Skip to main content

सपा के पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब

अयोध्या की सभी विधानसभा सीटों की जीत के साथ 2027 में सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार - अवधेश प्रसाद 

संविधान की रक्षा के लिए पीडीए के लोगों को होना होगा एकजुट- मिठाई लाल भारती

रवि मौर्य

 अयोध्या। समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ दिवस व आरक्षण दिवस के रूप में  अयोध्या लखनऊ रोड़ पालीटेक्निक कालेज के सामने स्थित एक लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा ऐतिहासिक पीडीए महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरती पर आयोजित पीडीए सम्मेलन में उपस्थित अपार ऐतिहासिक जनसमूह इस बात का संकेत है 2027 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पीडीए सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब भारतीय संविधान पर खतरा है और आरक्षण पर खतरा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। संविधान की रक्षा के लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़ेगी समाजवादी पार्टी के लोग तैयार हैं और बाबा साहब के संविधान को खत्म नहीं होने देंगे। पीडीए केवल सत्ता परिवर्तन के लिए ही नहीं पीडीए व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि कावड़ यात्रा नई नहीं बहुत पुरानी परंपरा है। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में भी शानदार तरीके से कावड़ यात्रा निकलती थी। मुस्लिम समाज के लोग कावड़ यात्रा पर फूल बरसाते थे। मुसलमान स्टाल लगाकर कावड़ियों को पानी पिलाते थे। आज भाजपा सरकार चाह रही है कावड़ यात्रा मार्ग में मुसलमानो की दुकान ना रहे। भाजपा नफरत का बीज बो रही है, यह देश सभी का है, हिंदुओं का भी है मुसलमानो का भी है,इस देश की आजादी के लिए सभी ने अपना खून बहाया है। सभी ने यातनाएं सही है, फैजाबाद की जेल में अशफाक उल्ला खान को फांसी दी गई थी। कावड़ यात्रा को लेकर भाजपा नफरत का बीज बो रही है। आज भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों पर जुल्म अत्याचार कर रही है और अगर पीडीए के लोगों का सबसे बड़ा नुकसान किसी की सरकार में हुआ है तो भाजपा की सरकार में हुआ है। भाजपा को सत्ता से हटा कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई होगी। पीडीए सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब थाने व तहसील में लूट मची हुई,भ्रष्टाचार पर है, आने वाले पंचायत के चुनाव में पीडीए के लोगों की बड़ी भागीदारी होगी।आज अयोध्या में किसानों व्यापारियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज में नफरत का बीज हो रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि आज बाबा साहब का संविधान खतरे में है संविधान की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाना होगा और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के सभी नेताओं ,पदाधिकारी व जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि संविधान मान स्तंभ दिवस के दिन हम सभी को इस बात का संकल्प लेकर जाना होगा कि आने वाले 2027 के चुनाव में अयोध्या की सभी सीटों की जीत के साथ प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, अजीत प्रसाद,अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, फिरोज़ खान गब्बर,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीशम,अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, चौधरी शहरयार,अंकुरसेन यादव, मोहम्मद अली,अनीत शुक्ला,इंद्रपाल यादव, बलराम मौर्य, रिज़वान रसूल,राम जी पाल, एजाज़ अहमद,जय सिंह यादव,विद्याभूषण पासी, रामकरन यादव, शुभम वर्मा,सरोज यादव, अपर्णा जायसवाल,दानबहादुर सिंह, शोएब खान, ओपी पासवान,गोविंद विश्वकर्मा,अतुल यादव, बाबूराम गौड़, छोटेलाल यादव, रामसागर वर्मा, सरफराज नशरुल्ला, आनंद सिंह मिंटू, शावेज़ जाफरी, सीताराम यादव,धर्मवीर वर्मा , बृजेश सिंह,गंगाराम कन्नौजिया, स्नेहलता निषाद, विजय बहादुर वर्मा, सहित सैकड़ों नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में  समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता, के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...