Skip to main content

हत्यारे सरकार की शरण में -गिरीश कुशवाहा

  • प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र बनारस में स्नेहा कुशवाहा छात्रा की बलात्कार के बाद दर्दनाक हत्या और हत्यारे सरकार की शरण में -गिरीश कुशवाहा 
  • बिहार के समाज के नेता उपेंद्र कुशवाहा एवं उत्तर प्रदेश की समाज की डॉ प्रियंका के हस्तक्षेप के बाद भ्रष्ट एवं लापरवाह बनारस प्रशासन ने प्रकरण को लिया संज्ञान 
  • सरकार का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान प्रधानमंत्री के गृह जनपद में स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड के बाद योजना फ्लॉप
लखनऊ. कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा बड़ा दुर्भाग्य है भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है दूसरी और प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र बनारस में बिहार की रहने वाली स्नेहा कुशवाहा छात्रा की बलात्कार के बाद बलात्कारियों ने स्नेहा कुशवाहा की हत्या कर लाश टांग दी गई और बनारस के लापरवाह एवं भ्रष्ट प्रशासन ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया  इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है उत्तर प्रदेश के लिए जबकि समाज के बड़े-बड़े नेता भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं.
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा उपरोक्त प्रकरण ने तूल तब पकड़ा जब बिहार के समाज के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी तब जाकर उत्तर प्रदेश सरकार हरकत में आई जिसकी भनक लगते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं समाज की नेत्री डॉ प्रियंका ने बनारस प्रशासन को  पत्र लिखा तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई यह है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और हमारे समाज के नेता जो बड़े-बड़े पदों पर भाजपा में मलाई चाट रहे हैं वह मुक्त दशक बने हुए हैं उनके अंदर न्याय दिलाने की क्षमता नहीं है इसलिए वह पदों पर बैठकर अपना तो विकास कर रहे हैं और समाज को भाजपा में वोट देने के लिए विवश कर उन्हें इसी तरीके से उत्पीड़न सहने के लिए छोड़ दिया है जिसे अब एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी.
श्री कुशवाहा ने एसोसिएशन से जुड़ी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी शशि प्रभा शाक्य एटा एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी किरन कुशवाहा सोनभद्र तथा रेखा सैनी राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश मेरठ के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनीता मौर्या से उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर विरोध दर्ज करने को पत्र लिखा है.
श्री कुशवाहा ने कहा समाज का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा समाज से बढ़कर पार्टी नहीं है मैं पहले समाज का कार्यकर्ता हूं तत्पश्चात भाजपा का कार्यकर्ता हूं मुझे समाज के हित के लिए सब कुछ त्याग सकता हूं.
श्री कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से लेकर हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और बनारस के लापरवाह प्रशासन को निलंबित किए जाने की मांग की है उन्होंने बताया एसोसिएशन के तत्वाधान में शहीद स्नेहा कुशवाहा को मौन जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि देने के लिए 16 फरवरी को शाम 4: बजे से कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा.

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...