अधिकारियों के मिली भगत से जमींदार को पता नहीं बिक गई उसकी जमीन
संतोष कुमार
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर नौडीहा निवासी भगवंत पाल पुत्र विश्राम पाल व दसमी पाल और विजय पाल, हरिशंकर पाल, संतलाल पाल, सिवराम पाल, गोविंद पाल इन सभी लोगों द्वारा लालगंज तहसील परिसर में दिनांक 19 मार्च 2025 को बताया गया कि हमारे ही पते के निवासी रामा पुत्र जगवंत पाल संतलाल पुत्र जगवंत पाल द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर किसी अज्ञात आदमी को खड़ा कर हमारी जमीन रजिस्ट्री से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से मिली भगत कर खाता संख्या 00098 आराजी नंबर 733 घ रकबा 2.3020 हेक्टेयर में संपूर्ण अंश में एक बटे चार रखवा 0.57 55 हेक्टेयर भूमिधर खातेदार के रूप में अंकित था। जिसमें अभियुक्त संख्या 1 एवं 2 फर्जी बैनामे के आधार पर हड़पने के उद्देश्य से प्रतिवादी संख्या 3,4,5,6 एवं 7 की सहायता से हमारे नाम व पते का दुरुपयोग करके दिनांक 31 दिसंबर 2024 को हम प्रार्थी की जमीन किसी अज्ञात व्यक्ति को अभियुक्त संख्या 5, 6 एवं 7 के समक्ष ले जाकर फर्जी एवं कुटरचित दस्तावेज तैयार कराए तथा अभियुक्त संख्या 1 एवं 2 के द्वारा अभियुक्त संख्या 5,6 एवं 7 को मोटी रकम देकर हम प्रार्थी की उपरोक्त कीमती भूमि बिना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर तथा हम प्रार्थी को बिना संम्मन नोटिस जारी कराए हमारे उक्त भूमि बैनामा कराकर खारिज दाखिल कराकर जब हम प्रार्थी की जमीन पर कब्जा करने दिनांक 15 मार्च 2025 को हम प्रार्थी के घर आए तो हम प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई।
हम प्रार्थी अपनी भूमि पर कब्जा दखल है किंतु अत्यंत हैरान व परेशान चल रहे है। इसलिए थाना प्रभारी हलिया को प्रार्थना पत्र देकर मांग किया है कि इस मामले की विस्तृत जांच व विवेचना कर दोषी उधो पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम उसरी खमरिया तहसील लालगंज जनपद मिर्जापुर व मनीष पुत्र गिरजा शंकर निवासी डोडरा कोटवा पांडे तहसील सदर जनपद मिर्जापुर और सब रजिस्टार इंदु प्रकाश सिंह तहसील लालगंज जनपद मिर्जापुर, हरिओम गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर सब रजिस्ट्रार कार्यालय लालगंज जनपद मिर्जापुर, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल पुत्र केशव प्रसाद जायसवाल स्टांप बेल्डर टाइपिस्ट तहसील लालगंज जनपद मिर्जापुर सहित इन सभी अभियुक्त गड़ो के विरुद्ध उचित एवं दंडात्मक कार्रवाई कर न्याय दिलाने की महान कृपा करें। खबर लिखे जाने तक इस मामले पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Comments
Post a Comment