अयोध्या। जोन के सैकड़ो मीटर रीडर सिक्योरिटी वापसी व अन्य मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश के बैनर तले, मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पर दे रहे धरना।
मीटर रीडरों के अनुसार टीडीएस कंपनी ने मीटर रीडरों से सिक्योरिटी के तौर पर 20-20 हजार रुपए सिक्योरिटी जमा कराए थे अब कंपनी का टेंडर समाप्त हो रहा है ऐसे में टीडीएस कंपनी मीटर रीडरों का सिक्योरिटी वापस करने में आनाकानी कर रही है मीटर रीडरों ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता भी टीडीएस कंपनी से मिले हैं और मिलीभगत कर मीटर रीडरों से जमा करोड़ों रुपए की सिक्योरिटी को हजम करना चाहते हैं। विरोध प्रदर्शन कि अध्यक्षता रधुवंश मिश्रा व संचालन सुशील मौर्य ने किया। विरोध सभा में मौजूद विधुत मजदूर पंचायत उ0प्र0 जिला कमेटी जिला अध्यक्ष जयगोविंद सिंह उर्फ बबलू सिंह, मीटर रीडर राम सिंह यादव, राजेश यादव, किशन मौर्य, उमाशंकर यादव, मनोज सिंह, वुदशरण, सुरज शर्मा, मदन श्रीवास्तव , मनीष रावत, सुशील कुमार, विजय रावत, विरेंद्र कुमार,निपेनृद् कुमार तिलक राम आदि मीटर रीडर मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment