संजय सिंह
गोरखपुर। आज की परिस्थितियों में अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि अपने ही अपनों से मुख मोड़ ले रहे हैं, इसका ज़्यादातर शिकार हमारे बुजुर्ग हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें किसी के सहारे की जरूरत होती है।
आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की अध्यक्षा कंचन सोनी ने जब ऐसे ही पादरी बाजार रोड स्थित करुनाश्रय के बुजुर्गों के बारे में सुना तो उनके मन में ऐसे बुजुर्गों की मदद का ख्याल आया।
इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को अपने पति डॉ एस के सोनी के साथ और गोरखपुर महानगर की पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय की देख-रेख में मुलाकात की साथ ही संस्था की उपाध्यक्षा सुनीता जायसवाल, सचिव रमा पांडे, बोर्ड मेंबर रेनू एम्विष्ट, जयश्री एम्विष्ट, जीउत लाल जायसवाल, दीपक जायसवाल के साथ मिलकर करूनालय के 12 बुजुर्गों से मुलाकात की व उन सभी से आत्मीय कुशल-क्षेम पूछा और संस्था की तरफ से उन्हें जरूरत की वस्तुएं तौलिया, गमछा, आटा , दाल, चावल, चूड़ा, चायपत्ती, चीनी बिस्कुट, नमकीन , साबुन, तेलव अन्य सामाग्री भेंट की ।

Comments
Post a Comment