समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा के सुपुत्र सम्राट कुशवाहा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, समाजसेवियों ने दिया आशीर्वाद
भाटी माइंस क्षेत्र में समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा के सुपुत्र सम्राट कुशवाहा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य अतिथि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अपर्णा सर्व सेवा समिति के संस्थापक अमित कुमार, पूर्वांचल छठ पूजा समिति भाटी माइंस के अध्यक्ष सुबोध पंडित, तथा सम्राट हेल्थ केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक राजकुमार कुशवाहा पहुंचे और छोटे सम्राट को आशीर्वाद प्रदान किया।
समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा के सहयोगी मित्रमंडली ने भी इस मौके पर उपस्थित होकर सम्राट को प्यार और आशीर्वाद दिया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सम्राट भी अपने पिता की तरह समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के पथ पर आगे बढ़े।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सम्राट के साथ केक काटा और खेलकूद व गीत-संगीत से माहौल को खुशियों से भर दिया। जन्मदिन की शुभकामनाएँ व्हाट्सएप, फेसबुक, कॉलिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से भी देश-विदेश से लगातार प्राप्त होती रहीं।
समाजसेवी जितेन्द्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और मित्रों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा — “आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद हमारे परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सदैव समाजसेवा के कार्यों में इसी एकता और प्रेम को बनाए रखने का संकल्प लेते हैं।”
कार्यक्रम हर्ष, उमंग और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।


Comments
Post a Comment