प्रकाश शुक्ला
उन्नाव: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक अप्रैल से टोल दरों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इस बढ़ोतरी का असर दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों पर पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार, टोल दरों में 10 से 70 रुपये तक की वृद्धि संभावित है।
मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी होगी नई दरें
एनएचएआइ लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले टोल प्लाजा की नई दरें मार्च के अंतिम सप्ताह तक अपडेट कर दी जाएंगी। 31 मार्च की मध्य रात्रि से यह नई दरें प्रभावी हो जाएंगी।
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर महंगा होगा सफर
कानपुर-लखनऊ हाईवे के नवाबगंज और बीघापुर के अकवाबाद स्थित नेशनल हाईवे 31 के टोल प्लाजा पर वाहनों का टोल बढ़ाया जाएगा। इससे जिले में प्रतिदिन लगभग 30000 वाहनों को बढ़ा हुआ टोल चुकाना पड़ेगा।
सड़क सुधार कार्यों पर खर्च होंगे 70से 80 करोड़ रुपये
एनएचएआइ यातायात को सुगम बनाने के लिए कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 70 करोड़ रुपये खर्च कर दोहरा ओवरले करवा रहा है। इसके अलावा, मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, सफेद पट्टी, चौड़ी पट्टी और ब्लिंकर भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही, डिवाइडर को हरियाली से सजाने का कार्य भी जारी है।
यात्रियों को करना होगा अतिरिक्त भुगतान
टोल दरों में वृद्धि से यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान करना होगा, जिससे परिवहन लागत में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, सड़क सुधार कार्यों के चलते यात्रा की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
Comments
Post a Comment