Skip to main content

उन्नाव जनपद की मनरेगा योजना में अंधेर नगरी चौपट राज जारी

ग्राम प्रधान, सचिव और रोजगार सेवकों ने फर्जी फोटो डालकर मनरेगा में मचाई लूट

लेखराम मौर्य

लखनऊ/ उन्नाव। उन्नाव जनपद के नवाबगंज ब्लॉक के बाद और विकासखंड औरस की कई पंचायतों में मनरेगा योजना ग्राम प्रधानों, सचिवों और ग्राम रोजगार सेवकों के लिए बिना कुछ किये लूट का जरिया बन चुकी है। 

मनरेगा योजना में अंधेर नगरी चौपट राज का खेल खुलेआम चल रहा है क्योंकि शिकायतों के बाद भी अधिकारियों द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे उनके हौसले और बुलंद हैं। 

विकासखंड औरास की ग्राम पंचायत भुड़कुड़ी  में रहीमाबाद औरास रोड से कनवाखेड़ा, थरिया संपर्क मार्ग तक कच्चा मार्ग निर्माण मनरेगा योजना के तहत बनाया जा रहा है लेकिन इसमें 32 लेबरों की जगह मात्र 9 लेबरों की फोटो डालकर 32 का पैसा निकाला जा रहा है और काम कहां चल रहा है इसकी जानकारी गांव वालों को भी नहीं है । इसी तरह बैरी पंचायत में 40 लेबर जामुन अली के खेत से प्राइमरी विद्यालय तक पक्का नाला निर्माण कर रहे हैं यहां भी 10 लेबर खड़े करके फोटो खींच ली गई है और नाले का आसपास कहीं पता नहीं है। 

इसी प्रकार अहमदपुर कासिमपुर में तीन जगह काम चल रहा है जिसमें नहर से मोबिन के खेत तक नाला खुदाई और नहर से रामलाल के खेत तक नाला खुदाई के अलावा एक जगह इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है यहां दो जगह के नालों का तो अता-पता नहीं है लेकिन जहां इंटरलॉकिंग बन रही है वहीं पर लेबरों की फोटो खींचकर नालों की जगह भी अपलोड कर दी गई है। 

यहां जो फोटो डाली गई है उसमें एक फोटो ऐसी है जिसमें कुछ लेबर मोबाइल पर बात कर रहे हैं और किसी के हाथ में फावड़ा आदि नहीं है इससे पता चलता है कि मनरेगा योजना में फर्जी फोटो डाली जा रही है। ग्राम पंचायत जवन में ब्रह्मन तालाब में सिल्टर सफाई का कार्य दिखाया जा रहा है। यहां 30 से अधिक लेबरों की हाजिरी लगाई जा रही है लेकिन सात आठ लोगों को खड़े करके फर्जी फोटो डाली जा रही है जबकि काम कई दिन पहले ही बंद हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार यहां काम नहीं चल रहा है मात्र फोटो खींची जा रही है।

ग्राम पंचायत रामपुर गड़ऊहा में बड़ी नहर से नन्हे सिंह की बाग तक कच्चा निर्माण कार्य दिखाया जा रहा है यहां सबसे गजब का खेल चल रहा है इस पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक संदीप पाल ने पिछले दिनों किसी काम की फोटो खिंचवाकर स्टूडियो से निकलवा लिया और उसी को अब मनरेगा योजना में अपलोड कर रहा है। 

जबकि ऑनलाइन मौके की फोटो अपलोड करने का आदेश है। यहां लोधई में चल रहे पक्के काम की जानकारी ग्रामीणों को है लेकिन कच्चे काम की जानकारी गांव वालों को भी नहीं है जबकि यहां भी लगभग 30 लेबरों की हाजिरी लगाई जा रही है। 

इस तरह मनरेगा योजना में अधिकारियों की कर परस्ती में खुलेआम लूट मची हुई है लेकिन कोई भी अधिकारी देखने और सुनने वाला नहीं है क्योंकि बिना बंदर बांट के ऐसा संभव नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...