Skip to main content

निदेशक, पेंशन निदेशालय कोषागार का किया निरीक्षण

मुख्य कोषाधिकारी ने  पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित 

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। निदेशक, पेंशन निदेशालय, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र कुमार का कोषागार अयोध्या में आगमन हुआ। इस दौरान उनके द्वारा DCI/NPS प्रकरणों की समीक्षा के साथ -साथ पेंशन पत्रावलियों की जांच पड़ताल की गई तथा पेंशनरों को समय-समय पर मिलने वाले पेंशन सम्बन्धी लाभोँ, पेंशनर कक्ष, स्वच्छ पेयजल, रैंप व्यवस्था, एवं डबल लॉक में रखी हुई  बहुमूल्य वस्तुओं  आदि का अवलोकन किया गया एवं कोषागार अयोध्या में हो रहे निर्माण संबंधी कार्यों का विधिवत् निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी निदेशक  द्वारा देखी गई एवं उन्होंने  मुख्य कोषाधिकारी की कार्यशैली तथा कोषागार की साफ-सफाई की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अंत में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह द्वारा निदेशक को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Comments