सेवानिवृत्त व सेवारत निकाय कर्मचारियो व उनके आश्रित जनो की मेडिकल प्रतिपूर्ति में विलंब क्यों - शशि कुमार मिश्र
निकाय कर्मचारियों की समस्या नहीं हुई हल तो होगा आंदोलन , संघ ने दी चेतावनी
मनोज मौर्य
लखनऊ l प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा मांग किया गया है कि प्रदेश के सेवानिवृत्त व सेवारत निकाय कर्मचारियो व उनके आश्रित जनो की मेडिकल प्रतिपूर्ति की पत्रावलियां जो विभिन्न नगर निगमो व निकायो से निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय स्वीकृत हेतु भेजी जाती है,परन्तु उनका समयबद्ध निस्तारण नही हो रहा l जिससे कर्मचारी व उसका परिवार समय से ईलाज नही करा पा रहा है,जो बहुत ही खेद का विषय है।
यह शिकायत बहुत सी निकायो के कर्मचारियो द्वारा महासंघ को भेजी जा रही,जिसके निस्तारण हेतु अपर निदेशक स्थानीय निकाय श्रीमती रितु सुहास जी से व निदेशालय के सम्बंधित पटल सहायको को अनेको बार अवगत कराने के बाद भी यथावत मेडिकल प्रतिपूर्ति के प्रकरण आज भी लगभग 6-6 माह से लम्बित है.जैसे- नगर निगम आगरा, लखनऊ , मथुरा-वृंदावन , मेरठ आदि महासंघ प्रमुख सचिव नगर विकास व निदेशक/ सचिव नगर विकास, अपर निदेशक स्थानीय निकाय उ.प्र.शासन से अनुरोध करता है कि उपरोक्त प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध कराने के सम्बंधित को आदेशित करने का कष्ट करे,अन्यथा महासंघ इस प्रकरण पर बहुत जल्द निदेशालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन, आन्दोलन करने हेतु वाध्य होगा l उक्त जानकारी शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने दी है l

Comments
Post a Comment