कर्मचारियों के लिए संघर्ष करते-करते अपनी ही जिम्मेदारियां से संघर्ष करते यूनियन प्रतिनिधि - शशि कुमार मिश्र
विशेष संवाददाता
लखनऊ l अक्सर लोग सोचते हैं कि यूनियन लीडर होना मतलब आराम से कुर्सी पर बैठकर भाषण देना और नाम कमाना, पर हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। एक यूनियन लीडर का जीवन जितना बाहर से आसान लगता है, अंदर से उतना ही बोझिल और त्याग से भरा होता है। कर्मचारियों की आवाज़ बनना, परिवार से दूर होना यूनियन प्रतिनिधि दिन-रात कर्मचारियों की समस्याएँ सुनता है, अधिकारियों से लड़ता है और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। इस जिम्मेदारी के कारण उसे अपने परिवार से ज्यादा वक़्त कर्मचारियों को देना पड़ता है।
त्यौहारों और छुट्टियों पर भी नहीं मिलती राहत जब कर्मचारी अपने परिवारों के साथ त्योहार या छुट्टियों का आनंद लेते हैं, तब यूनियन लीडर प्रमोशन की फ़ाइलों, सस्पेंशन रोकने की गुहार और वेतन कटौती से बचाने के लिए अधिकारियों के दरवाज़ों पर चक्कर काट रहा होता है।निजी जीवन की कुर्बानियाँ लीडरशिप की इस राह पर यूनियन प्रतिनिधि अपने बच्चों का बचपन, जीवनसाथी की उम्मीदें और घर की सुकून भरी शामें तक कुर्बान कर देता है। उसके त्याग को न तो गिना जाता है और न ही समझा जाता है।
नौकरी और करियर पर खतरा
कर्मचारियों के हित में अधिकारियों से टकराने के कारण कई बार यूनियन लीडरों को नौकरी और करियर की बलि तक चढ़ानी पड़ती है। बावजूद इसके, वे संघर्ष से पीछे नहीं हटते। सवालों से ज्यादा चाहिए एक संवेदनशील नज़र यूनियन प्रतिनिधि का कहना है कि “हमसे सवाल ज़रूर कीजिए, जवाब माँगिए, लेकिन कभी-कभी हमारी ओर संवेदना भरी नज़र डालिए। वही नज़र हमें फिर एक और दिन संघर्ष करने की ताकत देती है।” त्याग का मूल्यांकन अंत में यूनियन प्रतिनिधि ने भावुक अपील करते हुए कहा कि “हम आपकी हर आवाज़ को मंच तक पहुँचाते हैं, लेकिन हमारी अपनी कोई आवाज़ नहीं होती। त्याग सिर्फ़ वही नहीं जो दिखे, बल्कि वो भी जो चुपचाप सहा जाए। हमें बस यह भरोसा चाहिए कि हमारा त्याग व्यर्थ नहीं गया।”

Comments
Post a Comment