Skip to main content

शहर से बाहर होंगे बेसहारा पशु, नगर निगम में होगा कंट्रोल रूम:-महापौर

कृष्ण जन्माष्टमी के पहले होगी पूजा स्थलों की मरम्मत व सफाई  

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समितियां के साथ महापौर ने की बैठक

रवि मौर्य

अयोध्या। आगामी 16 अगस्त से प्रारंभ होने वाले श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा से पहले प्रस्तावित 23 स्थलों की सफाई एवं आवश्यकतानुसार मार्गों एवं नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था का भी प्रबंध होगा। यह निर्देश महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपने कक्ष में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समितियों के पदाधिकारी संग बैठक में दी। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार भी मौजूद थे। 

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के संयोजन में आयोजित बैठक में महापौर ने कहा कि नगर निगम जल्द ही कृष्ण जन्माष्टमी गणेश उत्सव दुर्गा पूजा एवं रामलीला जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित करेगा, जिसमें समितियां आवश्यकता अनुसार अपने सुझाव दर्ज कर सकेंगीं और उसका समय से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने समितियों के सुझाव खास तौर से मार्गों की मरम्मत, नालियों पर पटिया रखवाने तथा पूजा स्थलों की निरंतर सफाई कराने का भरोसा दिया। 

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि विसर्जन स्थल पर टेंट लगवाने, पूजा स्थलों पर पेयजल के लिए वॉटर टैंकर उपलब्ध कराने, चूने का छिड़काव, फागिंग तथा एंटी लार्वा का छिड़काव नियमित कराने तथा डस्टबिन रखवाने का निर्देश महापौर ने दिया। 

महापौर ने मार्ग प्रकाश व्यवस्था को समय से व्यवस्थित करने का निर्देश प्रकाश विभाग को दिया। समितियों ने कश्मीरी मोहल्ला में बिजली का तार नीचे होने, लालबाग रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के नीचे अंधेरा होने, बहेलिया टोला में पेयजल समस्या, अश्विनीपुरम में मलवा जमा होने तथा कांतिनगर में जल भराव होने की शिकायत दर्ज कराई। समितियों ने आगामी 23 अगस्त को विसर्जन यात्रा के समय शराब और मांस की दुकान बंद रखने की मांग की। 

उन्होंने समितियों को शिकायत को संज्ञान लेते हुए बेसहार पशुओं को शहर से बाहर करने का भरोसा दिया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पिछली वर्ष की बेहतरीन व्यवस्था के लिए नगर निगम का आभार जताया।

इस मौके पर अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत कुमार एवं सुमित कुमार, सहायक अभियंता जलकर जयकुमार, के अलावा समितियां की ओर से जेएन चतुर्वेदी, अशोक गुप्त, अखिलेश पाठक, गगन जायसवाल, सुप्रीत कपूर, अतुल सिंह आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...