कर्नल सोफिया कुरैशी ने जान की बाजी लगाकर बढ़ाया देश का मान, उन पर टिप्पणी गिरी मानसिकता - अपर्णा जयसवाल
कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर हुई गिरफ्तारी की मांग राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बलराम मौर्य
अयोध्या l महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में महानगर महिला कमेटी ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की राष्ट्रपति महोदया संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी को भाजपा के मंत्री द्वारा आतंकवादियों की बहन कहना उनकी गंदी मानसिकता दर्शाता है जिस देश की बेटी ने अपनी जान पर खेल कर पाकिस्तानी आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया व 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर पहलगाम हमले का बदला लिया उस देश की बेटी को आतंकवादी की बहन कहना देश का अपनान है, भारतीय सेना का अपमान है,पूरे देश को उस बेटी पर गर्व है,मेरी मांग है कि तुरन्त भाजपा के मंत्री विजय शाह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ।। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ,साकेत नगर वार्ड पार्षद कौशर परवीन, सचिव पूनम गुप्ता, महासचिव फहमीदा कुरैशी, प्रदेश सचिव श्रेया सिंह पटेल, बिट्टी, रिहाना, निकहत इत्यादि लोग मौजूद थे।


Comments
Post a Comment