Skip to main content

विजय मौर्य के भाजपा जिला अध्यक्ष बनने से गुटबाजी होगी समाप्त -वीरेंद्र प्रताप सिंह

विकासखंड काकोरी कार्यालय में आयोजित हुआ स्वागत समारोह

लेखराम मौर्य 

लखनऊ। काकोरी विकास खंड के सभागार में शनिवार को जिला सहकारी बैंक के प्रदेश सभापति वीरेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कमार मौर्य का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव व काकोरी मंडल अध्यक्ष विपिन राजपूत द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में बूथ अध्यक्ष के साथ साथ सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने माला पहना कर दोनो नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जिलाध्यक्ष ने बल देते हुए चर्चा की। सभा में आये हुए जनमानस व पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सब की प्राथमिकता होगी। 

श्री मौर्या ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सिर्फ जिम्मेदारी निभाने के लिए जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है हम भी आप सब के बीच आम कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे और मिलने के लिए किसी प्रकार का कोई प्रोटोकॉल नही किसी भी कार्यकर्ता के घर हम मोटरसाइकिल से ही आकर उससे मिलकर काम की जानकारी लेंगे। आगे कहते हुए कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते हैं इस स्वागत समारोह से स्थानीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

भाजपा को हर स्तर से संगठनात्मक स्तर के साथ-साथ आम जनता के बीच सामंजस्य बिठाने वाला काम करना उनका लक्ष्य होगा। जिला सहकारी बैंक के प्रदेश सभापति वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया जाना संपूर्ण जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है। 

ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष विजय मौर्य भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। सभी को सम्मान देकर साथ चलने वाले व्यक्ति  होने के साथ साथ पार्टी के ईमानदार सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेता है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय मौर्य को लखनऊ संगठन की जिम्मेदारी सौपने से जिले में भाजपा से असन्तुष्ट पचास हजार का जनाधार बढ़ गया है। 

स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव, नगर अध्यक्ष रोहित साहू, काकोरी मंडल अध्यक्ष विपिन राजपूत, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रतिभा वर्मा, जिला मंत्री पिंकी शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिशिर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामविलास रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील लोधी, पूर्व प्रधान अमर सिंह, पूर्व प्रधान नंदकिशोर राजपूत, मनीष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, महेंद्र रावत, लज्जावती रावत, दयाराम, राहुल शर्मा, सफीक उर्फ़ पप्पू नेता, सहित मंडल, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...