रवि मौर्य
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।
अगले चरण में मुख्यमंत्री श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर दर्शन किया।जहां पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पुजारी महंत सतेंद्र दास,महासचिव चंपत राय,डॉ अनिल मिश्र,गोपाल राव सहित अन्य द्वारा स्वागत किया गया। तदुपरांत मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के विभिन्न स्थलों,परिसर और दर्शन मार्गो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान श्री राम जन्मभूमि आने वाले दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मण्डलायुक्त गौरव दयाल द्वारा दर्शनार्थियो के सुलभ दर्शन हेतु किये गए प्रबंधों के सम्बंध में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार,ए0डी0जी0जोन पीयूष मोर्डिया,ए0डी0जी0सुरक्षा रघुवीर लाल,आई जी प्रवीण कुमार,जिलाधिकारी नितीश कुमार,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,मेयर गिरीश पति त्रिपाठी,नगर आयुक्त विशाल सिंह, एस0पी0 सुरक्षा पंकज पांडेय, सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। अंत मे मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासन व ट्रस्ट द्वारा आगामी दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के दृष्टगत तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम में कर सभी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके पश्चात अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुए।


Comments
Post a Comment