रवि मौर्य
अयोध्या । समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर साइकिल निशान को जिताने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। हर बूथ पर मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर जो भी नाम मतदाता सूची में नहीं है उनको जुड़वाएं और जो उस बूथ के मतदाता है उनका नाम कटने ना पाए। पारसनाथ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने तानाशाही के बल पर मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी करना चाह रही है। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची पर विशेष ध्यान रखें ताकि गड़बड़ी न होने पाए। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहां की भाजपा सरकार में जुल्म,अत्याचार, लूट, डकैती, महिला अपराध चरम पर है प्रदेश में जंगलराज कायम है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी का सफ़ाया कर देगी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां संगठन के विस्तार व मजबूती पर विस्तार पूर्व चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अखिलेश यादव बनकर साइकिल निशान को जिताने का काम करेगा। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। कार्यक्रम को राम अचल यादव,हाजी फिरोज खान गब्बर,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, बाबूराम गौड़ बलराम मौर्य चौधरी शहरयार, छोटेलाल यादव,अमृत राजपाल जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, रामजी पाल, ओपी पासवान,जेपी यादव,आकिब खान,हलीम पप्पू, दान बहादुर सिंह,शोएब खान,रामकरण यादव,शिवकुमार यादव,सरोज यादव,जय सिंह यादव,गोविंद विश्वकर्मा, समरपाल सिंह यादव, कैलाश कोरी,सियाराम निषाद,पृथ्वीराज यादव,छोटेलाल यादव,अजय वर्मा राजू,गया प्रसाद यादव,रामतेज यादव,राजेश कुमार,बिंदेश्वरी यादव, राष्ट्रीय कवि अली सईद सहित तीन दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बृजेश सिंह,रितेश यादव ,मायाराम यादव, वैश्य अंसारी, रोली यादव,चंद्रकांत साहू,अतुल यादव,नागेंद्र यादव,अश्वनी यादव, राम बहादुर यादव,वशी हैदर गुड्डू,असलम,पवन यादव, ललित यादव,लालदेव चौरसिया,राकेश चौरसिया ,भानु प्रताप यादव,सियाराम यादव,विजय यादव,सुखराम यादव,राम नारायण वर्मा,सूर्यनारायण यादव,फूलचंद यादव,प्रमोद यादव,सुनील भारती,अमरनाथ यादव,सीताराम यादव,प्रदीप यादव,अजय यादव,सुनील भारती,अनस खान,इश्तियाक खान,मनोज यादव, फरहान,सुरजीत यादव,डॉक्टर माखनलाल यादव,रामस्वरूप फैजाबादी,सतीश यादव,अंसार अहमद, विंध्या सिंह,दयाराम वर्मा, रविंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment