वीएचएसएनडी सत्र एमडीए अभियान की हुई बात
सत्र पर एएनएम ने लाभार्थियों को फाइलेरिया बीमारी के प्रति किया जागरूक
वशिष्ठ मौर्य
देवरिया फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए इस बार जिले के भलुअनी व भागलपुर ब्लॉक में 10 अगस्त से सार्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। भलुअनी ब्लॉक में अभियान दौरान अधिक से अधिक लोग दवा का सेवन करें इसके लिए शनिवार को आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी सत्र (ग्राम स्वास्थ्य स्वछता पोषण दिवस) पर एएनएम, आशा, आँगनबाड़ी के सहयोग से सत्र पर लोगों को फाइलेरिया बीमारी व उससे बचाव के लिए दवा का सेवन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भलुअनी ब्लॉक में सीफार संस्था के सहयोग से वीएचएसएनडी सत्रों पर एएनएम द्वारा आशा, आंगनबाड़ी के सहयोग से फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता, लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सत्र पर एएनएन द्वारा लोगों को बताया गया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छर फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता। लेकिन संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्ष में उभरकर सामने आते हैं। इससे या तो व्यक्ति को हाथ-पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन आ जाती है। महिलाओं को स्तन के आकार में परिवर्तन हो सकता है। शुरूआत में रोग की पहचान होने पर इसे रोका जा सकता है। इस बीमारी से साल में एक बार लगातार 5 साल दवा के सेवन से बचा जा सकता है। अगस्त माह में चलने वाले एमडीए अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता जब घर आकर दवा खिलाये तो दवा का सेवन जरूर करें।



Comments
Post a Comment