शिखर कुशवाहा
सीतापुर (बिसवां)। ख्यातिलब्ध कवि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को जनपद लखीमपुर खीरी के फूलबेडड़ ब्लाक मुख्यालय पर होली मिलन समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, विशिष्ट अतिथि मंजू त्यागी विधायक श्रीनगर विधानसभा, ब्लाक प्रमुख बीना सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह ने श्री मृदु को अंगवस्त्र, पुष्पहार व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
कवि सम्मेलन का संचालन हास्य कवि विशेष शर्मा ने किया।
श्री मृदु ने धमाकेदार अध्यक्षीय काव्यपाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा..
- मातु वीणा पाणि तेरा पुत्र टेरता है तुझे करो ना अबेर मां वरदहस्त धर दो।
- राष्ट्रीय एकता अखंडता व अस्मिता के प्रति अनुराग सबके हृदय में भर दो।
- लाल व गुलाबी रंग से नहाये हुए ल़ोग गुड़हल गुलाब के ज्यों ढेर लग रहे हैं।
- हरे हरे पीले पीले पुते हुए चेहरे जो कच्चे आम गेंदा व कनेर लग रहे हैं।
- भगवा कलर जिनके शरीर पे पुता है योगी जैसे यूपी वाले शेर लग रहे हैं।
- नीले रंग से रँगे ललाट वाले काश्मीर फाइल के अनुपम खेर लग रहे हैं।




Comments
Post a Comment