Skip to main content

संयुक्त किसान मोर्चा एवं भाकियू ने किसान समस्याओ को लेकर किए ट्रैक्टर मार्च



रवि मौर्य

 अयोध्या । संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर जनपद में तहसील स्तरीय ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार से किसान समस्याओं के समाधान की मांग किया गया।

     बीकापुर तहसील में यूनियन के  राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसान कंपलेक्स गुन्थौर से ट्रैक्टर मार्च निकालकर नगर पंचायत बीकापुर पर समाप्त किया गया।

   सदर तहसील में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा के नेतृत्व में सूरजकुंड दर्शन नगर से रामलीला मैदान से रामलीला मैदान पूरा बाजार तक और महेंद्र वर्मा तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अली जिला सचिव के नेतृत्व में मया बाजार से रामलीला मैदान पूरा बाजार तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया ।

   रुदौली तहसील में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, राजकुमार यादव ,भोला सिंह टाइगर के नेतृत्व में रौजा गांव चीनी मिल से तहसील परिसर रुदौली तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।

    मिल्कीपुर तहसील में तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा, राजदेव यादव,वेद प्रकाश पांडे के नेतृत्व में तहसील परिसर मिल्कीपुर तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया ।

   सोहावल तहसील में मध्यांचल जोन के सचिव सूर्यनाथ वर्मा के नेतृत्व में रानी का बाजार से सोहावल तहसील तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। 

  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा केंद्र एवं प्रदेश सरकार को चेतावनी दिया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अगामी 16 फरवरी को भारत बंद और 14 मार्च  को दिल्ली में किसान मजदूर महापंचायत होगी।

    ट्रैक्टर मार्च  गर्म जोशी के साथ सरकार विरोधी और समस्याओं के समाधान में नारेबाजी करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाए जाने, उत्तर प्रदेश में सिंचाई हेतु बिजली फ्री करने, किसानों की जमीनों का अधिग्रहण न करने ,छुट्टा जानवरों , नीलगायों से फसलों को बचाने, गन्ना मूल्य का डिजिटल  भुगतान करने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की गई ।ट्रैक्टरों के साथ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी तुलसीराम गोस्वामी, गब्बर गोस्वामी, संतोष वर्मा, मस्तराम वर्मा, राम गोपाल मौर्य, रंजीत पुरी, बैजनाथ निषाद, भूपेंद्र दुबे, जगदीश यादव, रामबचन, विकास वर्मा, आदर्श वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, जितेंद्र कुमार, जगन्नाथ पटेल , अरुणवर्मा आदि बड़े पैमाने पर शिरकत किया।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...