Skip to main content

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर तटबंधों का किया निरीक्षण

वशिष्ठ मौर्य

देवरिया। जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर तटबंधों, बांधों एवं कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह, संबंधित उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़, राजस्व, पुलिस व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

      तहसील रुद्रपुर अंतर्गत छपरा बुज़ुर्ग, जंगल भुसवल, तिघरा मराक्षी एवं पिड़रा क्षेत्रों में बांधों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को निर्देश दिए कि सभी संरचनाओं की मजबूती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कमजोर स्थलों की तत्काल मरम्मत कराने और निगरानी बनाए रखने का आदेश दिया। 

       निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पिड़रा गांव में  चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ सुरक्षा, राहत कार्यों एवं संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आपदा की स्थिति में प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद कर विगत वर्षों में आई बाढ़ की स्थिति तथा उससे उत्पन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। चौपाल में जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है।

        तहसील बरहज अंतर्गत ग्राम पंचायत महेन बाबू एवं बिनोवापुरी क्षेत्रों में राप्ती तटबंध और कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के किनारे स्थित खतरे वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए।

         छित्तुपुर–भागलपुर क्षेत्र, जहां घाघरा नदी के किनारे कटान रोधी कार्य चल रहे हैं, का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि किसी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...