अयोध्या। गर्मियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं।
जिला चिकित्सालय अयोध्या में कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव से जिला संवाददाता रवि मौर्य ने इस मौसम में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ आवश्यक सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी लिया है।
डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव ने बताया कि चिलचिलाती धूप, अत्यधिक पसीना और धूल-मिट्टी से त्वचा पर खुजली, जलन, एलर्जी और संक्रमण जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे बचने के लिए नियमित त्वचा देखभाल और जीवनशैली में कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं।
डॉ. पल्लवी ने बताया धूप में निकलने से पहले कम से कम एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन लगाना न भूलें।ढीले व हल्के कपड़े पहनें कॉटन या लिनन जैसे सांस लेने योग्य कपड़े पहनें, जिससे त्वचा को हवा मिल सके।
हाइड्रेटेड रहें पर्याप्त पानी पिएं और मॉइस्चराइज़र का नियमित इस्तेमाल करें। तेज धूप में निकलने से बचें, छाया में रहें और सिर को टोपी या दुपट्टे से ढकें। खुजली से बचाव: किसी भी कीड़े के काटने पर तुरंत खुजली रोधी दवा का प्रयोग करें ताकि संक्रमण न हो।
बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई दवा न लें, त्वचा रोगों से बचने के लिए, खुजली या सूजन होने पर बर्फ या ठंडी पट्टी से सिकाई करें।ठंडे पानी से स्नान करें गर्म पानी की जगह गुनगुने या ठंडे पानी का उपयोग करें।
एलोवेरा जेल लगाएं, एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और जलन को कम करता है।डॉक्टर से संपर्क करें: किसी भी प्रकार की गंभीर या लगातार बनी रहने वाली समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें।
हल्के क्लींजर और तेल रहित मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें। धूप से बचने के लिए टोपी, चश्मा और सुरक्षात्मक कपड़े पहनें।कीटों से बचाव के लिए कीटनाशक या कीट प्रतिरोधक कपड़ों का प्रयोग करें।स्वच्छता का ध्यान रखें और पसीने को समय-समय पर साफ करते रहें।

Comments
Post a Comment