लखनऊ। आज संत सोमवारी महाराज सेवा संस्थान का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने श्री एस.एन. सिंह एडवोकेट (अध्यक्ष) के नेतृत्व में बैकुंठधाम में 50 पेटी पानी की बोतलें भेजकर सेवा भाव का परिचय दिया। आपका यह निःस्वार्थ सहयोग न केवल समाज के प्रति आपकी समर्पित भावना को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि मानवीय सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बैकुंठधाम में आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के इस प्रयास के लिए हम आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आपके इस पुण्य कार्य के लिए हम हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। ईश्वर आपको सदैव इसी प्रकार समाजसेवा करने की शक्ति प्रदान करें।
आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

Comments
Post a Comment