Skip to main content

10 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी, सरकार से वार्ता न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी


नगर निगम लखनऊ में निकाय कर्मचारियों का ध्यानाकर्षण आंदोलन, पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी

मनोज कुमार मौर्य 

लखनऊ l उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर प्रमुख रुप से 10 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पूरे प्रदेश के निकाय कर्मचारी ने दि.13 अक्टूबर से दि.16 अक्टूबर तक काला फीता बांध कर सरकार का ध्यान आकर्षण कराएगा.कार्यक्रम के तारतम्य में लखनऊ नगर निगम में भी कार्यक्रम किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमारमिश्र मिश्र ने बताया 10 सूत्री मांग पत्र को लेकर 9 अक्टूबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं नगर विकास मंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, तत्पश्चात नगर विकास विभाग ने दि.16 अक्टूबर को महासंघ की मांगों पर वार्ता हेतु कर्मचारी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। श्री मिश्र ने बताया कि 6-7 बार पूर्व में वार्ता हुई पर ऐसी वार्ता से विश्वास उठ गया है। इसलिए निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार का ध्यान आकर्षण करा रहा है और 16 अक्टूबर को सार्थक निर्णय न होने की दशा में आन्दोलन का तृतीय चरण का आन्दोलन घोषित किया जायेगा ,गत 9 अक्टूबर को महासंघ ने अपने ज्ञापन में दि.10 नवंबर 2025  तक मांगो के आदेश/ निर्णय किए जाने का अनुरोध किया गया था,उसके बाद अनिश्चितकालीन कार्यबंदी करने पर विवस होना पडेगा l महासंघ मा.मंत्री नगर विकास को भी पत्र भेजे गए किंतु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई l प्रमुख मांगे- अकेंद्रियत सेवानियमावली का प्रख्यापन न किया जाना, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ एवं संविदा कर्मचारियों का विनियमतीकरण न किया जाना, कैशलेस इलाज की सुविधा न दिया जाना,राज्य कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते ना दिया जाना, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई की नई दर को लागू न किया जाना, वेतन विसंगतियां दूर न किया जाना, पुरानी पेंशन बहाली ना किया जाना आदि 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पूरे प्रदेश का निकाय कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर अपने सीट पर बैठकर काम किया और सरकार का ध्यान आकर्षण भी कराया है। आज का ध्यानाकर्षण आन्दोलन  नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों ,आर आर,उद्यान में भी कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर विरोध प्रकट किया जिसमें मुख्य रूप से सै.कैसर रजा,आनन्द मिश्र  रामकुमार रावत, जितेन्द्र सि़द्धार्थ, विजय यादव, बिन्दू सिंह ,कबीर दास, संजय चन्द्रा,विष्णु तिवारी,ओम प्रकाश उप्रेती,सुनीता तिवारी,आनन्द सिन्हा,पियूष शुक्ला,खुशी पान्डे,सोनम वर्मा,राजकुमार, सर्वेश पाल,बचान सिंह, गोमती त्रिवेदी,मनोज वर्मा,चन्द्र मोहन,हरिशंकर पान्डे,विजय शंकर पान्डेय, राशिद अकरम, रिषी धानुक, कुसुम,कुंवर जय सिंह, नितिन त्रिवेदी,आकाश गुप्ता,संतोष श्रीवास्तव, सुधाकर मिश्र, शैलेन्द्र तिवारी,अमरेन्द्र दीक्षित, राकेश तिवारी अनिल शुक्ला,योगेश कुमार, आर पी सिंह, संतोष अरुना,अक्क्षत बंसल,अमित सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश कुमार सिंह, धीरेन्द्र विक्रम सिंह, पंकज अवस्थी,धीरेन्द्र यादव, अब्दुल रशीद, कुलदीप चौधरी,संजय श्रीवास्तव, दीपक शर्मा,राजीव रत्न राय, मो.रेहान, सागर दास,वीरेन्द्र कुमार, शम्भू तिवारी,ऋषी कुमार, सुशील कुमार ,आनन्द गौतम, विजेंद्र रावत आदि सैकडो कर्मचारी उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...