मंजुल भारद्वाज
राहुल गांधी जनता की
संविधान चेतना जगा रहे हैं।
सत्य पर चल रहे हैं
जनता में सत्य चेतना जगा रहे हैं।
निडर होकर तथ्य रख रहे हैं
जनता में व्याप्त भय को दूर कर रहे हैं।
सर्वधर्म समभाव को मानते हैं
जनता में सांप्रदायिक नफ़रत को मिटा
मुहब्बत बांट रहे हैं।
आदिवासी और बहुजनों के अधिकार की आवाज़ उठा
और भागदारी का संकल्प ले रहे हैं।
भारत की एकता और अखंडता के लिए
पदयात्रा कर
लोगों के दिलों को जोड़ रहे हैं।
राहुल गांधी हर पल अपने
मानवीय रूप को
सत्य,अहिंसा,सहभागिता ,प्रेम
समता,संविधान, सार्वभौमिकता
लोकतांत्रिक और शांति के पथ पर
खोज रहे हैं।
इस तपस्या में जनता उन पर भरोसा कर रही है
उनके साथ आ रही है।
अभी राहुल यात्रा में हैं
उनसे अपेक्षा रखिए
पर अपने कर्तव्यों पर भी चलिए
आप भी अपने जीवन में
सत्य ,अहिंसा,प्रेम ,
शांति के मार्ग पर चलिए!
निडर होकर संविधान की रक्षा कीजिए
भ्रष्टाचार मत कीजिए
सांप्रदायिक हिंसा में सहभागी ना हों
झूठ को ना फैलाएं
सत्य को तथ्यों के साथ रखें।
राहुल गांधी को महात्मा गांधी
नेल्सन मंडेला बनाकर
आप अपने दायित्व से मुक्ति नहीं पा सकते !
याद रखिए
प्रकृति के नियम को
कोई किसी के जैसा नहीं हो सकता
नहीं बन सकता।
हरेक को अपने जैसा होना होता है
यही विविधता है
यही प्रकृति है!
Comments
Post a Comment