विशेष संवाददाता
नई दिल्ली, भाटी माइंस (संजय कॉलोनी), दिनांक 5 अक्टूबर 2025 My भारत के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस में निबंध लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में अपर्णा सर्व सेवा समिति, पूर्वांचल छठ पूजा समिति एवं संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी से हमें समय, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए। आज के युवाओं को उनके विचारों को अपनाते हुए देश और समाज की सेवा में आगे आना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि “पंडित जी का एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें राष्ट्रप्रेम की भावना को अपने कर्मों में उतारकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।”
इस अवसर पर समाज के बुद्धिजीवी संतोष कुमार, पंडित अशोक कुमार, एवं युवा साथी सुमित कुमार झा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Comments
Post a Comment