Skip to main content

घुसपैठियों का हौवा खड़ा कर अपना मकसद साध रही भाजपा पर बरसे मुकेश सिंह चौहान

केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार, तो कैसे हो रही घुसपैठ

केंद्र और राज्य सरकारों की सुरक्षा नीति पर कांग्रेस नें दागे सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व डीजीपी ब्रजलाल द्वारा हाल ही में किए गए खुलासे ने न केवल प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र की पोल खोल दी है, बल्कि यह केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों की सुरक्षा नीति की असलियत भी उजागर करता है। ब्रजलाल ने फेसबुक लाइव कर लखनऊ में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम ऐसे लोगों से काम करा रहा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।


चौहान ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी झुग्गी-बस्तियों में बांग्लादेशी नागरिकों के रहने का दावा कर चुकी हैं। अब सवाल उठता है कि 

जब केंद्र में 2014 से नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में 2017 से योगी आदित्यनाथ की सरकार है, तब यह घुसपैठ आखिर कैसे हो रही है?

क्या यह बीजेपी सरकार की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है?


अगर राजधानी लखनऊ में ही विदेशी नागरिक बिना रोक-टोक रह रहे हैं, नगर निगम के ठेकों में काम कर रहे हैं, और भाजपा सरकारें सालों से इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाईं — तो यह सीधे-सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।


कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि यदि बीजेपी नेताओं के दावे सही हैं, तो यह साबित करता है कि केंद्र और प्रदेश, दोनों सरकारें अपनी मूल जिम्मेदारी—सीमाओं की सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने—में पूरी तरह विफल रही हैं। यह असफलता पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लेकर वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ तक की है।


ऐसी स्थिति में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह को जनता के सामने जवाब देना चाहिए कि अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और क्यों नहीं उठाए गए?


वहीं, बीजेपी नेता और पूर्व डीजीपी ब्रजलाल के वीडियो में एक शख्स ने खुद को असम का नागरिक होने की बात कहते हुए सीएए/एनआरसी में सत्यापन हो चुकने का तर्क देते हुए सुनायी पड़ रहा है। ऐसे में यदि बीजेपी नेता के ये दावे झूठे या राजनीतिक मकसद से प्रेरित हैं, तो यह भाजपा नेताओं द्वारा जनता को गुमराह करने और समाज में विभाजन फैलाने का शर्मनाक प्रयास है।

असम या पूर्वोत्तर राज्यों से आए वैध नागरिकों को “बांग्लादेशी” बताना न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और भाईचारे पर हमला है।


यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी के नेता अपनी ही सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए संवेदनशील सुरक्षा मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं। यदि ब्रजलाल और मेयर सुषमा खर्कवाल अपने ही शहर में विदेशी नागरिकों को नहीं रोक पा रहे हैं, तो उन्हें अपनी अकर्मण्यता के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।


कांग्रेस पार्टी का मानना है कि लखनऊ में बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी का मुद्दा अब मात्र एक प्रशासनिक विषय नहीं रहा, यह बीजेपी की सुरक्षा नीति, राजनीतिक ईमानदारी और शासन-क्षमता पर जनमत संग्रह बन गया है।


केंद्र और प्रदेश सरकारें बताएं 1-केंद्र सरकार ने पिछले 13 वर्षों में अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने के लिए क्या किया?

2-यूपी में आठ वर्षों में अवैध नागरिकों की पहचान और निष्कासन के लिए क्या कदम उठाए गए?

3-क्या नगर निगम जैसे संस्थान विदेशी नागरिकों को काम दे रहे हैं?

और अगर नहीं, तो बीजेपी नेता जनता को भ्रमित क्यों कर रहे हैं?


कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, पारदर्शी जांच हो, और जनता को बताया जाए कि हकीकत क्या है।

बीजेपी के दो शीर्ष नेताओं के बयानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि या तो सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है या फिर राजनीतिक लाभ के लिए झूठ फैलाया जा रहा है। दोनों ही स्थितियों में बीजेपी को जनता के प्रति जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।


कांग्रेस पार्टी यह मानती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं, जिम्मेदारी चाहिए।

यदि राजधानी सुरक्षित नहीं है, तो फिर “डबल इंजन सरकार” का दावा सिर्फ जुमला साबित होता है।

Comments

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...