमि पूजन, भवन निर्माण आरंभ सहित अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय के अनुसार इस वर्ष शुभ मुहूर्त की शुरुआत 4 फरवरी से होगी, जबकि पंचांग के अनुसार अंतिम शुभ मुहूर्त 14 मार्च को पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2025 से शुक्र ग्रह अस्त (ढूंढा हुआ) अवस्था में था, जो 1 फरवरी 2026 को उदित होगा। उदय के बाद तीन दिन तक शुक्र ‘बालक अवस्था’ में रहता है, इस अवधि में भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। इसी कारण 4 फरवरी से विवाह आदि मांगलिक कार्यों के मु2हूर्त प्रारंभ होंगे। फरवरी में 14 दिन शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त होंगे, ज...

आओ वर्तमान को तबाह कर,अतीत को ठीक करें!

मंजुल भारद्वाज  आओ वर्तमान को तबाह कर अतीत को ठीक करें! गांधी,नेहरू को छोड़  अतीत की बात करें! आओ आज विकारवादी  सत्ताधीशों के एजेंडा को स्वीकार कर अतीत को ठीक करें! आओ शुरुआत करें  भारत की जनता को वर्णों में किसने बांटा! आओ सवाल करें  वर्णों में श्रेष्ठ और शूद्र का भेद किसने किया ? आओ वर्तमान में जलती रोशनी को बुझा पाषाण युग के अंधकार में विचरण करें  आओ पूछें विकारियों से कि  मनुष्य से श्रेष्ठ पशु कैसे बना ! आओ पूंछे इन वर्णवादियों से कि भारत और भारतीय समाज में  छुआछूत को किसने जन्म दिया ? आओ अस्त्पलाल छोड़  मंदिर बनाने वालों से पूछें  90 फ़ीसदी आबादी को  किसने शिक्षा से दूर रखा ? आओ पूछें इन पाखंडियों से  कि हे मां को पूजने वालों स्त्री कैसे अछूत हो गई ? बहन की रक्षा करने वालो स्त्री कैसे कुलटा हो गई ? स्त्री को देवी मानने वालो  स्त्री अबला,असहाय,पतित कैसे बन गई ? आओ सरस्वती को पूजने वालो बताओ नारी सदियों से आज तक अज्ञानी, अशिक्षित कैसे रही ? अन्नपूर्णा को पूजने वालो  नारी भूखी कुपोषित क्यों रही ? शक्ति दुर्गा को पूज...

विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे पर्वतारोही अभिनीत मौर्य

प्रमुख संवाददाता लखनऊ जनपद के होनहार युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए राज्य सरकार द्वारा चयन किया गया है। यह पुरस्कार पर्वतारोही को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में दिया जाएगा ।  अभिनीत ने पर्वतारोहण ,पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जन जागरूकता के क्षेत्र में अहम योगदान किया है। अभिनीत देश के प्रथम पर्वतारोही हैं, जिन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराया है । राज्य सरकार इस पुरस्कार के लिए प्रदेश से ऐसे 10 होनहार युवाओं का चयन करती है,  जिन्होंने खेल, पर्यावरण, जल संरक्षण , सामाजिक कार्यक्रम में योगदान किया हो । जिसमें से हरदोई से युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य का राज्य सरकार ने चयन किया है । पुरस्कार स्वरूप इनके नाम पर सड़क का नामकरण होगा। साथ ही, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, अंगवस्त्र, पचास हजार रुपये नकद राशि व प्रमाण पत्र मिलेगा।

कृषि क्षेत्र में निर्यात को लेकर क्षमता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

वशिष्ठ मौर्य देवरिया कृषि क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तर प्रदेश में कार्य क्षमता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, भुजौली कॉलोनी, देवरिया परिसर में किया गया। कार्यक्रम जिला उद्यान अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।           कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी श्री रामसिंह ने औद्यानिक फसलों तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जनपद में निर्यात की दृष्टि से महत्वपूर्ण औद्यानिक फसलों पर विस्तार से प्रकाश डाला।        एपीडा के क्षेत्रीय एसोसिएट  शुभम राय ने कृषि एवं औद्यानिक फसलों के निर्यात की संभावनाओं, निर्यात से होने वाले लाभ-हानि, उपयुक्त फसलों के चयन तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के संबंध में कृषकों को जानकारी दी। कृषि ज्ञान केन्द्र के प्रभारी संतोष चतुर्वेदी ने कृषकों को एकल कृषि अथवा एकल फसल से हटकर औद्यानिक फसलों की ओर उन्मुख होने की सलाह दी तथा कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से जुड़कर निर्यात बढ़ाने के उपाय बताए। कृषि विज्ञान केन्द्र...

मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण

वशिष्ठ मौर्या देवरिया मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को वृद्धाश्रम देवरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धजनों से उनके आवास, भोजन, मनोरंजन, समाचार पत्र, गर्म पानी, अलाव, कंबल, दवाइयों सहित उपलब्ध समस्त सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।       मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धजनों के साथ बैठकर उनसे संवाद किया तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया सुधीर पाण्डेय के साथ वृद्धजनों के साथ भोजन भी किया। निरीक्षण के समय जिला समाज कल्याण प्रवेक्षक संतोष कुमार तिवारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल उपस्थित रहे।         निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु वृद्धाश्रम में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित कराए जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

शीतलहर में नगर निगम का दोहरा रवैया अधिकारियों के कक्षों में हीटर, कर्मचारियों को ठंड में काम करने की मजबूरी

लखनऊ नगर निगम में भेदभाव का लगा आरोप, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हीटर न मिलने पर संघ में रोष शीतलहर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हीटर व्यवस्था न होने पर आंदोलन की चेतावनी प्रमुख संवाददाता लखनऊ। राजधानी में जारी भीषण शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड से आमजन के साथ-साथ नगर निगम के कर्मचारी भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों के कार्यालयों में एक दोहरा मापदंड सामने आ रहा है, जो कर्मचारियों में भारी रोष का कारण बन रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के उच्चाधिकारियों के कक्षों में हीटर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जबकि निगम के चतुर्थ श्रेणी एवं अन्य कर्मचारियों के लिए ठंड से बचाव हेतु किसी प्रकार की हीटर अथवा वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे कर्मचारियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उ०प्र० नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ लखनऊ के महामंत्री जीतेन्द्र सिद्धार्थ ने इस व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि शीतलहर के प्रकोप में कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ क...

फुले आर्मी फाउंडेशन के तत्वावधान में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

विशेष संवाददाता लखनऊ मलिहाबाद आज फुले आर्मी फाउंडेशन के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष नीरज सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में महिलाओं और दलितों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए सामाजिक कुरीतियों से संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन समाज सुधार को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज को समानता, शिक्षा और न्याय का मार्ग दिखाता है। कार्यक्रम में संगठन महासचिव राहुल प्रजापति, संतोष मौर्य,  रवि सैनी, राम मूर्ति मौर्य, प्रमोद मौर्य, गोलू कश्यप, सूरजभान सैनी, राजू सैनी,  हेमराज मौर्य, अभिषेक गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर ...

10 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारी महासंघ का अल्टीमेटम, 19 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

समयबद्ध समाधान न होने पर निर्णायक संघर्ष करेगा निकाय कर्मचारी महासंघ - शशिकुमार मिश्रा नगर विकास विभाग की अनदेखी से आक्रोशित निकाय कर्मचारी, फरवरी से कार्यबंदी आंदोलन की तैयारी प्रमुख संवाददाता लखनऊ l उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ अपने 10 सूत्रीय संशोधित मांग पत्र के समाधान हेतु पुनः प्रदेश के मा•मंत्री जी,नगर विकास व प्रमुख सचिव नगर विकास सहित निदेशक स्थानीय निकाय व अन्य जिम्मेदार अधिकारियो को दि•30 दिसम्बर 25 को पत्र/आन्दोलन की नोटिस प्रेषित कर समयबद्ध निस्तारण की मांग  महासंघ ,नव वर्ष 2026 की प्रदेश वासियो,प्रदेश सरकार व शासन को बधाई देते हुए मांग की है कि हमारे निकाय कर्मचारियो की बहुत लम्बे समय से उनकी समस्याओ का समाधान नही हो पा रहा,जिसके समाधान हेतु महासंघ गत दिनो एक लम्बा ध्यानाकर्षक आन्दोलन किया,जिसके अन्तर्गत लगभग 7-8 बार प्रमुख रूप से प्रमुख सचिव स्तर पर बैठक भी हुई, जिसमें दि•15 जनवरी 26 तक समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन भी जारी किए गए परन्तु खेद है कि इस सरकार व नगर विकास विभाग ने अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया जा सका,इन्ही निरन्तर प्रयास के अन्तर्गत पुनः एक ब...