जिला प्रशासन जिसे डूब क्षेत्र नजूल बता गरीबों को उजाड़ रहा है, उसे बड़े लोगों को नजूल मुक्त भूमि कर दिया जा रहा लाभ
रवि मौर्य
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास कार्यों के नाम पर अयोध्या में संगठित लूट अंजाम दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव को अहंकारी बताते हुए शंकराचार्यों के छत्र और दंड लेकर आने पर रोक को उनका घोर अपमान बताया है।
उन्होंने कहा कि इस समय राम के नाम पर अयोध्या में संगठित लूट हो रही है भारतीय जनता पार्टी के संरक्षण में गरीब मजदूर को दबाने का काम अयोध्या में बैठे अधिकारी भारतीय जनता पार्टी की साह पर कर रहे हैं शर्म नहीं आती भारतीय जनता पार्टी के लोगों को एक तरफ राम के चरित्र का वर्णन करते हैं और वही यह नहीं समझते कि राम मर्यादा पुरुष कैसे हुई किन मर्यादाओं के कारण मर्यादा पुरुषोत्तम हुए श्री राम की सेना में सभी लोग थे, वह बीजेपी को सीखने की जरूरत है योगी मोदी के परंपरा के लोग राम के चरित्र से कोई सीख नहीं लेते केवल राम के नाम पर अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग कर किसानों की जमीन हथियार रहे हैं माझा जामथरा के लोग तीन तीन चार चार पीडियों से खेती किसानी करके अपना परिवार चला रहे हैं उसे जिला प्रशासन बिना किसी नोटिस के व बिना मुआवजा दिए हथिया ले रहा है।
Sorry
ReplyDelete