Skip to main content

कांग्रेसियों ने निकाली प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा


रवि मौर्य

अयोध्या । बीते 14 जनवरी से कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी फिर एकबार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में है फरवरी के दूसरे सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले प्रदेश की कांग्रेस कमेटी प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से जनजागरण करने का काम कर रही है, इसी सिलसिले में अयोध्या जनपद के मवई ब्लाक में रविवार को ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला की अगुवाई और संजय तिवारी के मार्गदर्शन में उमापुर बाजार में पदयात्रा निकालकर लोगों से संवाद स्थापित किया। यात्रा के पश्चात एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी संजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी के पंच न्याय के विचार के साथ देश का हर नागरिक जुड़ रहा है और उन्हें उम्मीद है कि देश में राहुल गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर उन्हें न्याय मिलेगा। वहीं छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से पीड़ित है, मोदी जी ने 2014 में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जो कि आज विफल नजर आ रहा है। परमानंद शुक्ला ने कहा कि आज किसान परेशान है राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा से उन्हें उम्मीद है की फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और उनके साथ न्याय होगा


इस मौके पर  युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल तिवारी, रूदौली विधानसभा अध्यक्ष राम आशीष तिवारी, सैय्यद हुसैन, हरिकेश कुमार प्रधान, राम कृष्ण शुक्ला, जगतपाल रावत, निजामुद्दीन, सर्वेश तिवारी, अनुज कुमार मिश्र, राम कृष्ण मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि इसी क्रम में सोहावल ब्लॉक में अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत के नेतृत्व  पदयात्रा निकाली गई।

जिसमें प्रमुख रूप सेराम नरेश मौर्या, अब्दुल हकीम, राम सागर रावत, राजपाल रावत राजदेव यादव, मनोज पासवान, राजेन्द्र प्रसाद रावत, आजाद रावत रोहित कुमार, हनुमत चौधरी,छोटू, अंकित कुमार, बैजनाथ रावत, घनश्याम रावत, जगदीश रावत,लाल मोहम्मद, जितेन्द्र पान्डेय,विनय रावत, आदि लोगों ने उत्साह पूर्व भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...