प्रमुख संवाददाता
अयोध्या । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में प्रदेश कार्यालय लखनऊ से कई जनपद के मुसलमान के साथ अयोध्या धाम के लिए निकाली गई पैदल यात्रा ठाकुर राजा रईस राष्ट्रीय संयोजक गो पर्यावरण एवं सेवा मुस्लिम मंच अपने दर्जनों साथियों के साथ आज अयोध्या पहुंचे इस दौरान ठाकुर रईस ने कहा भारत के राष्ट्र वादी सनातनी मुसलमान विदेशी भाषा एवं विदेशी संस्कृति से निकलकर अपने बुजुर्ग भगवान श्री राम नबी के दर्शन के लिए जा रहे हैं और वहां पहुंचकर हम दुआएं मांगेंगे कि हम लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ा जाए सनातनी मुसलमान पूरे हर्षोल्लास के साथ अयोध्या आए हैं उन्होंने संदेश दिया कि ए मुसलमान अपने सिजरे पर मुकम्मल रहना अपने खानदान की पहचान बनाकर रखना अपने दीन ईमान पर मुकम्मल रहना। इस पैदल यात्रा में सीतापुर भाजपा कार्यालय प्रभारी शीव अंसारी ने कहा राम जी अपनी जगह स्थापित हो गए हैं सभी को बधाई है मंदिर बन गया है सभी राम बनकर दिखाएं।
यह मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की पदयात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर के कई स्थानों पर रात्रि विश्राम करने के उपरांत आज शाम निर्धारित कबीर मठ पर पहुंच चुकी है। डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सभी संप्रदाय के लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। 30 तारीख को निर्धारित समय अनुसार प्रातः 11:30 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन के लिए कबीरमठ से प्रारंभ करेगी जिसमे संपूर्ण उत्तर प्रदेश से करीब 200 लोग विभिन्न जिलों से यात्रा में शामिल होंगे दर्शनोंप्रांत मुस्लिम समाज के लोग राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष वैष्णो कुलभूषण परम पूज्य नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लेंगे और भोजन प्रसाद पाएंगे उसके उपरांत वैष्णो कुलभूषण पूज्य संत कमल नयन दास शास्त्री जी के सानिध्य में ठाकुर राजा रईस प्रेस वार्ता करेंगे करेंगे।
Comments
Post a Comment