उन्नाव जनपद के नवाबगंज ब्लॉक की रैनापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का हाल
लेखराम मौर्य
लखनऊ /उन्नाव। उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे हुए उन्नाव जनपद के विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत मलाव के बाद दूसरी पंचायत रैनापुर में आज 80 मजदूरों की हाजिरी मनरेगा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन लगाई गई थी जिसमें सभी आठ मास्टर रोल में एक ही फोटो अपलोड की गई है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि अधिकांश मजदूर 37 डिग्री तापमान में जैकेट और स्वेटर पहनकर मनरेगा योजना में काम की जगह एक जगह खड़े करके फर्जी फोटो डाल दी गई है क्योंकि कोई भी साधारण व्यक्ति भी यह समझ सकता है कि इतनी गर्मी में कोई भी व्यक्ति धूप में जैकेट या स्वेटर पहन कर काम नहीं कर सकता है बावजूद इसके यहां जो भ्रष्टाचार चल रहा है वह किसी भी अधिकारी को दिखाई नहीं दे रहा है। इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि गांव से लेकर जिले तक इससे जुड़े हुए अधिकारी इस भ्रष्टाचार में संलिप्त हो सकते हैं तभी तो भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने के लिए मौके से लेकर कागजों तक लीपा पोतीकी जाने लगती है।
यही कारण है कि महिलाओं पंचायत में 6 मार्च से 22 मार्च तक इसी तरह स्वेटर और जैकेट वाली फर्जी फोटो अपलोड कर फर्जी वाला किया जा रहा था इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को मिलने के बाद मजदूरों की फोटो बदलकर 10 मजदूर की दूसरी फोटो डालकर 80 मजदूरों की हाजिरी लगाई जाने लगी।यह हाल एक पंचायत का नहीं है यहां कई पंचायत में ऐसा ही हल मनरेगा योजना में चल रहा है लेकिन ब्लॉक में बैठे एपीओ और तकनीकी सहायक अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इन मामलों को दबाने में लगे हैं लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक बुलंद संदेश अखबार का यह अभियान जारी रहेगा।

Comments
Post a Comment