वशिष्ठ मौर्य
कुशीनगर । स्थानीय क्षेत्र में शनिवार को बौद्ध धर्मावलंबियों द्वारा कठिन चीवर दान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भन्ते नन्द रत्न महाथेरो। सहित अन्य भिक्षुओं ने बौद्ध धर्म के उपदेशों पर प्रकाश डाला और कठिन चीवर दान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि यह दान बौद्ध परंपरा में अत्यंत पुण्यकारी माना गया है, जो साधना, संयम और त्याग का प्रतीक है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं, महिला मंडल और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने शांति और मंगल की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में भिक्षु संघ को चीवर अर्पित कर उपस्थित लोगों ने धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में धार्मिक और शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिला।


Comments
Post a Comment