सीतापुर। बिसवां ग्राम रामा भारी निवासी रमेश चंद्र मौर्य मुन्ना सेठ ने अपने पुत्र विनीत मौर्य के विवाह में किन्नरों का सम्मान करके एक नई परम्परा स्थापित की।
इस अवसर पर उन्होंने किन्नर सोनी, रानी, जेठानी, चांदनी, बबली व छोटी सहित अन्य किन्नरों को विवाहोपरांत अपने आवास पर आमंत्रित कर उनपर पुष्प वर्षा की तथा माल्यार्पण कर उनका विधिवत स्वागत सम्मान किया।
उन्होंने इन सभी किन्नरों व उनके साथ आये उनके संगतकारों को जलपान व भोजन करवाकर विदा किया। सभी ने प्रसन्न होकर नृत्य व संगीत के साथ नव विवाहित वर वधू सहित परिवार जनों को आशीर्वाद दिया। किन्नरों का यह स्वागत समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.



Comments
Post a Comment