बिसवां ख्यातिलब्ध कवि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को लखनऊ पुस्तक मेले में किया गया सम्मानित
सीतापुर। जनपद के बिसवां ख्यातिलब्ध कवि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को लखनऊ पुस्तक मेले में किया गया सम्मानित।
चारुकाव्यांगन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था तथा सुंदरम साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के नाते श्री मृदु को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कवि संजय हमनवां , समारोह की अध्यक्षता कर रहे सुंदरम साहित्य संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि नरेंद्र भूषण, चारुकाव्यांगन की महामंत्री श्रीमती रेनू द्विवेदी व ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं व्यंग्य चित्रकार हरिमोहन बाजपेई माधव ने माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु व अध्यक्ष नरेंद्र भूषण ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। श्री मृदु ने धुवांधार काव्य पाठ करते हुए अपनी आशु कविताओं से सभी को आल्हादित किया। रवीन्द्रालय चारबाग लखनऊ में आयोजित इस पुस्तक मेले मे पुस्तकों को समर्पित कविता खूब सराही गई
ज्ञान का श्रेष्ठ भंडार हैं पुस्तकें।
भावनाओं का संसार हैं पुस्तकें।
रास्ता जब न कोई दिखाई पड़े,
मित्र हैं और मददगार है पुस्तकें।।
श्री मृदु ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय की त्रासदी को रेखांकित करते हुए कहा
कोई खिलजी इन्हें फिर जला ना सके,
कर रहीं सबसे दरकार हैं पूस्तकें।।
इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि डा सुनील शुक्ल , रवीन्द्र नाथ तिवारी, हरिमोहन बाजपेई माधव, मृणांग श्रीवास्तव, कैलाश त्रिपाठी पुंज, व्यंग्यकार विजय तन्हा , राममूर्ति अधीर, राजीव वर्मा वत्सल, निर्भय नारायण गुप्ता, हरगोविंद यादव, अतुल बाजपेई, गायत्री जोशी अरुणिमा, नीतू गुप्ता गयावी, उमा लखनवी, नीतू सिंह चौहान, स्वाती मिश्रा व कु कीर्ति शर्मा वानी ने काव्यपाठ कर कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रेनू द्विवेदी ने किया व विनोद द्विवेदी ने आभार प्रकट किया।



Comments
Post a Comment