डॉ सीमा मोदी को रंगमंच व समाजसेवा के क्षेत्र में वीमेन अचीवर्स कन्क्लेव के तहत "अजया सम्मान" से नवाजा गया। ये सम्मान उन्हें "पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया।
शिखर कुशवाहा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के सहयोग से सृजन शक्ति वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा डी ए वी, पी . जी .कॉलेज के पंडित भृगुदत तिवारी ऑडिटोरियम लखनऊ में, संस्कृत भाषा मे नृत्यनाटिका शिव गंगा की प्रस्तुति की गई।
संस्था की महासचिव डॉ सीमा मोदी ने बताया कि शिव व गंगा पर आधरित है ये नृत्यनाटिका। मुख्य अतिथि सीमा गुप्ता समाजसेवी व विशिष्ट अतिथि मनमोहन तिवारी, प्रबंधक, डी ए वी,पी जी कॉलेज प्रिंसीपल राजीव कुमार त्रिपाठी, सुधीर शुक्ला कार्यवाहक प्राचार्य, बी एन ओझा अध्यक्ष सृजन शक्ति वेलफेयर सोसायटी रहे।
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
कथा में दिखाया गया कि पूरा ब्रम्हांड शिव है ऒर शिव ही शक्ति है। शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में समा लिया और धीरे धीरे धरती पर प्रवाहित किया।
कलाकारों में पूजा वर्मा, शैलेंद्र सिंह, तम्मना सिंह, आरती श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, अनन्या सिंह, मुस्कान , सिया सिंह रहे। म्यूज़िक मव विनायक तिवारी, कॉस्ट्यूम खुशी सिंह, लाइट नवनीत मिश्रा, प्रेक्षागृह व्यवस्था संतसेवक यादव, मंच सज्जा शुभम शुक्ला, सीमा प्रजापति, फ़ोटो वेडियो शिवम सिंह, मंच संचालन डॉ सीमा मोदी का रहा।






Comments
Post a Comment